एक्सप्लोरर

Mini Eye: साइंटिस्ट ने लैब में आंख बना डाली! जानें यह इंसानों के काम कैसे आएगी

Mini Eye: स्टेम सेल रिपोर्ट जर्नल में पब्लिश एक रिसर्च के अनुसार, इस मिनी आई में रॉड सेल्स को वैसे ही तैयार किया गया हैं जैसे हमारी आंखों के रेटिना में होती हैं. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

Mini Eye: आपने लैब में ब्लड बनने के बारे में सुना होगा. कुछ लोगों ने तो ब्लड भी नहीं सुना होगा. अब अगर आप उन्हीं लोगों में से हैं तो आपको कैसा लगेगा अगर हम आपसे कहें कि वैज्ञानिकों ने आंखें बनाकर तैयार की है. हैरान हुए? आज की इस खबर में हम इसी बारे में बात करने जा रहे हैं. लैब में बनी इन आंखों को ‘मिनी आई’ नाम दिया गया है. ऐसे पहली बार हुआ है जब वैज्ञानिकों ने 3D मिनी आई बनाई, जिसे रेटिनल ऑर्गेनॉयड्स कहा गया. खबर है कि इसे बनाने के लिए इंसानों की स्किन का इस्तेमाल किया गया है. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने मिनी आई को विकसित किया है. इस मिनी आई में पुतली और रेटिना में पाए जाने वाले पिगमेंट भी है. आगे जानिए कि यह मिनी आई कैसे इंसानों के काम आएगी.

मिनी आई से इंसानों को फायदा?

वैज्ञानिकों के अनुसार, इससे पहले जानवर की कोशिकाओं पर रिसर्च हुई थी, लेकिन बेहतर रिजल्ट्स नहीं मिले थे. अब इंसान की स्किन से तैयार मिनी आई से कई बातों का पता लगाया जा सकता है. उदाहरण के तौर पर, इंसान को दिखना क्यों बंद हो जाता है. अशर सिंड्रोम के होने की वजह, जिसमें इंसान के सुनने और देखने की क्षमता प्रभावित हो जाती हैं. इसके अलावा आंखों से जुड़ी जेनेटिक बीमारियों को समझा जा सकता है, जिससे उनके इलाज में मदद मिल सकती है. वैज्ञानिकों के अनुसार, मिनी आई पर की जाने वाली रिसर्च से 50 साल की उम्र के बाद होने वाले मैकुलर डिजेनेरेशन का इलाज को ढूंढने में सहायता होगी, जिसमें समय के साथ आंखों की रोशनी घटने लगती है

कैसे तैयार की गई मिनी आई?

स्टेम सेल रिपोर्ट जर्नल में पब्लिश एक रिसर्च के अनुसार, इस मिनी आई में रॉड सेल्स को वैसे ही तैयार किया गया हैं जैसे हमारी आंखों के रेटिना में होती हैं. हमारी आंख में रॉड सेल्स आंखों के पिछले हिस्से में पाई जाती हैं. ये कोशिकाएं इंसान को चीजों को देखने या उसका विजन तैयार करने में मदद करती हैं. ये कोशिकाएं इमेज की प्रॉसेसिंग करके चीजों को देखना आसान बनाती है. लैब में तैयार आंखों में भी यही खूबी दी गई है.

डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, मिनी आई को तैयार करने के लिए रिसर्चर्स ने अशर सिंड्रोम से पीड़ित एक युवा मरीज की स्किन सेल्स को कलेक्ट किया. इससे स्टेम कोशिकाएं बनाई गईं. इसके बाद लैब में आंखों को बनाने की प्रॉसेस शुरू हुई. यह प्रॉसेस बिल्कुल वैसी ही थी जैसे गर्भ में 9 महीने तक बच्चा पलता है. वैज्ञानिकों ने धीरे-धीरे आंख में 7 तरह की कोशिकाएं तैयार कीं, जिसमें से एक पतली पर्त रोशनी की पहचान कर सकती है.

यह भी पढ़ें: जानिए क्या है अल्जाइमर, जिसकी वजह से थॉर फिल्म के हीरो को लेना पड़ रहा इंडस्ट्री से ब्रेक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Richest King: ये था भारत का सबसे अमीर राजा, दुनिया की 25% GDP के बराबर थी दौलत
ये था भारत का सबसे अमीर राजा, दुनिया की 25% GDP के बराबर थी दौलत
Forex Reserves: भारत के पड़ोसियों के पास कितनी विदेशी मुद्रा, जानें Forex Reserve के मामले में कौन सबसे अमीर
भारत के पड़ोसियों के पास कितनी विदेशी मुद्रा, जानें Forex Reserve के मामले में कौन सबसे अमीर
Petrol LPG Prices: होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद हुआ तो कितने बढ़ जाएंगे LPG और पेट्रोल के दाम, जानें कितने जहाज अब भी फंसे
होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद हुआ तो कितने बढ़ जाएंगे LPG और पेट्रोल के दाम, जानें कितने जहाज अब भी फंसे
Strait Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट से भारत तक आने पर कितने गैलन तेल पी जाता है जहाज, जानें कितनी है दूरी?
होर्मुज स्ट्रेट से भारत तक आने पर कितने गैलन तेल पी जाता है जहाज, जानें कितनी है दूरी?

वीडियोज

Bollywood News: यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का धमाका, फादर्स डे पर हुआ आधिकारिक ऐलान (21.06.26)
BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy | Lalu Yadav | Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Re-Exam: कहीं गलत सेंटर पर पहुंचीं छात्राएं तो कहीं एक मिनट की देरी से छूटा एग्जाम, परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री
कहीं गलत सेंटर पर पहुंचीं छात्राएं तो कहीं एक मिनट की देरी से छूटा NEET एग्जाम, परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री
'इस पाप में शामिल लोगों को सीधे जेल में डालो', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अरविंद केजरीवाल
'इस पाप में शामिल लोगों को सीधे जेल में डालो', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अरविंद केजरीवाल
Indian Oil Tankers:ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
शतक लगाकर भारत को दिलाई जीत, फिर भी टीम इंडिया से कटा इस खिलाड़ी का पत्ता; पूरी दुनिया हैरान
शतक लगाकर भारत को दिलाई जीत, फिर भी टीम इंडिया से कटा इस खिलाड़ी का पत्ता; पूरी दुनिया हैरान
Box office: 2024 की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने 883% कमाया था प्रॉफिट, 5 बिग बजट की फिल्मों का तोड़ा था रिकॉर्ड
2024 की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने 883% कमाया था प्रॉफिट, 5 बिग बजट की फिल्मों का तोड़ा था रिकॉर्ड
नोएडा के सेक्टर-9 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद
नोएडा के सेक्टर-9 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद
उछल कूद से घर नहीं चलता मित्तर: जब साइकिल का पंचर बनाने दुकान पर बैठ गया बंदर, देखें यह वायरल नौटंकी
उछल कूद से घर नहीं चलता मित्तर: जब साइकिल का पंचर बनाने दुकान पर बैठ गया बंदर, देखें यह वायरल नौटंकी
Monsoon Hair Fall: मानसून सीजन में ज्यादा टूटते हैं बाल, बारिश आने से पहले कर लीजिए हेयर फॉल रोकने का जुगाड़
मानसून सीजन में ज्यादा टूटते हैं बाल, बारिश आने से पहले कर लीजिए हेयर फॉल रोकने का जुगाड़
Embed widget