एक्सप्लोरर

लखनऊ की वो एक जगह, जहां रात में लोग जाने से डरते हैं

सूरज ढलने के बाद इस हॉस्पिटल के इर्द गिर्द भी लोग जाने से डरते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बलरामपुर हॉस्पिटल एक कब्रिस्तान की जगह पर बना है, इसलिए यहां भूतों का डेरा है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जिसे नवाबों का शहर कहा जाता है वो पूरी दुनिया में अपने अदबो आदाब और लज़ीज़ खाने के लिए लोकप्रिय है. इस शहर में घुसते ही आपको बड़े बड़े होर्डिंग्स पर लिखा दिख जाएगा कि मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं. लेकिन इसी लखनऊ में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां सूरज ढलने के बाद जाने में लोगों की रूह कांप जाती है. इनमें से एक जगह तो हद से ज्यादा डरावनी है.

सुभाष हॉस्टल की कहानी

इन दिनों आपको इंटरनेट पर सुभाष हॉस्टल से जुड़ी कई डरावनी कहानियां मिल जाएंगी. लखनऊ विश्वविद्यालय के इस डरावने हॉस्टल को लेकर छात्रों में एक अजीब सा खौफ देखा जाता है. कहते हैं  लखनऊ का ये सुभाष हॉस्टल करीब 125 साल पुराना है. लेकिन बीते कुछ दिनों से इस हॉस्टल से रात में अजीब अजीब तरह की आवाजें सुनाई देती हैं. इंटरनेट पर इससे जुड़े कई वीडियो भी वायरल हैं. छात्रों में इन दिनों इन आवाजों का इतना डर है कि रात के 10 बजे के बाद कोई भी छात्र अपने कमरे से अकेले निकलने की सोच भी नहीं सकता. हालांकि, कॉलेज प्रशासन इन बातों को नहीं मानता और इसे मनगढ़ंत कहानियां बताता है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये सब कारसतानी कुछ शरारती छात्रों की है.

बलरामपुर हॉस्पिटल की कहानी

बलरामपुर हॉस्पिटल लखनऊ के कैसरबाग इलाके में हैं. सूरज ढलने के बाद इस हॉस्पिटल के इर्द गिर्द भी लोग जाने से डरते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बलरामपुर हॉस्पिटल एक कब्रिस्तान की जगह पर बना है, इसलिए यहां भूतों का डेरा है. वैसे भी अगर आप रात में बलरामपुर हॉस्पिटल को देखेंगे तो आपको फिल्मों में दिखाए गए भूतिया खंडहरों की याद आ जाएगी. कैसरबाग के लोग कहते हैं कि रात को अगर उन्हें इधर से कभी गुजरना पड़ता है तो इस हॉस्पिटल के आस पास से एक अजीब सी निगेटिव ऊर्जा महसूस होती है. यहां तक की कई लोग तो ये भी दावा करते हैं कि उन्होंने यहां से आने वाली अजीब तरह की आवाजों को भी सुना है.

ये भी पढ़ें: गंगा की तरह पवित्र हैं विश्व में ये तीन नदियां, एक तो आकाशगंगा से जुड़ी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget