एक्सप्लोरर

दुनिया के लिए क्यों खतरनाक हैं चीन के परमाणु हथियार, जानें कितनी बढ़ गई है ड्रैगन की ताकत

China Growing Nuclear Stock: सिपरी की एक रिपोर्ट बता रही है कि दुनिया एक खतरनाक परमाणु युग में प्रवेश कर रही है. जिसमें चीन के परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ता जा रहा है, ये दुनिया के लिए बड़ा खतरा है.

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीस्टूट (SIPRI) की एक नई हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट की मानें तो दुनिया एक नए और खतरनाक परमाणु युग की तरफ प्रवेश कर रही है. इस लिस्ट में चीन एक ऐसा देश है जो कि लगातार अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने में लगा हुआ है. इस रिपोर्ट की मानें तो चीन ने जनवरी 2024 से अब तक 100 से ज्यादा परमाणु हथियार बढ़ा लिए हैं. चीन के पास अब 600 परमाणु हथियार हो चुके हैं. ये संख्या भारत से बहुत ज्यादा है. जहां अमेरिका और रूस अपने परमाणु हथियार को खत्म करने में लगे हुए हैं तो वहीं चीन इसके उल्टे बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है. भारत के पास 180 परमाणु हथियार हैं, जबकि पाकिस्तान के पास अनुमानित संख्या 170 के आसपास है. वहीं चीन के जो हथियार हैं, उसमें से 24 तैनात हथियार हैं या मिसाइलों पर रखे गए हैं, या फिर उसकी सेना के ठिकानों पर रखे हैं.

लगातार अपनी परमाणु शक्ति बढ़ा रहा चीन

इस रिपोर्ट की मानें तो लगभग सभी नौ परमाणु हथियार संपन्न देशों अमेरिका, यूके, रूस, भारत, पाकिस्तान, इजराइल, नॉर्थ कोरिया, चीन, फ्रांस ने साल 2024 में अपना-अपना परमाणु आधुनिकीकरण कार्यक्रम जारी रखा, मौजूदा हथियारों को एडवांस करते हुए इसमें नए हथियार जोड़े. सिपरी के डायरेक्टर ने नई परमाणु हथियार को लेकर दौड़ की संभावनाओं के बारे में चेतावनी दी और कहा है कि चीन लगातार अपनी परमाणु शक्ति बढ़ा सकता है. उनका कहना है चीन सात से आठ सालों में 1000 तक अपने हथियार पहुंचा सकता है.

दुनिया के लिए क्यों खतरनाक हैं चीन के हथियार

सिपरी का अंदाजा है कि 2025 तक की शुरुआत में दुनिया में करीब 12,241 परमाणु हथियार थे. इसमें से 3900 से ज्यादा चालू हालत में हैं, बाकी चालू नहीं हैं. वहीं 2100 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें हाई अलर्ट मोड पर हैं. चीन सिर्फ अपने परमाणु हथियार नहीं बढ़ा रहा है, बल्कि अपनी परमाणु नीति को भी बदल रहा है. ऐसा लगता है जैसे चीन अब कम परमाणु हथियार रखने के लिए संतुष्ट नहीं है. वो लॉन्च-ऑन-वॉर्निंग नीति भी अपना सकता है, मतलब दुनिया से हमले की चेतावनी मिलते ही तुरंत हमला करना. अगर ऐसा हुआ तो सच में चीन के परमाणु हथियार दुनिया के लिए बहुत बड़ी तबाही का कारण बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में कितने साल तक चला सकते हैं पेट्रोल-डीजल कार? ये रहा जवाब

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए क्यों जरूरी है लाल सागर, जानिए इस रूट से कितने प्रतिशत व्यापार करता है इंडिया?
भारत के लिए क्यों जरूरी है लाल सागर, जानिए इस रूट से कितने प्रतिशत व्यापार करता है इंडिया?
पाकिस्तान या भारत, कहां के शिक्षा मंत्री हैं सबसे ज्यादा पढ़े लिखे? यहां जानिए उनकी योग्यता
पाकिस्तान या भारत, कहां के शिक्षा मंत्री हैं सबसे ज्यादा पढ़े लिखे? यहां जानिए उनकी योग्यता
भारत के अलावा पाकिस्तान में भी हो चुके सीजेपी जैसे प्रोटेस्ट, जानिए किन मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे छात्र?
भारत के अलावा पाकिस्तान में भी हो चुके सीजेपी जैसे प्रोटेस्ट, जानिए किन मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे छात्र?
ट्रेन की चेन खिंचने पर ड्राइवर और गार्ड को कैसे पता चल जाता है वह डिब्बा, कैसे मिलता है सिग्नल?
ट्रेन की चेन खिंचने पर ड्राइवर और गार्ड को कैसे पता चल जाता है वह डिब्बा, कैसे मिलता है सिग्नल?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget