एक्सप्लोरर

Thermometer Is Banned For Plane: थर्मामीटर से कैसे क्रैश हो जाता है पूरा हवाई जहाज, नहीं जानते होंगे आप

Thermometer Is Banned For Plane: हवाई जहाज में बहुत सारी चीजें ले जाने पर मनाही है. इनमें से एक पारा वाला थर्मामीटर भी शामिल है. इस थर्मामीटर में इतनी ताकत है कि ये प्लेन क्रैश कर सकता है.

Thermometer Is Banned For Plane: आमतौर पर अगर हमें दूर की यात्रा करनी होती है और हम सक्षम हैं तो हम कोशिश करते हैं कि प्लेन से सफर करें. प्लेन से सफर करने से हमारी यात्रा सुगम हो जाती है और कम समय में ज्यादा दूरी का सफर तय किया जा सकता है. इस दौरान सीमित मात्रा में सामान ले जा सकते हैं और बहुत सारी वस्तुएं प्लेन के अंदर ले जाना बैन है. इनको आप किसी भी कीमत में नहीं लेकर जा सकते हैं. बैन वस्तुओं में से एक थर्मामीटर भी है. अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी छोटी सी चीज क्यों नहीं ले जा सकते. भले ही ये छोटी सी चीज है, लेकिन क्या आपको पता है कि इससे प्लेन क्रैश तक हो सकता है. आइए विस्तार से बताते हैं.

कौन सा थर्मामीटर नहीं ले जा सकते 

अगर आप भी हवाई जहाज से यात्रा करने जा रहे हैं और आपके साथ कोई बीमार शख्स है तो जरा संभलकर. अगर आप मरीज को चेक करने के लिए अपने साथ थर्मामीटर रख रहे हैं तो ये जान लीजिए कि आपको प्लेन में चढ़ने की इजाजत नहीं मिलेगी. क्योंकि प्लेन में थर्मामीटर ले जाना बैन है. थर्मामीटर दो तरह का होता है एक पारा वाला और दूसरा डिजिटल. पारे वाला थर्मामीटर हवाई जहाज में नहीं ले जा सकते हैं, लेकिन डिजिटल वाला अलाउड है. 

क्यों नहीं ले जा सकते थर्मामीटर

प्लेन में थर्मामीटर न ले जाने का बड़ा कारण है मरकरी यानि पारा. असल में पारा को एल्युमीनियम का दुश्मन माना जाता है. पारे की वजह से एल्युमीनियम को भारी नुकसान हो सकता है. हवाई जहाज को बनाने में सबसे ज्यादा एल्युमीनियम का इस्तेमाल होता है. इसलिए पारा या पारे से जुड़ी कोई भी चीज को प्लेन में ले जाना बैन है. कहा जाता है कि अगर ये थर्मामीटर ऊपर जाकर प्लेन में टूट गया तो हवाई जहाज क्रैश तक हो सकता है. इसीलिए न तो चेक इन बैगेज में और न ही कैरी-ऑन बैगेज में इसे ले जाना अलाउड है. 

हवाई जहाज में कैसे नापते हैं बुखार

कोरोना के दौरान हमने ऐसी कई मशीनें देखी हैं, जिनमें पारा नहीं होता है और उनको बॉडी के सामने ले जाकर स्कैन करके टैम्प्रेचर चेक किया जा सकता है. इसके अलावा डिजिटल थर्मामीटर ले जा सकते हैं. लेकिन अगर कोई शख्स नियम नहीं मानता है और थर्मामीटर ले जाने की कोशिश करता है तो उसपर कड़ी कार्रवाई हो सकती है. उसे जेल हो सकती है, साथ ही भविष्य में हवाई यात्रा के लिए उस शख्स पर रोक लगाई जा सकती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget