एक्सप्लोरर

मानसून कैसे आता है? ये है इसके पीछे का कारण

मानसून तब बनता है जब गर्मी के मौसम में हिंद महासागर में सूर्य विषुवत रेखा यानी Equator के ठीक ऊपर होता है. इस प्रक्रिया के दौरान समुद्र का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाता है

उत्तर भारत प्रचंड गर्मी से परेशान है. यहां रहने वाले लोग अब बादलों की ओर आस लगाए बैठे हैं कि जल्द से जल्द बारीश की बूंदें जमीन पर पड़ें और धरती का ताप कम हो. अमूमन 20 से 25 जून तक मानसून उत्तर भारत में दस्तक दे देता है और 15 जुलाई आते-आते यह पूरे भारत को अपनी गिरफ्त में ले लेता है. चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर मानसून आता कैसे है.

पहले समझिए मानसून शब्द का मतलब

अरबी में एक शब्द है मावसिम यानी ऋतु या सीजन.पुर्तगाली में इसे मान्सैओ कहते हैं. जबकि शुरुआती आधुनिक डच शब्द मॉनसन भी इसी से मिलता जुलता है. इन्हीं सब का मेल आज मानसून शब्द बन गया है. सरल शब्दों में मानसून को आप रिवर्सल ऑफ विंड कह सकते हैं. अब इसे साफ शब्दों में समझें तो एक दिशा से कम से कम 120 डिग्री या पूरी तरह से 180 डिग्री तक हवाओं का पलट जाना.

मानसून बनता कैसे है

मानसून तब बनता है जब गर्मी के मौसम में हिंद महासागर में सूर्य विषुवत रेखा यानी Equator के ठीक ऊपर होता है. इस प्रक्रिया के दौरान समुद्र का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाता है और वहीं धरती का तापमान 45-46 डिग्री तक पहुंच जाता है. जैसे ही ये स्थिति बनती है हिंद महासागर के दक्षिणी हिस्से में मानसूनी हवाएं सक्रिय हो जाती हैं और फिर ये हवाएं आपस में क्रॉस करते हुए विषुवत रेखा पार कर के एशिया की ओर बढ़ने लगती हैं. इसी दौरान समुद्र के ऊपर बारिश वाले बादलों के बनने की भी प्रक्रिया तेज हो जाती है. बाद में ये हवाएं और बारिश वाले बादल बारिश करते हुए बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का रुख करते हैं.

भारत में कैसे आता है मानसून

जब तेज हवाएं और बारिश वाले बादल बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में पहुंचते हैं तो ये दो हिस्सों में बंट जाते हैं. एक हिस्सा अरब सागर की ओर से मुंबई, गुजरात राजस्थान होते हुए आगे बढ़ता है तो दूसरा हिस्सा बंगाल की खाड़ी से पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वोत्तर होते हुए हिमालय से टकराकर गंगा के तलहटी क्षेत्रों की ओर मुड़ जाता है. इस तरह मानसून भारत को दो हिस्सों में कवर करता है.

ये भी पढ़ें: दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने ओम बिरला, कार्यकाल खत्म होने के बाद क्या डबल पेंशन मिलेगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget