एक्सप्लोरर

Olympic खिलाड़ियों को पहली बार कब दिया गया था कंडोम, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

जब एथलीट फ्रांस के पेरिस में पहुंचे तो उन्हें एक वेलकम किट दी गई. इस किट में फोन और जरूरी चीजों के अलावा कंडोम भी थे. इस बार ओलंपिक विलेज में तकरीबन 2 लाख 30 हजार कंडोम बांटे गए.

फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक खेलों का दौर चल रहा है. इस बार ओलंपिक में 11000 से ज्यादा एथलीट्स 32 खेलों में भाग ले रहे हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर ओलंपिक, मेडल्स से ज्यादा कंडोम को लेकर चर्चा में है. चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है और क्यों सोशल मीडिया पर इस तरह की चर्चा हो रही है. इसके साथ ही आपको बताते हैं कि क्या पहली बार खिलाड़ियों को कंडोम बांटे गए हैं या इससे पहले भी ऐसा कभी ओलंपिक खेलों के दौरान ऐसा हुआ है.

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार जब एथलीट फ्रांस के पेरिस में पहुंचे तो उन्हें एक वेलकम किट दी गई. इस किट में फोन और जरूरी चीजों के अलावा कंडोम भी थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार ओलंपिक विलेज में तकरीबन 2 लाख 30 हजार कंडोम बांटे गए. हालांकि, ऐसा नहीं है कि ओलंपिक में खिलाड़ियों को कंडोम पहली बार दिया गया हो. इससे पहले भी खिलाड़ियों को कंडोम दिया गया है.

पहली बार कब दिया गया था खिलाड़ियों को कंडोम

पहली बार साल 1988 में सियोल ओलंपिक के दौरान खिलाड़ियों को कंडोम बांटे गए थे. इसके बाद कई ओलंपिक में खिलाड़ियों को कंडोम बांटे गए. यहां तक कि साल 2021 में जब कोरोना चरम पर था  और टोक्यो ओलंपिक जापान में चल रहा था, उस वक्त भी खिलाड़ियों को कंडोम बांटे गए थे. हालांकि, उस दौरान खिलाड़ियों को कंडोम ओलंपिक गांव से विदा होते समय दिए गए थे. जबकि, इस बार और इससे पहले हर बार वेलकम किट में निरोध दिया जाता है.

क्यों दिया जाता है कंडोम

साल 1988 में जब सियोल ओलंपिक में इसकी शुरुआत की गई तो कई तरह की बातें हुईं. लेकिन ओलंपिक आयोजकों का कहना था कि वह ऐसा खिलाड़ियों को और दुनिया को एचआईवी और एड्स के प्रति जागरुक करने के लिए कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee) का कहना था कि वह ऐसा कर के खिलाड़ियों को इन गंभीर बीमारियों के खतरे से बचाना चाहती है.

दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा करते हैं कि ओलिंपिक गेम्स में आने वाले 75 फीसदी खिलाड़ी सेक्शुअल एक्टिविटी में शामिल होते हैं. हालांकि, 2021 के ओलंपिक के दौरान अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने खिलाड़ियों से आग्रह किया था कि वह कंडोम का इस्तेमाल करने की बजाय इसे अपने देश एक प्रतीक के रूप में ले जाएं, जो लोगों को एचआईवी और एड्स के प्रति जागरुक करे.

ये भी पढ़ें: इस मुख्यमंत्री ने किया था देश में नोकिया के फोन से पहला कॉल, एक मिनट की बातचीत में इतने रुपये हुए थे खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget