एक्सप्लोरर

अब सामने आई डिंगा डिंगा बीमारी, जानें कैसे रखे जाते हैं बीमारियों के नाम

अफ्रीका के युंगाडा में बहुत तेजी से डिंगा-डिंगा बीमारी फैल रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी बीमारी का नाम कौन रखता है और नाम रखने के लिए क्या नियम होते हैं.

अफ्रीका के युगांडा में एक नये वायरस ने दस्तक दे दी है. इस वायरस का नाम डिंगा डिंगा है. जानकारी के मुताबिक इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति का शरीर कांपने लगता है. इस बीमारी से सबसे ज्यादा खतरा महिलाओं और बच्चों को होता है. लेकिन अब सवाल ये है कि इस बीमारी का नाम डिंगा-डिंगा कौन रखा है और किसी भी वायरस का नाम कौन रखता है.

डिंगा-डिंगा वायरस

बता दें कि डिंगा-डिंगा रोग के कारण शरीर पर नियंत्रण खत्म हो जाता है. इससे संक्रमित व्यक्ति को चलने में परेशानी होती है. वहीं प्रभावित मरीज ऐसे हिलता-डुलता रहता है, जैसे वह कोई डांस कर रहा है. फर्स्टपोस्ट इंग्लिश की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी पहली अजीब बीमारी युगांडा के बुंदीबुग्यो जिले में पाई गई थी. इस रोग से प्रभावित रोगी को ऐसा महसूस होता है कि वो डांस कर रहा है. इसके अलावा उन्हें तेज बुखार हो जाता है और कमजोरी महसूस होती है. इतना ही नहीं यह बीमारी कुछ लोगों में लकवा का भी कारण बनती है. हालाँकि अभी तक इस बीमारी से किसी की मृत्यु नहीं हुई है. लेकिन ये वायरस अफ्रीका में बहुत तेजी से पैर पसार है, जो चिंता का विषय है.

कौन रखता है वायरस का नाम

अब डिंगा-डिंगा बीमारी और डांस करने जैसे लक्षण को देखते हुए हर कोई ये सोच रहा है कि आखिर इसका नाम कौन रखता है. क्योंकि डिंगा-डिंगा नाम से ही लग रहा है कि जैसे हिलने-डुलने वाली चीज है. आज हम आपको बताएंगे कि दुनियाभर में जब कोई वायरस आता है, तो उसका नाम कौन रखता है. वहीं वायरस के नाम रखने को लेकर क्या नियम होते हैं. 

ये संस्था रखती है नाम

बता दें कि किसी बीमारी या वायरस का नाम रखने या बदलने की जिम्मेदारी इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिजीज (ICD) के तहत विश्व स्वास्थ्य संगठन और इंटरनेशनल हेल्थ रिलेटेड क्लासिफिकेशन की डब्ल्यूएचओ फैमिली (WHO-FIC) के पास है. ये संस्थाएं किसी भी नाम को डब्ल्यूएचओ के सदस्यों से पर्याप्त बातचीत करने के बाद ही रख सकती हैं. इतना ही नहीं ये संस्था किसी बीमारी का नाम उसके लक्षणों को ध्यान में रखते हुए बदल भी सकते हैं. लेकिन अक्सर देखा गया है कि किसी भी वायरस का नाम उसके लक्षणों से मिलता-जुलता ही रखा जाता है. जैसे मंकी पॉक्स वायरस का नाम बंदरों से फैलने वाले वायरस के नाम पर रखा गया है.

ये भी पढ़ें:बांग्लादेश के नेता ने कही भारत पर कब्जे की बात, जानें कितने घंटे में पूरा देश तबाह कर सकती है इंडियन आर्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget