एक्सप्लोरर

Heat Wave: भारत मे गर्म हवाओं का डेरा...'लू' लील जा रही है हर साल लाखों जिंदगियां

Heat Wave Report: भारत लू से होने वाली मौतों के मामले में सबसे ऊपर है. हर साल लू से होने वाली लगभग डेढ़ लाख मौतों में 20 फीसदी से ज्यादा हिस्सा भारत का है.

'गर्मी बहुत है आज खुला रख मकान को, उस की गली से रात को पुरवाई आएगी' ख़लील रामपुरी अपने इस शेर में जिस पुरवाई की बात कर रहे हैं, फिलहाल उत्तर भारत से वो नदारद है. इन दिनों यहां लू का कहर है. दिन में 10 बजे के बाद सड़कों पर आग बरस रही है. अब इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के मोनाश यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि दुनिया भर में हर साल होने वाली 153,078 मौतों के लिए लू और गर्म हवाएं जिम्मेवार हैं.

हर पांचवीं मौत की जिम्मेदार है ये लू

ऑस्ट्रेलिया के मोनाश यूनिवर्सिटी (Australia's Monash University Heat Wave Report) ने साल 1990 से 2019 के बीच के आंकड़ों पर आधारित एक रिसर्च की है. इस रिसर्च में 43 देशों की 750 जगहों पर होने वाली मौतों के आंकड़ों को शामिल किया गया है. इस रिसर्च के नतीजे अंतराष्ट्रीय जर्नल प्लोस मेडिसिन में प्रकाशित हुए हैं.

इस रिसर्च के नतीजों के अनुसार, दुनिया भर में इन 30 वर्षों के बीच लू की वजह से करीब 45,92,326 लोगों की जान गई है. अकेले भारत की बात करें तो यहां हर साल लू से औसतन 31,748 मौतें हुई हैं. वहीं दुनियाभर की बात करें तो लू से दुनियाभर में हर साल 153,078 लोगों की मौत हुई है. भारत के आंकड़ों से इसकी तुलना करें तो लू के कारण होने वाली मौतों में से हर 5वीं मौत भारत में हुई है.

मौत की चार्ट में कौन किस स्थान पर

इस रिसर्च के अनुसार, भारत लू से होने वाली मौतों के मामले में सबसे ऊपर है. हर साल लू से होने वाली लगभग डेढ़ लाख मौतों में 20 फीसदी से ज्यादा हिस्सा भारत का है. वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर भारत का पड़ोसी देश चीन है. यहां लू से हर साल लगभग 21 हजार लोगों की मौत हो जाती है. जबकि तीसरे नंबर पर है रूस. यहां लू से हर साल लगभग 12 हजार लोग अपनी जान गंवा देते हैं. जबकि, अमेरिका में लू से हर साल लगभग 8 हजार लोग अपनी जान गंवा देते हैं.

तप रहे हैं शहर

17 मई को देश की राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 17 मई को देश में इससे ज्यादा कहीं गर्मी नहीं पड़ी. मौसम विभाग की मानें तो 17 मई को दिल्ली में 14 साल बाद इतनी भीषण गर्मी पड़ी है. वहीं दूसरे नंबर पर हरियाणा का सिरसा रहा, जहां पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा. स्थिति ये हो गई है कि मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात में घातक लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है.

लू की वजह से कैसे मर जाते हैं लोग?

इंसानी शरीर इस तरह से बना है कि वह एक हद तक ही गर्मी और सर्दी को झेल सकता है. अगर गर्मी के दिनों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है और गर्म हवाएं चल रही हैं तो आपको घर के अंदर रहना चाहिए. ऐसे में अगर आप घर के बाहर निकले और सूरज की रौशनी के संपर्क में ज्यादा देर तक रहे तो गर्म हवाओं और सूरज की रौशनी के कारण आपके शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा.

खून के गर्म होने पर आपको सांस लेने में दिक्कत आएगी और फिर ब्लड प्रेशर कम होने लगेगा. इसके बाद धीरे-धीरे आपके शरीर के अंग काम करना बंद कर देंगे और कुछ देर में आपकी मौत हो जाएगी. इसीलिए कहा जाता है कि जब बाहर लू चल रही हो तो घर में रहें. कोशिश करें कि बाहर के सारे काम सुबह 10 बजे से पहले या शाम को 6 बजे के बाद करें.

ये भी पढ़ें: Biopiracy: अमेरिका हो या यूरोप... अब नहीं चुरा पाएंगे भारतीयों का पारंपरिक ज्ञान

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Teesta River Project: बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
Plastic Currency Note Cost: प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?
प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: अन्ना हजारे कैसे 12 दिन में घुटनों पर ले आए थे UPA सरकार, क्यों इतना सफल रहा था आंदोलन?
अन्ना हजारे कैसे 12 दिन में घुटनों पर ले आए थे UPA सरकार, क्यों इतना सफल रहा था आंदोलन?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget