एक्सप्लोरर

Larry Ellison Earning: एक दिन में कितना कमा लेते हैं लैरी एलिसन, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की कमाई से कितनी ज्यादा?

Larry Ellison Earning: लैरी एलिसन ने एक ही दिन में 100 अरब डॉलर की कमाई कर मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानें कि लैरी एलिसन एक दिन में कितना कमा लेते हैं.

Larry Ellison Earning: दुनिया के अरबपतियों की रेस में अक्सर भारतीय दिग्गज मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का नाम सुर्खियों में रहता है, लेकिन हाल ही में ओरेकल (Oracle) के को-फाउंडर लैरी एलिसन ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसने सभी को पीछे छोड़ दिया. उनकी सिर्फ एक दिन की कमाई इतनी रही कि वह अंबानी और अडानी की पूरी नेटवर्थ को भी पार कर गई. चलिए जानें कि लैरी एलिसन एक दिन में कितना कमा लेते हैं और मुकेश अंबानी व गौतम अडानी से उनकी कमाई कितनी ज्यादा है.

लैरी एलिसन की चौंकाने वाली कमाई

10 सितंबर को ओरेकल के शेयरों में जबरदस्त 40% उछाल आया. इस उछाल से कंपनी का मार्केट कैप करीब 948 अरब डॉलर तक पहुंच गया और लैरी एलिसन की व्यक्तिगत संपत्ति में एक ही दिन में 100 अरब डॉलर (करीब 8.3 लाख करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ. इतनी बड़ी कमाई के साथ एलिसन की कुल नेटवर्थ 393 अरब डॉलर हो गई और उन्होंने एलन मस्क को पछाड़कर दुनिया का सबसे अमीर इंसान बनने का खिताब हासिल कर लिया. 

लेकिन यह कहना मुश्किल है कि लैरी एलिसन एक दिन में कितना पैसा कमाते हैं. क्योंकि उनकी आमदनी (income) ज्यादातर शेयर मूल्य में बदलाव, संपत्ति के मूल्य वृद्धि, डिविडेंड आदि से होती है.

अडानी की एक दिन की कमाई कितनी?

गौतम अडानी के लिए भी शेयर बाजार अक्सर उनकी संपत्ति में भारी उतार-चढ़ाव लाता है. रिपोर्ट की मानें तो जून 2025 में अदानी ग्रुप के शेयरों की तेजी से उनकी संपत्ति में 47,326 करोड़ रुपये (करीब 5.6 अरब डॉलर) की बढ़ोतरी हुई थी. यह उनकी एक दिन की सबसे बड़ी कमाई मानी जाती है, लेकिन यह रकम लैरी एलिसन की 100 अरब डॉलर की कमाई के सामने बेहद छोटी साबित होती है.

अंबानी की संपत्ति वृद्धि

मुकेश अंबानी की संपत्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के कारोबार से जुड़ी है. उनकी कुल नेटवर्थ फिलहाल करीब 104 अरब डॉलर आंकी जाती है. हालांकि अंबानी की संपत्ति में नियमित रूप से इजाफा होता रहता है, लेकिन उनकी किसी भी दिन की कमाई एलिसन जैसी छलांग नहीं मार पाई, जबकि एलिसन की सिर्फ एक दिन की कमाई अंबानी की पूरी नेटवर्थ के लगभग बराबर रही.

किसकी कमाई कितनी ज्यादा?

लैरी एलिसन की एक दिन की कमाई 100 अरब डॉलर के आसपास रही, वहीं गौतम अडानी की रिकॉर्ड एक दिन की कमाई 5.6 अरब डॉलर और मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ 104 अरब डॉलर आंकी जाती है. ऐसे में कहा जा सकता है एलिसन ने महज 24 घंटे में उतना कमा लिया, जितना अडानी को 18 गुना ज्यादा समय लग सकता है. वहीं, अंबानी की पूरी संपत्ति उनकी एक दिन की कमाई के लगभग बराबर है.

यह भी पढ़ें: गरीबी में पले और 48 साल तक मां का मुंह नहीं देखा, हैरान कर देगी दुनिया के सबसे रईस शख्स की जिंदगी

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: कॉकरोच ही नहीं भारत में हुए हैं ये ऐतिहासिक आंदोलन, जानें क्या रहा था उनका परिणाम?
कॉकरोच ही नहीं भारत में हुए हैं ये ऐतिहासिक आंदोलन, जानें क्या रहा था उनका परिणाम?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: अन्ना हजारे ने कैसे खत्म किया था अपना अनशन, उनकी किन मांगों को UPA सरकार ने माना था?
अन्ना हजारे ने कैसे खत्म किया था अपना अनशन, उनकी किन मांगों को UPA सरकार ने माना था?
CJP Parliament March: जंतर-मंतर से कितनी दूर है संसद भवन, पैदल पहुंचने में कितना वक्त लगता है?
जंतर-मंतर से कितनी दूर है संसद भवन, पैदल पहुंचने में कितना वक्त लगता है?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget