एक्सप्लोरर

Phone Blast: चार्ज पर लगे-लगे फोन फट कैसे जाता है, ये है वजह

फोन में लगी बैटरी की क्वालिटी भी इस तरह की घटना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. दरअसल, लो क्वालिटी वाली या नकली बैटरियां अक्सर असुरक्षित होती हैं.

अक्सर हमें सुनने को मिलता है कि किसी का स्मार्टफोन चार्जिंग के दौरान फट गया. कई बार तो ये ब्लास्ट इतना भयानक होता है कि इंसान की जान भी चली जाती है. यही वजह है कि लोगों से अपील की जाती है कि जब फोन चार्ज पर लगा हो तो इसका इस्तेमाल ना करें. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि चार्जिंग के दौरान आखिर ऐसा क्या होता है कि फोन अचानक से फट जाता है.

ओवरचार्जिंग की समस्या

चार्जिंग के दौरान फोन के ब्लास्ट होने के पीछे सबसे प्रमुख कारणों में से एक है ओवरचार्जिंग. दरअसल, जब फोन को चार्जर में छोड़ दिया जाता है और उसकी बैटरी पूरी तरह चार्ज हो जाती है, तो यह आमतौर पर एक सर्किट द्वारा नियंत्रित किया जाता है. लेकिन अगर यह सर्किट ठीक से काम नहीं करता, तो बैटरी ओवरचार्ज होने लगती है. फिर ओवरचार्जिंग के कारण बैटरी में अधिक गर्मी उत्पन्न होने लगती है और अंत में यही बैटरी के फटने का कारण बन जाती है.

बैटरी की क्वालिटी भी है कारण

फोन में लगी बैटरी की क्वालिटी भी इस तरह की घटना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. दरअसल, लो क्वालिटी वाली या नकली बैटरियां अक्सर असुरक्षित होती हैं. अगर बैटरी में खराब निर्माण सामग्री या डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ हो, तो यह अधिकतर गर्म हो जाती है और फिर अंत में फट जाती है.

फोन कहां रखा है ये भी ध्यान देना होगा

जब आप फोन को लंबे समय तक चार्ज करते हैं तो फोन गर्म होने लगता है. ऐसे में अगर फोन को किसी कंबल या गद्दे पर चार्ज किया जा रहा है, तो वेंटिलेशन में कमी के कारण फोन का तापमान और तेजी से बढ़ने लगता है. बाद में यही ज्यादा गर्मी बैटरी के लिए हानिकारक होती है और इसके फटने का कारण बन सकती है.

खराब चार्जर भी हो सकती है वजह

बैटरी की क्वालिटी के अलावा चार्जर की क्वालिटी भी इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार होती है. दरअसल, जब आप किसी नॉन-स्टैंडर्ड चार्जर का उपयोग कर रहे हैं, तो यह बैटरी को अधिक करंट या वोल्टेज दे सकता है, जिससे बैटरी में गर्मी ज्यादा उत्पन्न हो सकती है और इसकी वजह से बैटरी के फटने का खतरा बढ़ जाता है. इसीलिए कहा जाता है कि हमेशा फोन चार्ज करने के लिए ओरिजिनल चार्जर का ही उपयोग करें.

ये भी पढ़ें: जब घड़ी नहीं थी तब इंसान कैसे देखता समय, चांद-सूरज या कुछ और था सोर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेस ईयर बदलने से कैसे बदल जाते हैं GDP के आंकड़े, इसका कितना बड़ा रोल?
बेस ईयर बदलने से कैसे बदल जाते हैं GDP के आंकड़े, इसका कितना बड़ा रोल?
किस देश में सबसे ज्यादा पिया जाता है गांजा, भारत का कौन सा नंबर?
किस देश में सबसे ज्यादा पिया जाता है गांजा, भारत का कौन सा नंबर?
स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ SC-ST एक्ट में मामला दर्ज, इसमें कितनी सजा?
स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ SC-ST एक्ट में मामला दर्ज, इसमें कितनी सजा?
ड्रग टेस्ट पॉजिटिव होने पर गई पायलट की नौकरी, क्या उसे पीएफ आदि मिलेंगे या नहीं?
ड्रग टेस्ट पॉजिटिव होने पर गई पायलट की नौकरी, क्या उसे पीएफ आदि मिलेंगे या नहीं?

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
47 साल के कप्तान की टीम का कमाल, लगातार जीते 5 मैच; एकतरफा रचा इतिहास
47 साल के कप्तान की टीम का कमाल, लगातार जीते 5 मैच; एकतरफा रचा इतिहास
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
बाढ़ में काटा सुलेमानी कीड़ा, पुल पार करने की जिद में बहा युवक- वीडियो वायरल
बाढ़ में काटा सुलेमानी कीड़ा, पुल पार करने की जिद में बहा युवक
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट
ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट
Embed widget