एक्सप्लोरर

Presiden Of India: कितनी होती है देश के प्रथम नागरिक यानी राष्ट्रपति की सैलरी? साथ ही मिलती हैं ये सुविधाएं

President Of India: 25 जुलाई 2022 को श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला. आइए जानते हैं भारत के राष्ट्रपति को मिलने वाली सैलरी और सुविधाओं के बारे में.

Salary of President in India: देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं. इस बीच देश कभी आर्थिक तंगी, कभी दंगे, कभी भुखमरी तो कभी महामारी जैसी कई चुनौतियों से निपटा है. हालांकि, इसके बाद भी देश आगे बढ़ता रहा और सबसे बड़े लोकतंत्र और प्रमुख विकासशील देश के रूप में उभरा. आज हमारा देश जिस भी मुकाम पर पहुंचा है उसका सीधा श्रेय जाता है यहां के नेतृत्व को. क्‍या आप जानते हैं कि इस नेतृत्व में शामिल भारत के राष्ट्रपति की सैलरी क्या होती है और उन्हें क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं.

भारत का राष्ट्रपति

भारत का राष्ट्रपति (President Of India) देश का मुखिया होने के साथ-साथ देश का पहला नागरिक भी होता हैं. भारत के राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ होते हैं. अपने देश में राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्य मिलकर करते हैं. जिसमें संसद के दोनों सदन और प्रदेशों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं. भारत में राष्ट्रपति यहां के राष्ट्रपति भवन में रहते है. भारत का राष्ट्रपति भवन दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रपति भवन है.

कितनी होती है राष्ट्रपति की सैलरी?

इस समय भारत के राष्ट्रपति सैलरी 2016 तक 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह थी, जो आज के समय में बढ़कर 5 लाख रुपये प्रतिमाह है. उन्हें अपनी इस सैलरी पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं चुकाना होता है. इसके अलावा भारत के राष्ट्रपति को कई भत्ते भी मिलते हैं.

आवास: भारत के राष्ट्रपति नई दिल्‍ली में स्थित अपने आधिकारिक निवास स्थान राष्ट्रपति भवन में रहते हैं. यह भवन 2,00,000 वर्ग फुट में बना हुआ है, जिसमें 340 कमरे हैं. यहां पर लगभग 200 लोग काम करते हैं. राष्ट्रपति के निवास, स्टाफ, मेहमानों और भोजन आदि पर सालाना तकरीबन 22.5 मिलियन खर्च होता है.

सुविधाएं: भारत के राष्ट्रपति को फ्री चिकित्सा और आवास की सुविधा मिलती है.

सुरक्षा: भारत के राष्ट्रपति कस्टम-बिल्ट ब्लैक मर्सिडीज बेंज S600 (W221) पुलमैन गार्ड  से चलते हैं. आधिकारिक यात्राओं में राष्ट्रपति के साथ हथियारों से लैस लंबी गाड़ी लिमोजिन भी साथ होती है. राष्ट्रपति के कारवां में कुल 25 गाड़ियां एक साथ होती हैं. भारत के राष्ट्रपति के पास 86 प्रेसीडेंशियल बॉडीगार्ड होते हैं.

रिटायरमेंट के बाद की सुविधाएं

  • भारत के राष्ट्रपति को रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह मिलते हैं. इसके अलावा, स्टाफ पर खर्च करने के लिए 60 हजार रुपये प्रति महीना अलग से दिया जाता है.
  • जीवन भर के लिए एक टाइप VIII बंगला मुफ्त मिलता है.
  • दो मुफ्त लैंडलाइन और एक मोबाइल फोन की सुविधा मिलती है.
  • ट्रेन या हवाई यात्रा में एक साथी के साथ मुफ्त यात्रा और जीवन भर के लिए मुफ्त वाहन सुविधा.
  • इसके अलावा दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी और 2 सेक्रेटरी की सुरक्षा मिलती है.

यह भी पढ़ें - दिल्ली मेट्रो के स्टेशन पर जो यह बैग चेक करने की मशीन होती है यह क्या होती है और क्या-क्या देख सकती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: देश में किसने की थी सबसे लंबी भूख हड़ताल, अब कहां हैं वह शख्सियत?
देश में किसने की थी सबसे लंबी भूख हड़ताल, अब कहां हैं वह शख्सियत?
Psychological Pricing: 59,99,199... ज्यादातर चीजों की कीमत इस तरह ही क्यों होती है, जानें राउंड फिगर में क्यों नहीं रखे जाते नंबर?
59,99,199... ज्यादातर चीजों की कीमत इस तरह ही क्यों होती है, जानें राउंड फिगर में क्यों नहीं रखे जाते नंबर?
भारत में कितनी मातृभाषाएं, पहले नंबर पर हिंदी तो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कौन सी लैंग्वेज बोलते हैं लोग?
भारत में कितनी मातृभाषाएं, पहले नंबर पर हिंदी तो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कौन सी लैंग्वेज बोलते हैं लोग?
Musk Deer: क्या हिरण के पेट में सच में होती है कस्तूरी, जानें हिरण और इंसान दोनों के किस काम आती है यह?
क्या हिरण के पेट में सच में होती है कस्तूरी, जानें हिरण और इंसान दोनों के किस काम आती है यह?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget