एक्सप्लोरर

जब संसद सत्र चलता है तो सांसदों को सैलरी के साथ मिलते हैं इन चीजों के भी पैसे, देखें लिस्ट

Parliament Session Facts: जब भी संसद सत्र चलता है तो सासंदों को सरकार की ओर से खास सुविधाएं दी जाती है और भत्तों में बढ़ोतरी हो जाती है तो जानते हैं वो क्या है?

संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है. संसद के मॉनसून सत्र के दौरान देशभर के सांसद दिल्ली में आकर संसद भवन में सत्र का हिस्सा बनते हैं. देशभर से राज्यसभा और लोकसभा के सांसद यहां आते हैं. इस दौरान सांसदों को खास सुविधाएं दी जाती हैं और नियमों के हिसाब से इस दौरान सासंदों को कई भत्ते मिलते हैं. तो आज हम आपको बताते हैं कि संसद सत्र के दौरान सांसदों को किन-किन चीजों का पैसा मिलता है और सैलरी के साथ कितने तरह के भत्ते मिलते हैं.

सत्र के दौरान सांसदों को क्या-क्या मिलता है?

- द सैलरी, अलाउंसेस एंड पेंशन ऑफ मेंबर ऑफ पार्लियामेंट एक्ट, 1954 के नियमों के हिसाब से जब भी संसद का सत्र चलता है तो सांसद को कई भत्ते अलाउंस दिए जाते हैं. नियमों के अनुसार, संसद सत्र के दौरान हर सांसद को सत्र अटेंड करने के लिए ट्रेवल अलाउंस मिलता है. इसके साथ ही अगर कमेटी की भी कोई मीटिंग होती है तो सांसद को सरकारी खजाने से ट्रैवल का पैसा दिया जाता है. 

- इसके अलावा जब संसद सत्र चल रहा हो, उस वक्त सांसद के पति या पत्नी, सांसद के साथ ट्रेवल करते हैं तो उन्हें भी इसकी इजाजत होती है और इस यात्रा के लिए सासंद को भत्ता दिए जाने का प्रावधान है. हालांकि, इस तरह की जर्नी साल में 8 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. 

- अगर कोई सांसद सत्र के दौरान 15 दिन से कम वक्त तक सत्र में आकर कहीं यात्रा करता है तो उसे भत्ता मिलता है, लेकिन 15 दिन से ज्यादा होने पर ऐसा नहीं होता है. 

- जो सांसद लक्ष्यद्वीप, अंडमान निकोबार जैसे क्षेत्र से हैं, उन्हें फ्री ट्रांसिट स्टीमर पास दिया जाता है, जिससे वे रेल, एयर के साथ स्टीमर के जरिए भी यात्रा कर सकते हैं. 

- अगर कोई सांसद सत्र में 15 दिन से ज्यादा छुट्टी करता है तो उन्हें भत्ते आदि की सुविधाएं नहीं मिलती हैं. इसके साथ ही  साल में 8 जर्नी का पैसा ही भत्ते के रुप में दिया जाता है. 

- बता दें कि सत्र में शामिल होने के लिए आने वाले ट्रेवल के साथ वापस संसदीय क्षेत्र तक जाने का खर्चा भी भत्ते में शामिल होता है. 

सासंदों को क्या मिलता है?

संसद सत्र के दौरान मिलने वाले भत्तों के साथ सांसदों को सैलरी भी मिलती है. इसके साथ ही उन्हें पेंशन, स्टेशनरी, ऑफिस खर्चा, ट्रैवल, इंश्योरेंस आदि का पैसा भी अलग से मिलता है. 

ये भी पढ़ें- भारतीय रेलवे कैसे और कहां से पैसे कमाता है? यहां से होती है सबसे ज्यादा कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में कैसे दाखिल होती हैं याचिका, क्या आम आदमी सीधे कर सकता है फाइल?
सुप्रीम कोर्ट में कैसे दाखिल होती हैं याचिका, क्या आम आदमी सीधे कर सकता है फाइल?
क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत, जानें SC की पावर
क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत, जानें SC की पावर
एक केस का कितना चार्ज करते हैं अभिषेक मनु सिंघवी, जानें उनकी नेटवर्थ?
एक केस का कितना चार्ज करते हैं अभिषेक मनु सिंघवी, जानें उनकी नेटवर्थ?
विपक्षी नेताओं से क्यों नहीं मिले CJI, कहां फंस रहा पेंच?
विपक्षी नेताओं से क्यों नहीं मिले CJI, कहां फंस रहा पेंच?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget