एक्सप्लोरर

प्रेमानंद महाराज से पहले विवादों में रह चुके ये बाबा, किसका क्या हुआ हाल?

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उपजे ताजा विवादों के बीच देश के उन चर्चित बाबाओं का इतिहास फिर सुर्खियों में है, जो चमत्कार, ठगी, यौन उत्पीड़न और गंभीर अपराधों के आरोपों में फंस चुके हैं.

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज अक्सर अपने आध्यात्मिक विचारों और सरल जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं. लेकिन हाल के दिनों में उनका श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम कई गंभीर आरोपों और विवादों की वजह से सुर्खियों में आ गया है. आश्रम की चौथी मंजिल से एक शिष्य द्वारा आत्महत्या करने की घटना से हड़कंप मच गया. इसके बाद एक बालक के लापता होने का दावा करते हुए परिजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया. वहीं, दिनेश फलाहारी महाराज ने आश्रम में बिल्डर लॉबी के दखल और अंदरूनी गुटबाजी के संगीन आरोप लगाए हैं. फलाहारी महाराज ने यह भी दावा किया कि क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को पांच करोड़ रुपये देकर आश्रम में बुलाया गया था ताकि लोकप्रियता बढ़ाई जा सके. इन घटनाक्रमों ने संत परंपरा और बाबाओं से जुड़े पुराने विवादों की याद ताजा कर दी है.

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री 

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी दिव्य दरबार शैली और बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. उन पर कई बार अंधविश्वास फैलाने और चमत्कार के नाम पर आम लोगों को भ्रमित करने के आरोप लगे हैं. अंधश्रद्धा उन्मूलन समितियों ने उनके दावों को चुनौती भी दी है. इसके अलावा, धीरेंद्र शास्त्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नारे की तर्ज पर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की घोषणा की थी, जिस पर काफी राजनीतिक और सामाजिक बहस छिड़ गई थी.

सत्य साईं बाबा 

आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी से प्रसिद्ध हुए सत्य साईं बाबा हवा से भस्म, सोने की चेन और घड़ियां प्रकट करने के अपने चमत्कारों के लिए जाने जाते थे. हालांकि, उनके जीवनकाल में उन पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगे, जिन्हें उन्होंने हमेशा खारिज किया. यह मामला केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ब्रिटेन की संसद में भी गूंजा. ब्रिटिश सांसद टोनी कोलमन और पूर्व मंत्री टॉम सैक्रिल ने इस मुद्दे को वहां उठाया था. विदेशों में उनके खिलाफ अदालती मामले भी दर्ज किए गए थे.

यह भी पढ़ें: कभी सोचा है पूरे भारत का एक महीने का बिजली बिल कितना? यहां जानें


प्रेमानंद महाराज से पहले विवादों में रह चुके ये बाबा, किसका क्या हुआ हाल?

निर्मल बाबा 

टीवी विज्ञापनों और अपने थर्ड आई वाले समागमों से रातों-रात मशहूर हुए निर्मल बाबा अपने अजीबोगरीब उपायों के लिए जाने जाते थे. वे समोसे की चटनी बदलने या खास रंग के कपड़े पहनने जैसी सलाह देकर कृपा आने का दावा करते थे. विवाद तब गहराया जब एक डायबिटीज मरीज को उन्होंने खीर खाने की सलाह दी. उसने उनके कहने पर खीर खाई और उसका ब्लड शुगर लेवल खतरनाक स्तर तक बढ़ गया. मरीज की तबीयत बिगड़ने पर निर्मल बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. इसके अलावा भारत और विदेश में उन पर ठगी की कई शिकायतें दर्ज हुईं.

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम

हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 2017 में यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई. वह फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है, हालांकि उसे समय-समय पर पैरोल मिलती रहती है. राम रहीम पर आश्रम की साधवियों के यौन शोषण के अलावा साधुओं की जबरन नसबंदी कराने के भी गंभीर आरोप लगे. साल 2017 में जब अदालत ने उसे दोषी करार दिया, तो उसके समर्थकों ने पंचकूला में भारी हिंसा और उपद्रव किया, जिसमें 38 लोगों की जान चली गई थी.

राधे मां

पंजाब के होशियारपुर में जन्मी सुखविंदर कौर यानी राधे मां ने महज 17 साल की उम्र में विवाह के बाद अध्यात्म का रास्ता चुना. रामदीन दास से दीक्षा लेने के बाद उन्होंने मुंबई में अपना विशाल दरबार सजाना शुरू किया. साल 2015 में मिनी स्कर्ट पहने उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद उनके ही कुछ भक्तों ने उन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया. उन पर मुंबई में एक कारोबारी के बंगले पर अवैध कब्जा करने और अपने सत्संग में अश्लील व्यवहार को बढ़ावा देने के भी आरोप लगे.

चंद्रास्वामी

दिवंगत चंद्रास्वामी देश के सबसे ताकतवर और विवादित तांत्रिकों में से एक माने जाते थे. उनके रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के बेहद करीबी सलाहकार थे. चंद्रास्वामी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश की जांच में भी उछला था. इसके अलावा, उन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हथियारों की दलाली, अवैध हवाला कारोबार और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FERA) के उल्लंघन के संगीन मामले दर्ज हुए थे. विश्व के कई राष्ट्राध्यक्षों से उनके सीधे संपर्क हुआ करते थे.

रामपाल की काली करतूतें

हरियाणा के सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर काम करने वाले रामपाल ने 18 साल की सरकारी नौकरी छोड़कर अध्यात्म का रास्ता चुना था. उन्होंने हिसार में सतलोक आश्रम की स्थापना की. बाद में जब पुलिस ने उनके आश्रम पर कार्रवाई की, तो वहां से भारी मात्रा में अवैध हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक दवाएं बरामद हुईं. जांच में यह खुलासा भी हुआ कि आश्रम के भीतर एक अवैध गर्भपात केंद्र चलाया जा रहा था. पुलिस के साथ हिंसक झड़प के बाद रामपाल को गिरफ्तार किया गया था.


प्रेमानंद महाराज से पहले विवादों में रह चुके ये बाबा, किसका क्या हुआ हाल?

नित्यानंद स्वामी

दक्षिण भारत के स्वघोषित धर्मगुरु स्वामी नित्यानंद साल 2010 में एक अभिनेत्री के साथ कथित अश्लील सीडी सामने आने के बाद भारी विवादों में घिरे. फोरेंसिक जांच में सीडी को असली पाया गया, हालांकि आश्रम ने अमेरिकी लैब की रिपोर्ट का हवाला देकर इसे फर्जी बताया. नित्यानंद को गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में वे जमानत पर बाहर आ गए. उनके बेंगलुरु आश्रम में छापेमारी के दौरान पुलिस को गांजा और आपत्तिजनक वस्तुएं मिली थीं. बाद में वे देश छोड़कर भाग गए और खुद का अलग द्वीप कैलासा बनाने का दावा किया.

भीमानंद 

दिल्ली में खुद को इच्छाधारी संत बताने वाला स्वामी भीमानंद अपने प्रवचनों में नागिन डांस करने के लिए चर्चित था. उसका असली नाम शिवमूरत द्विवेदी था और वह अध्यात्म में आने से पहले एक पांच सितारा होटल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था. वर्ष 1997 में दिल्ली पुलिस के लाजपत नगर इलाके से उसे सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उस पर आरोप था कि वह धार्मिक समागमों और प्रवचनों की आड़ में महिलाओं व युवतियों को फुसलाकर देह व्यापार के धंधे में धकेलता था.

यह भी पढ़ें: कैंची धाम में खतरे की घंटी, जाम नहीं ये है सबसे बड़ी आफत, रिसर्च ने चौंकाया

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?
गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget