एक्सप्लोरर

आपको भी अंदर से देखनी है नई वाली संसद? जानिए संसद में जाने का पास कैसे बनता है

Parliament Of India: आज से भारत का नया संसद भवन लोकतंत्र की कहानी को आगे बढ़ाएगा. इसकी भव्य इमारत लोगों को आकर्षित कर रही है और हर कोई इसे देखने की सोच रहा है.


नई संसद से अब लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. नई संसद में के कार्यवाही शुरू होने के साथ ही महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास भी हो गया है, जिसके बाद से नई संसद की काफी चर्चा हो रही है. पुरानी संसद को विदा कहने के बाद अब नई संसद की भव्यता की काफी चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर भी लोग नई संसद में क्या खास है, इस पर चर्चा कर रहे हैं. इसके साथ ही देश में बहुत से लोग चाहते हैं कि वो नई संसद को अंदर से देखें और हर कोई संसद में जाने की इच्छा व्यक्त कर रहा है. 

अगर आपका भी नई संसद में जाने का मन है तो हम आपको बताते हैं कि आखिर संसद में जाने के क्या नियम हैं और आप किस तरह से अंदर से संसद देख सकते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि संसद में जाने के लिए पास बनवाने के लिए आपको क्या करना होगा और संसद विजिटर पास बनवाने का पूरा प्रोसेस क्या है...

क्या आम आदमी भी संसद देख सकते हैं?

जी हां, भारत के नागरिक भी संसद और संसद की कार्यवाही देख सकते हैं. इसके लिए सदन में दर्शक दीर्घा बनाई जाती है, जहां बैठकर आम आदमी सदन की कार्यवाही को देख सकते हैं. इसके लिए पहले एक पास बनता है और उस पास के जरिए आपको एंट्री मिल सकती है और एक टाइम स्लॉट के बीच में जाकर आप संसद की कार्यवाही देख सकते हैं. 

कैसे बनता है पास?

अब सवाल है कि आखिर संसद की कार्यवाही देखने का पास किस तरह से बनता है. लेकिन, ऐसा नहीं है कि आप जब चाहें, तब संसद में जाकर एंट्री ले सकते हैं और सदन की कार्यवाही देख सकते हैं. सदन की कार्यवाही देखने का पास ग्रुप में भी बनवाया जा सकता है, इस पास के जरिए स्कूल के बच्चों या किसी ग्रुप को अंदर से संसद दिखाई जाती है.  

ये पास संसद सचिवालय की ओर से बनवाए जाते हैं, जहां से आपको पास बनवाना होता है. साथ ही आप किसी सांसद के जरिए ये पास बनवा सकते हैं और उनके कहने पर पब्लिक गैलरी में जाने का पास मिल सकता है. अगर आप संसद घूमना चाहते हैं तो आप अपने सासंद को बोल सकते हैं और वो सासंद सदन की कार्यवाही देखने में आपकी मदद कर देंगे. उनकी सिफारिश के आधार पर पास बन सकता है और पास में उनका नाम भी लिखा होता है. 

सामान्य प्रोसेस में आप लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट से एक फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपनी जानकारी भरकर और सासंद से साइन करवाकर पास बनवा सकते हैं. इसके अलावा संसद म्यूजियम में बिना सिफारिश के सीधे एंट्री ली जा सकती हैं. हालांकि, नई संसद में पब्लिक गैलरी के चालू होने को लेकर जानकारी आना बाकी है. 

ये भी पढ़ें- यहां 24 घंटे में 16 बार होता है दिन, स्पेस स्टेशन में रहने वाले वैज्ञानिकों की जिंदगी ऐसी होती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस टेक्नोलॉजी पर बनी है क्रिस्टोफर नोलेन की ‘द ओडिसी’, जो दुनिया के सिर्फ 36 सिनेमाघरों में हुई फिट
किस टेक्नोलॉजी पर बनी है क्रिस्टोफर नोलेन की ‘द ओडिसी’, जो दुनिया के सिर्फ 36 सिनेमाघरों में हुई फिट
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक का बनाया आइस स्तूप क्या है? इससे कैसे बदली लद्दाख की खेती और पानी की तस्वीर
सोनम वांगचुक का बनाया आइस स्तूप क्या है? इससे कैसे बदली लद्दाख की खेती और पानी की तस्वीर
Uniform Civil Code 2026: कितनी पीढ़ी के रिश्तेदारों तक माना जाता है ब्लड रिलेशन, यह कैसे होता है तय
कितनी पीढ़ी के रिश्तेदारों तक माना जाता है ब्लड रिलेशन, यह कैसे होता है तय
Monsoon Session 2026: डीलिमिटेशन बिल के सपोर्ट में कौन-कौन सी पार्टियां, कौन विरोध में... किसने नहीं खोले पत्ते?
डीलिमिटेशन बिल के सपोर्ट में कौन-कौन सी पार्टियां, कौन विरोध में... किसने नहीं खोले पत्ते?

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
Embed widget