एक्सप्लोरर

बैंक के लॉकर में रखे नोट अगर गल जाएं या दीमक खा जाए तो भरपाई कौन करेगा?

Bank Locker: साल 2022 से पहले ऐसा कोई नियम नहीं हुआ करता था कि बैंक लॉकर में रखी संपत्ति के डैमेज होने पर उसकी भरपाई बैंक करेगा. लेकिन 1 जनवरी 2023 से आरबीआई ने नए नियम जारी किए हैं.

Bank Locker Rule: हर कोई अपना पैसा बैंक में रखता है. अपनी कीमती चीजें रखने के लिए बैंक में लॉकर की भी सुविधा होती है. जरा सोचिए बैंक के लॉकर में आपने अपने पैसे जमा किए और एक दिन खबर मिलती है कि लॉकर के सारे पैसे चोरी हो गए या खराब हो गए तो ऐसे हालात में क्‍या करेंगे, जबकि बैंक भी इसकी जिम्‍मेदारी लेने से मना कर दें? पिछले दिनों राजस्थान के उदयपुर में एक महिला के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के लॉकर में रखे गए 2.5 लाख रुपयों को दीमक के चट कर जाने की एक बड़ी अटपटी खबर आई थी. ऐसी स्थिति से बचाने के लिए रिजर्व बैंक ने लॉकर से जुड़े कुछ नियम लागू किए हैं. जिसके चलते बैंक आपके पैसों और कीमती सामानों के खराब होने पर उससे पल्‍ला नहीं झाड़ सकेंगे. 

जब महिला लॉकर चेक करने पहुंची तो उसने देखा कि नोटों की गड्डी बर्बाद हो चुकी थी. 2 लाख रुपये के नोट कटे-फटे थे, जबिक 15 हजार रुपये पूरी तरह बर्बाद हो चुके थे. बैंक ने 15 हजार रुपये तो हाथों-हाथ बदल दिये, लेकिन बाकी के रुपयों को बदलने के लिए काफी हंगामा हुआ. ऐसा भी RBI के नए बैंक लॉकर नियमों के कारण ही हो पाया. 

पहले नही था ऐसा नियम

दरअसल, साल 2022 से पहले ऐसा कोई नियम नहीं हुआ करता था कि बैंक लॉकर में रखी संपत्ति के डैमेज होने पर उसकी भरपाई बैंक करेगा. लेकिन इसे लेकर कोर्ट में मुकदमे चले और फिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए नियम जारी किए, जो 1 जनवरी 2022 से लागू हुए. पहले जब ये नियम नहीं थे तो बैंक सीधे तौर पर कह देते थे कि लॉकर में रखे किसी भी सामान की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी. अगर लॉकर में रखे सामान को क्षति पहुंचती है तो वह उसकी भरपाई नहीं करेगा. 

ये है नया नियम

नए नियमों के मुताबिक, अगर लॉकर में रखे सामान को बैंक की लापरवाही के चलते हानि पहुंचती है तो बैंक ग्राहक को लॉकर के वार्षिक किराए का 100 गुना चुकाएगा. अगर बैंक में चोरी, डकैती, आग लगना या फिर किसी अन्य कारण से लॉकर में रखा सामान क्षतिग्रस्त होता है और उसमें भी बैंक की लापरवाही मिलती है, तो भी उसे क्षतिपूर्ति करनी होगी.

1 जनवरी 2023 से नया लॉकर एग्रीमेंट

नया नियम लागू होने के बाद इस साल की पहली तारीख से नया लॉकर एग्रीमेंट भी लागू हो चुका है. यह एग्रीमेंट बैंक और ग्राहक के बीच होगा. नए नियमों के तहत ग्राहक को लॉकर का फायदा उठाने के लिए ये एग्रीमेंट साइन करना जरूरी है. RBI के आदेश के मुताबिक, नया लॉकर एग्रीमेंट सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और नए लॉकर नियमों के अनुरूप होना चाहिए. बैंकों को यह निर्देश भी दिया गया था कि एग्रीमेंट में किसी तरह की अनुचित शर्त न रखी जाए. 

यह भी पढ़ें - भारत के इस राज्य में है एक ऐसा कुंड, जिसकी गहराई का पता आज तक वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cjp Protest Lathi Charge: पुलिस की इस लाठी से क्यों थर-थर कांपते हैं अपराधी, CJP के प्रदर्शन में लाठीचार्ज के बीच जानें जवाब
पुलिस की इस लाठी से क्यों थर-थर कांपते हैं अपराधी, CJP के प्रदर्शन में लाठीचार्ज के बीच जानें जवाब
पहली बार अनशन नहीं कर रहे सोनम वांगचुक, जानें कब-कब और क्यों की भूख हड़ताल?
पहली बार अनशन नहीं कर रहे सोनम वांगचुक, जानें कब-कब और क्यों की भूख हड़ताल?
CJP Protest: हिरासत और गिरफ्तारी में क्या अंतर होता है, क्या कर सकती है पुलिस और क्या नहीं?
हिरासत और गिरफ्तारी में क्या अंतर होता है, क्या कर सकती है पुलिस और क्या नहीं?
क्या सरकारी कर्मचारी और न्यायिक अधिकारी आंदोलन कर सकते हैं, क्या हैं नियम?
क्या सरकारी कर्मचारी और न्यायिक अधिकारी आंदोलन कर सकते हैं, क्या हैं नियम?

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget