एक्सप्लोरर

कितना है रूह अफजा और बाबा रामदेव का कुल कारोबार? हैरान रह जाएंगे आप 

रूह अफजा की कहानी भारत की आजादी से भी पुरानी है. साल 1907 में यूनानी हर्बल चिकित्सा और हमदर्द दवाखाना के संस्थापक हकीम हाफिज अब्दुल मजीद ने इस शरबत को इजाद किया था.

Hamdard Laboratories And Patanjali Net Worth: योग गुरू बाबा रामदेव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने अपने वीडियो में 'शरबत जिहाद' को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. बाबा रामेदव ने दावा किया है कि बाजार में मशहूर शरबत बेचने वाली कंपनी अपने मुनाफे से मस्जिदें और मदरसे बनवा रही है. उन्होंने लोगों को पतंजलि का गुलाब शरबत खरीदने की अपील की है. जाहिर है कि बाबा रामदेव का निशाना हमदर्द के रूह अफजा शरबत की तरफ था, जो सालों से भारत में सबसे ज्यादा पिया जाने वाला शरबत है और खास तौर पर गर्मी के दिनों में इसकी डिमांड और भी ज्यादा बढ़ जाती है. 

बाबा रामदेव के इस वीडियो के बाद विवादों में भी घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर उनके बयान की काफी चर्चा हो रही है, जिसमें कई लोग बाबा रामदेव की आलोचना भी कर रहे हैं. आइए ऐसे में जानते हैं कि हमदर्द के रूह अफजा शरबत की शुरुआत कैसे हुई और रूह अफजा बनाने वाली हमदर्द लैबोरेट्रीज और बाबा रामदेव की पतंजलि का कारोबार कितना है... 

119 साल पुरानी है रूह अफजा की कहानी

रूह अफजा का अर्थ होता है आत्मा को ताजगी देने वाला. इसकी कहानी भारत की आजादी से भी पुरानी है. साल 1907 में यूनानी हर्बल चिकित्सा और हमदर्द दवाखाना के संस्थापक हकीम हाफिज अब्दुल मजीद ने इस शरबत को इजाद किया था. जानकारी के मुताबिक, गर्मी के दिनो में लोग डिहाईड्रेशन, हीट स्ट्रोक का ज्यादा शिकार होते हैं, ऐसे में हकीम अब्दुल मजीद एक ऐसी दवा बनाना चाहते थे, जिसे लोग गर्मी में भी पी सकें. उन्होंने फलों, जड़ी-बूटियों और फूलों के अर्क से यह अनूठा मिश्रण बनाया, जिसका स्वाद लोगों के दिलोदिमाग पर ऐसा बसा कि यह भारत का सबसे ज्यादा पिया जाने वाला शरबत बन गया. 

कितना है हमदर्द और पतंजलि का कारोबार

हमदर्द लेबोरेट्रीज सिर्फ रूह अफजा शरबत के लिए नहीं जानी जाती है, बल्कि यह कंपनी अपने कई उत्पादों के लिए पहचानी जाती है. इसमें सिंकारा, रोगन बाबाद शिरीन, साफी, जोशीना, स्वालीन जैसे उत्पाद शामिल हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो 2016 में रूह अफजा ने करीब 600 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं 2018 में हमदर्द लेबोरेट्रीज ने अपने 1000 करोड़ की सेल करने का लक्ष्य रखा था. वहीं अगर पतंजलि की बात करें तो बाबा रामदेव की इस कंपनी के उत्पाद अब भारत में घर-घर तक पहुंच चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पतंजलि ने 2023-24 में अपने कारोबार में 23.15 फीसदी के उछाल के साथ 9,335.32 करोड़ का कारोबार किया था.

यह भी पढ़ें: हिंदू राष्ट्र की मांग क्यों कर रहे हैं नेपाल के लोग? जान लीजिए इस देश का इतिहास

 

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget