एक्सप्लोरर

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक देश, यहां खुद को सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस करते हैं लोग

न्यूम्बियो क्राइम इंडेक्स 2025 के अनुसार हैती, पापुआ न्यू गिनी और वेनेजुएला देश सबसे असुरक्षित माने गए हैं. रिपोर्ट आम लोगों की सुरक्षा को लेकर महसूस की गई राय पर आधारित है, न कि सरकारी आंकड़ों पर.

अगर आप विदेश की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं या किसी नए देश में बसने की सोच रहे हैं तो अक्सर आपके मन में उस देश में सुरक्षा को लेकर ख्याल जरूर आता होगा. दुनिया भर में लोगों की सुरक्षा को लेकर क्या सोच है इसका खुलासा हाल ही में न्यूम्बियो की क्राइम इंडेक्स रिपोर्ट 2025 में हुआ है. यह रिपोर्ट बताती है कि किन देशों में लोग खुद को सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस करते हैं. खास बात यह है कि यह आंकड़े किसी सरकारी या पुलिस विभाग के नहीं बल्कि आम लोगों की राय पर आधारित है.

क्या है क्राइम इंडेक्स

न्यूम्बियो का यह क्राइम इंडेक्स दरअसल एक क्राउड सोर्स्ड रेटिंग सिस्टम है जो दुनिया के नागरिकों से मिले फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है. इसमें यह आंका गया है कि किसी देश में लोग कितनी सुरक्षा महसूस करते हैं खास कर रात के समय में अकेले बाहर निकलने पर. इस रिपोर्ट में अपराध की आशंका, लूटपाट, यौन उत्पीड़न, हत्या, चोरी और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दे को ध्यान में रखते हुए रेटिंग दी गई है. इस स्कोर को जीरो से सौ के पैमाने पर मापा गया है. जहां जीरो का मतलब बहुत सुरक्षित और सौ का मतलब बहुत असुरक्षित है.

यह है दुनिया के सबसे खतरनाक देश

न्यूम्बियो की क्राइम इंडेक्स 2025 के अनुसार, दुनिया के जिन देशों में लोग खुद को सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस करते हैं उनमें सबसे ऊपर हैती देश है. जहां सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता सबसे ज्यादा देखी गई है. इसके बाद पापुआ न्यू गिनी और वेनेजुएला जैसे देश है. जहां क्राइम लेवल बहुत ज्यादा महसूस किया गया है. अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका भी इस लिस्ट में शामिल है. जहां लोग हिंसा और अपराध की घटनाओं को लेकर बहुत असुरक्षित महसूस करते हैं. इसके अलावा होंडुरास, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, सीरिया और जमैका जैसे देश भी सूची में शामिल है. जहां नागरिकों को सार्वजनिक स्थान पर अपराध का डर बना रहता है. इन देशों में न केवल संपत्ति संबंधी अपराध ज्यादा है बल्कि यौन, हिंसा और हत्याओं जैसी गंभीर घटनाएं भी आम है. कुल मिलाकर इन देशों की स्थिति ऐसी है कि वहां के लोग दिन में तो किसी तरह खुद को संभाल लेते हैं लेकिन रात के समय अकेले निकलना उन्हें खतरे से खाली नहीं लगता.

कैसी है भारत की स्थिति 

भारत इस लिस्ट के टॉप 10 सबसे असुरक्षित देश में शामिल नहीं है, लेकिन भारत को मॉडरेट क्राइम वाले देशों की श्रेणी में रखा गया है. यानी यहां अपराध का स्तर न तो बहुत ज्यादा है न बहुत कम. भारत में खास तौर पर महानगरों और ज्यादा आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है.

सरकारी आंकड़ों से अलग है यह रिपोर्ट

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सरकारी आंकड़े कई बार पूरे सच को सामने नहीं लाते हैं. कई देशों में लोग पुलिस पर भरोसा नहीं करते और अपराधों की रिपोर्ट ही नहीं करते हैं. कुछ सरकारें तो अपने राजनीतिक फायदे के लिए आंकड़े छिपा भी लेती है. ऐसे में यह क्राइम इंडेक्स लोगों की महसूस की गई असुरक्षा पर आधारित है जो असल जिंदगी में ज्यादा प्रभावशाली होता है.

क्यों जरूरी है यह रिपोर्ट

सुरक्षा सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं है. यह लोगों की सोच और उनके अनुभव से जुड़ा विषय है. यह रिपोर्ट बताती है कि कहीं जाने या वहां बसने से पहले यह जानना जरूरी है कि वहां के स्थानीय लोग खुद को कितना सुरक्षित महसूस करते हैं. ऐसे में जब अगली बार आप किसी नए देश मैं जाने की सोच तो सरकारी आंकड़ों से ज्यादा वहां के लोगों की भावनाओं को समझें. क्योंकि असुरक्षा सिर्फ आंकड़ों में नहीं जिंदगी में भी महसूस होती है.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर से लेकर महादेव तक... मिलिट्री ऑपरेशन को कौन देता है इतने यूनीक नाम, क्या होता है प्रॉसेस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
Judge Impeachment Process in India: क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?
क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?
Deur Kothar Stupa: मध्य प्रदेश में मिला मौर्यकालीन स्तूप, जानें यह सांची स्तूप से कितना खास?
मध्य प्रदेश में मिला मौर्यकालीन स्तूप, जानें यह सांची स्तूप से कितना खास?
Riddhi Thakkar Bike Accident: किस उम्र से बाइक चलाने लगी थीं रिद्धि ठक्कर? जानें उनकी पूरी लाइफ
किस उम्र से बाइक चलाने लगी थीं रिद्धि ठक्कर? जानें उनकी पूरी लाइफ

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget