एक्सप्लोरर

Muslim cricketers Roza During Match: क्या मुस्लिम क्रिकेटर किसी सीरीज या मैच के दौरान रोजा रख सकते हैं? जान लीजिए नियम

Muslim cricketers Roza During Match: शमी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए मैच के दौरान रोजा नहीं रखा तो इसपर बवाल मचा हुआ है. लेकिन क्या कोई क्रिकेटर मैच के दौरान रोजे रख सकता है. इसको लेकर क्या नियम हैं.

Muslim cricketers Roza During Match: रमजान मुस्लिमों का पवित्र महीना है. इस्लाम कैलेंडर के हिसाब से ये नौवां महीना है और इस दिन मुस्लिम 29 या 30 रोजे रखते हैं. इस्लाम धर्म में रोजे रखना अनिवार्य माना जाता है, इसीलिए ज्यादातर मुस्लिम सारे रोजे रखते हैं और जिनके रोजे किसी वजह से छूट जाते हैं या टूट जाते हैं, वो उनको बाद में पूरा करते हैं. लेकिन हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहम्मद शमी को जूस/एनर्जी ड्रिंक पीते हुए देखा गया था. जिससे सोशल मीडिया पर हल्ला हो गया कि शमी ने रोजा क्यों नहीं रखा.

शमी की तुलना साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी हाशिम अमला से कर दी गई. कहा गया कि एक मौके पर उन्होंने रोजा रखा था और 311 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद ये बहस बढ़ने लगी कि क्या कोई क्रिकेटर सीरीज के दौरान रोजा रख सकता है? चलिए आपको इसके पीछे नियम बताएं. 

हाशिम अमला से होने लगी शमी की तुलना

शमी की जूस पीते फोटो वायरल होने के बाद लोगों ने कहा कि हाशिम अमला ने जुलाई 2012 में  इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी और इस दौरान वो रोजा कर रहे थे. लेकिन ये दावे गलत हैं. द गार्जियन से बात करते हुए हाशिम अमला ने कहा था कि “मैं घर से बाहर हूं और ट्रैवेल कर रहा हूं, इसलिए मैंने रोजा नहीं रखा है. लेकिन जब मैं अपने घर पहुंचूंगा तब इसे पूरा करूंगा.” वहीं शमी के जूस पीने पर बरेली के मौलाना ने नाराजगी जताई थी. इसके अलावा ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इस्लाम ने रोजे को फर्ज करार दिया है. अगर फिर भी कोई शख्स जानबूझकर रोजा नहीं रखता है तो वो गुनाहगार है. रोजा न रखकर शमी ने गुनाह किया है. 

क्या कहता है इस्लामिक नियम

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेरमैन और ईदगाह के मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने भी इस मसले पर बात की है. उन्होंने कहा, इस्लाम में ऐसा नहीं कहा गया है कि अगर आप नेशनल ड्यूटी पर तब भी आपको रोजा रखना अनिवार्य है. इस्लाम में ऐसा है कि अगर आप कहीं पर बाहर गए हैं और सफर कर रहे हैं तो रोजा नहीं भी रख सकते हैं. लेकिन जब आप अपने देश या घर वापस आ जाएं तो रोजा रखे जा सकते हैं. 

कोच ने दिया शमी का साथ 

वहीं इस मामले पर शमी के बचपन के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि “शमी ने कोई गलती नहीं की है. पूरा देश उनके साथ है और देश के आगे कुछ भी नहीं है. और यही संदेश वो सभी मौलवियों को देना चाहते हैं. शमी को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलना है और इस तरीके की बातों के खिलाड़ी का मनोबल टूटता है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
Lion Vs Tiger : शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
Toilet Flush Law: रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून
रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून
Employee Rights in India : अगर अचानक कंपनी नौकरी छीन ले तो आपके पास होते हैं ये अधिकार, यहां जानिए अपने हक की बात
अगर अचानक कंपनी नौकरी छीन ले तो आपके पास होते हैं ये अधिकार, यहां जानिए अपने हक की बात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget