एक्सप्लोरर

नेपाल ही नहीं इन देशों में भी पूरी तरह बैन है सोशल मीडिया, यहां तो एक पोस्ट पर मिलती है मौत!

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में हाल ही में सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया गया है. चलिए जानते हैं दुनिया के उन देशों के बारे में जहां सोशल मीडिया पर पूरी तरह प्रतिबंध है

नेपाल सरकार ने 4 सितंबर 2025 को एक बड़ा फैसला लेते हुए फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब और एक्स सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगा दिया. लेकिन इस फैसले ने नेपाल में हंगामा मचा दिया है. काठमांडू में हजारों जनरेशन जेट (Gen Z) के युवा सड़कों पर उतर आए और संसद भवन तक पहुंच गए. इस विरोध में एक व्यक्ति की मौत और 80 लोग घायल हो गए. सरकार ने काठमांडू में कर्फ्यू लगा दिया है और भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने निगरानी बढ़ा दी है. चलिए जानते हैं कि और किन-किन देशों में सोशल मीडिया बैन है एक देश में तो मौत तक की सजा दे दी जाती है.

कहां-कहां है सोशल मीडिया पर बैन?

आपको बता दें कि नेपाल अकेला देश नहीं है जहां सोशल मीडिया पर प्रतिबंध है. कई अन्य देशों में भी सख्त नियम लागू हैं.  इसमें पहला नाम आता है चीन का. 

चीन

चीन में सोशल मीडिया पर सख्त पाबंदियां हैं. यहां फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पूरी तरह बैन हैं. यही वजह है कि चीन की इंटर्नल चीजें दुनिया के सामने नहीं आ सकतीं. चीन ने अपने स्वदेशी प्लेटफॉर्म्स जैसे वीचैट और डौयिन को बढ़ावा दिया है. इन एप्स का इस्तेमाल करते पाए जाने पर भारी जुर्माना और जेल की सजा तक का प्रावधान है.

उत्तर कोरिया

किम जॉन्ग उन के शासन में उत्तर कोरिया में सोशल मीडिया और इंटरनेट की पहुंच आम लोगों के लिए लगभग न के बराबर है. केवल सरकारी कर्मचारियों को सीमित इंटरनेट एक्सेस दिया जाता है. यहां सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करना असंभव है और गैरकानूनी गतिविधि के लिए मौत की सजा तक हो सकती है.

ईरान

ईरान में भी राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर फेसबुक, एक्स और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स बैन हैं. सरकार सख्त सेंसरशिप लागू करती है और सोशल मीडिया पर सरकार विरोधी पोस्ट करने पर कठोर सजा, जिसमें जेल या मौत की सजा तक शामिल हो सकती है.

अफगानिस्तान

अफगानिस्तान में भी सोशल मीडिया पर बैन लगाया गया है. यहां किसी भी जिंदा चीज की तस्वीरें लेना और उसे शेयर करने पर तालिबानी सजा मिलती है.

सऊदी अरब 

सऊदी अरब में भी सोशल मीडिया पर सरकार की पैनी नजर रहती है. सरकार विरोधी या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट के लिए जेल, जुर्माना या मौत की सजा तक हो सकती है. 2022 में एक व्यक्ति को ट्विटर पर सरकार विरोधी पोस्ट के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी.

इसे भी पढ़ें-क्या एक बटन दबाते ही किसी देश में बंद हो जाते हैं फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म, बैन के बाद क्या होता है प्रॉसेस?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायर होने के बाद सांसद को कितनी पेंशन मिलती है, विधायक से कम या ज्यादा?
रिटायर होने के बाद सांसद को कितनी पेंशन मिलती है, विधायक से कम या ज्यादा?
Ethanol Production: गन्ना और चावल के अलावा किन-किन चीजों से बनता है एथेनॉल, किसकी क्वालिटी होती है सबसे अच्छी?
गन्ना और चावल के अलावा किन-किन चीजों से बनता है एथेनॉल, किसकी क्वालिटी होती है सबसे अच्छी?
International Space Station: स्पेस स्टेशन में कहां से पहुंचती है बिजली, वहां कहां होता है पावर हाउस?
स्पेस स्टेशन में कहां से पहुंचती है बिजली, वहां कहां होता है पावर हाउस?
Ram mandir CEO Recruitment: क्या आम आदमी भी बन सकता है राम मंदिर में CEO, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?
क्या आम आदमी भी बन सकता है राम मंदिर में CEO, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget