एक्सप्लोरर

भारत में गंगा में तो पाकिस्तान में कहां विसर्जित की जाती हैं हिंदुओं की अस्थियां, जान लीजिए जवाब 

पाकिस्तान में हिंदुओं के दाह संस्कार पर रोक नहीं है. मुस्लिमों की तरह हिंदुओं को भी अंतिम संस्कार के लिए कई जिलों में जमीनें आवंटित की गई हैं. हालांकि, दाह संस्कार की सामग्री यहां काफी महंगी है.

पाकिस्तान में हिंदुओं की हालत किसी से छिपी नहीं है, उनकी स्थिति बदतर हो चुकी है. कई बार पाकिस्तान से हिंदू अल्पसंख्यकों को लेकर परेशान करने वाली खबरें सामने आती रहती हैं. ऐसे में क्या आपके मन में कभी यह ख्याल आया है कि पाकिस्तान में हिंदुओं का अंतिम संस्कार कैसे किया जाता है? जैसे भारत में हिंदू समुदाय के लोग गंगा में अस्थियां विसर्जित करते हैं, वैसे पाकिस्तान में किस नदी में अस्थि विसर्जन होता है? 

हिंदु समुदाय में मृत्यु के बाद दाह संस्कार का नियम है. दाह संस्कार के बाद अस्थियां गंगा नदी में विसर्जित की जाती हैं. माना जाता है कि अस्थि विसर्जन के बाद मृतक की आत्मा को शांति मिलती है. हालांकि, पाकिस्तान में रहने वाले हिंदु समुदाय के लोगों को अस्थि विसर्जन के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है. 

पाकिस्तान में बहुत कम होता है हिंदुओं का दाह संस्कार

पाकिस्तान में हिंदुओं के दाह संस्कार पर किसी तरह की रोक नहीं है. पाकिस्तान सरकार ने मुस्लिमों की तरह हिंदुओं को भी अंतिम संस्कार के लिए कई जिलों में जमीनें आवंटित की हैं. यहां कराची के ल्यारी में हिंदुओं का सबसे बड़ा श्मशाम घाट बना हुआ है. कहा जाता है इस श्मशाम घाट का निर्माण अंग्रेजों के जमाने में हुआ था. एक रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि, पाकिस्तान में दाह संस्कार की सामग्री काफी महंगी और हर जिले में उपलब्ध नहीं है, ऐसे में हिंदू समुदाय के लोगों को मृतकों को दफन करना पड़ता है. हालांकि, उनकी प्रक्रिया मुस्लिमों से काफी अलग होती है. हिंदुओं में शव को बिठाकर उसे दफनाते हैं. शव दफनाने के बाद उस पर शंकु के आकार की समाधि बना दी जाती है. 

कहां होता है विसर्जन

पाकिस्तान में जिन हिंदु समुदाय के लोगों का दाह संस्कार होता है, उनकी अस्थियों को वहां की नदियों में ही विसर्जित किया जाता है. हालांकि, गंगा में अस्थि विसर्जन के लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ता है. कई हिंदू परिवारों की इच्छा होती है कि उनके पूर्वजों की अस्थियां गंगा में प्रवाहित हों. ऐसे में अस्थियों को भारत लाने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. 

भारत लाए गए 400 से ज्यादा अस्थि कलश

हाल ही में पाकिस्तान से 400 से ज्यादा अस्थि कलश भारत लाए गए हैं, जिनका विसर्जन हरिद्वार में गंगा नदी में किया जाएगा. ये अस्थियां अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंची हैं. कराची के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत राम नाथ मिश्र के मुताबिक, ये अस्थियां 8 साल से पाकिस्तान में रखी हुई थीं. उन्होंने बताया कि जब अस्थियों की संख्या काफी हो जाती है, तो उन्हें भारत लाकर गंगा में विसर्जित किया जाता है. भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद अब तक तीन बाद अस्थियों को भारत लाया गया है. इससे पहले 2011 और 2016 में भी अस्थियां लाई जा चुकी हैं .    

यह भी पढ़ें: अमेरिका में जंजीरों से बंधे नजर आए भारतीय, जानें हमारे देश में हथकड़ी को लेकर क्या हैं नियम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran US conflict: ईरान-अमेरिका जंग से तीसरे विश्व युद्ध की आहट, जानें कौन-कौन से देश रहेंगे न्यूट्रल?
ईरान-अमेरिका जंग से तीसरे विश्व युद्ध की आहट, जानें कौन-कौन से देश रहेंगे न्यूट्रल?
National Anthem and Song Rules: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते वक्त शब्द गलत हुए तो कितनी मिलेगी सजा, क्या हैं नियम?
राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते वक्त शब्द गलत हुए तो कितनी मिलेगी सजा, क्या हैं नियम?
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Hindavi Swarajya: छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले किसने देखा था स्वराज का ख्वाब, जानें कहां रखी गई थी इसकी पहली नींव?
छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले किसने देखा था स्वराज का ख्वाब, जानें कहां रखी गई थी इसकी पहली नींव?

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget