एक्सप्लोरर

यहां टमाटर से करते हैं दूल्हे का स्वागत, शादी की ये अजीबों-गरीब रस्में जान चौंक पड़ेंगे आप!

Strange Traditions of Marriage : दुनियाभर में शादी की अलग-अलग रस्में निभाई जाती हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी अजीबों गरीब रस्मों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जायेंगे.

शादी को लेकर दुनिया के अलग-अलग देशों और धर्मों में रीति-रिवाज भी अलग-अलग हैं. हालांकि, रीति-रिवाज, परंपराएं और रस्में चाहे कुछ भी हों, लेकिन शादी का जीवन में काफी महत्व होता है. ऐसा भी हो सकता है कि शादी-विवाह में लोग जिन रस्मों का पालन करते हैं, वो किसी के लिए काफी अजीब हों. आज हम आपको दुनिया में निभाई जाने वाली शादी की कुछ ऐसी ही रस्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शायद आपको काफी अजीब लगें, क्योंकि इन रस्मों में कहीं दूल्हा-दुल्हन पर स्याही फेंकी जाती है, कहीं लकड़ी कटवाई जाती है तो कहीं टमाटर से दूल्हे का स्वागत किया जाता है.

दूल्हा-दुल्हन से लकड़ी कटवाने की रस्म

जर्मनी में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन से लकड़ी कटवाने की अजीबोगरीब रस्म करवाई जाती है. रस्म के मुताबिक, नवविवाहित जोड़ा मिलकर लकड़ी के 2 हिस्से करता है. इस रस्म के से दोनों के रिश्ते की मजबूती मापी जाती है. इसके अलावा यहां शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन और मेहमानों को मिलकर चीनी-मिट्टी के बर्तन भी तोड़ने पड़ते हैं, जिसके बाद अगले दिन नवविवाहित जोड़ी के साथ मिलकर सफाई करनी पड़ती है. ऐसा माहौल को मस्तीभरा और खुशनुमा बनाने के लिए किया जाता है. 

दूल्हा-दुल्हन हो जाते हैं गायब

वेनेजुएला में शादी के बाद दूल्हा दुल्हन के गायब होने की अनोखी परंपरा है. यहां नवविवाहित जोड़ी अपने मेहमानों को बिना बाय बोले ही समारोह से चुप-चाप चले जाते हैं. लोगों का मानना है कि यह रस्म नवविवाहित जोड़ी के जीवन में सौभाग्य लाती है.

दूल्हे पर फेंके जाते हैं टमाटर

स्पेन में हर साल टोमाटीना पर्व के मौके पर लोग एक-दूसरे पर टमाटर फेंक कर होली खेलते हैं. उत्तर प्रदेश के सरसौल शहर में भी ऐसा ही कुछ होता है. यहां शादी के दौरान लड़की वाले दूल्हे के परिवार का स्वागत टमाटर फेंककर करते हैं. मान्यता है कि अजीब तरीके से शादी होने पर नवविवाहित जोड़े का रिश्ता गहरा, आनंदमय और प्रेमपूर्ण होता है.

दूल्हा-दुल्हन पर फेंकते हैं काली स्याही

स्कॉटलैंड में शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को ब्लैकनिंग नाम की एक रस्म निभानी पड़ती है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन पर अंडा, काली स्याही, सड़ा खाना, आटा और कचरा जैसी चीजें फेंकी जाती है. इस रस्म से यह संदेश दिया जाता है कि शादी सिर्फ एक खूबसूरत एहसास ही नहीं, बल्कि उसमें कई तरह की मुश्किलें भी आती है.

दुल्हन संग डांस करने के लिए देने होते हैं पैसे

क्यूबा में दुल्हन के साथ डांस करने वाले हर व्यक्ति को उसकी ड्रेस पर पैसे चिपकाने होते हैं. यह रस्म जोड़े की शादी और हनीमून के लिए पैसे इकठ्ठा करने में मदद करने के लिहाज से की जाती है.

यह भी पढ़ें - क्या सही में आपके ब्लड ग्रुप से यह तय होता है कि आपको ज्यादा मच्छर काटेंगे या नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget