एक्सप्लोरर

किस राज्य का धर्मांतरण कानून है सबसे सख्त, जानें कितनी होती है सजा?

जबरन धर्मांतरण के खिलाफ देश में कई राज्यों में कानून के प्रावधान हैं. चलिए जानते हैं कि किस राज्य में धर्मांतरण कानून सबसे सख्त है और वहां कितनी सजा मिलती है?

भारत में धर्मांतरण एक संवेदनशील मुद्दा रहा है. कई राज्यों ने जबरन, धोखे या लालच देकर धर्म परिवर्तन रोकने के लिए सख्त कानून बनाए हैं. इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और ओडिशा जैसे राज्य शामिल हैं. लेकिन हाल के बदलावों के बाद, उत्तर प्रदेश का धर्मांतरण विरोधी कानून देश में सबसे सख्त माना जा रहा है. इसी बीच राजस्थान सरकार भी धर्म परिवर्तन को लेकर सख्त कानून बनाने की तैयारी में है. 

क्या है राजस्थान के धर्मपरिवार्तन कानून में

राजस्थान सरकार अब जल्द ही एक बहुत कड़ा कानून लाने की तैयारी में है. राजस्थान की भजन लाल सरकार ने जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए कठोर प्रावधानों के साथ एक नया विधेयक लाने का निर्णय लिया है. राजस्थान विधिविरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक, 2025 के मसौदे के अनुसार, जबरन, छल से या शादी के जरिए धर्मांतरण कराने वालों के लिए 7-14 साल तक की कैद और कम से कम 5 लाख रुपये जुर्माना है. एससी/एसटी समुदाय या नाबालिक लड़की का धर्मांतरण किया जाता है तो ऐसे मामले में 10-20 साल तक जेल और 10 लाख तक जुर्माना का प्रावधान. सामूहिक धर्मांतरण में 20 साल से आजीवन कारावास और 25 लाख रुपये जुर्माना. चलिए जानते हैं यूपी समेत अन्य राज्यों में क्या हैं इसे लेकर कानून.

क्यों है यूपी का धर्मपरिवर्तन कानून सबसे सख्त?
उत्तर प्रदेश में 2021 में लागू हुआ. उत्तर प्रदेश विधि-विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) अधिनियम 2024 में लाया गया था. इस संशोधन के बाद यह कानून और कड़ा हो गया. यूपी में धर्म परिवर्तन के कानून की बात की जाए तो यहां का कानून सबसे कठोर धर्मांतरण कानून में से एक माना जाता है. यहां अवैध धर्मांतरण के मामले में 10 लाख रुपये जुर्माना और 14 साल की सजा तक हो सकती है. वहीं नाबालिग महिला या अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्ति का धर्म परिवर्तन कराने पर 20 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है. ये सभी अपराध गैर-जमानती श्रेणी में रखे गए हैं. 

हरियाणा

यहां जबरन धर्मांतरण पर 1 से 5 साल की कैद और 1 लाख रुपये का जुर्माना है. नाबालिग या SC/ST के मामलों में 2 से 10 साल की सजा और 3 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. 

मध्य प्रदेश

यहां जबरन धर्मांतरण पर 10 साल तक की कैद और 1 लाख रुपये का जुर्माना है.

ओडिशा

यहां बलपूर्वक धर्म परिवर्तन पर 1 साल की कैद और 5,000 रुपये का जुर्माना है. जबकि नाबालिक, महिला या अनुसूचित जाति जनजाति का धर्म परिवर्तन कराने पर 2 साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना का प्रावधान है.

इसे भी पढ़ें-Vikramaditya Vedic Clock: सिर्फ समय नहीं मुहूर्त भी बताएगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ऐसे होगी गणना

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Italy Trade Relations: इटली से क्या-क्या खरीदता है भारत, दोनों के बीच कितना ट्रेड?
इटली से क्या-क्या खरीदता है भारत, दोनों के बीच कितना ट्रेड?
अगर किसी देश में विपक्ष ही न रहे तो क्या होगा, कितना निरंकुश हो जाएगा शासन?
अगर किसी देश में विपक्ष ही न रहे तो क्या होगा, कितना निरंकुश हो जाएगा शासन?
नेहरू से मोदी तक... किस दौर में कैसी विदेश नीति, कौन दोस्त-कौन दुश्मन?
नेहरू से मोदी तक... किस दौर में कैसी विदेश नीति, कौन दोस्त-कौन दुश्मन?
जनगणना डेटा लीक हो जाए तो क्या होगा, आपके लिए कितना बड़ा खतरा?
जनगणना डेटा लीक हो जाए तो क्या होगा, आपके लिए कितना बड़ा खतरा?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget