एक्सप्लोरर

भारत में नहीं, यहां है दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर! देखिए कैसा दिखता है ये मंदिर

Largest Temple in World: कहा जाता है कि दुनिया में सबसे बड़ा हिंदू मंदिर भारत में नहीं है, बल्कि दूसरे किसी देश में है. तो जानते हैं किस मंदिर को दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर माना जाता है.

भारत में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कई भव्य मंदिर हैं. हर एक मंदिर की भव्यता की अलग कहानी है. कई मंदिरों में बेशकीमती रत्न जड़े हैं और कुछ मंदिर बड़े होने की वजह से भक्तों को आकर्षित करते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं फिर भी दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर भारत में नहीं है, बल्कि दूसरे देश में है. जी हां, ये बात सुनने में अजीब है मगर कहा जाता है कि सबसे बड़ा हिंदू मंदिर हिंदुस्तान के बाहर है. 

ऐसे में सवाल है कि आखिर सबसे बड़ा हिंदू मंदिर किस देश में है और इस मंदिर को लेकर क्या कहानी है. इसके अलावा लोग जानना चाहते हैं कि इस देश में किस वजह से इतना बड़ा हिंदू मंदिर बनाया गया है. तो जानते हैं इससे जुड़ी कुछ खास बातें...

कहां है ये मंदिर?

दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कंबोडिया में है. इसे अंगकोर वाट मंदिर नाम से जाना जाता है, क्योंकि ये मंदिर कंबोडिया के अंगकोर नगर में बनाया गया है. इस मंदिर की खास बात ये है कि इस मंदिर को यूनेस्को की ओर से वर्ल्ड हैरिटेज साइट यानी विश्व धरोहर स्थल के रुप में मान्यता मिली हुई है. बता दें कि इसका निर्माण 12वीं शताब्दी में किया गया था और ये सूर्यवर्मन द्वितीय ने बनाया था. 

कितना बड़ा है ये मंदिर?

अगर इसके सबसे बड़े होने की चर्चा करें तो ये मंदिर हजारों वर्ग मील में फैला हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार ये 620 एकड़ या 162.6 हेक्टेयर में फैला हुआ है. इसके साथ ही ये मंदिर कंबोडिा का राष्ट्रीय प्रतीक भी है. इस मंदिर में कुल 9 शिखर है, जो अपने आफ में काफी भव्य हैं और मंदिर की दीवारों पर कई मूर्तियां और हिंदू धर्मग्रंथों के प्रसंगों का चित्रण मिलता है. यूनेस्को की वेबसाइट पर भी इसकी कई तस्वीरें मौजूद हैं. 

हालांकि, इसके हिंदू मंदिर होने को लेकर अलग अलग फैक्ट हैं. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पहले इसे एक हिंदू मंदिर के रूप में इसका उपयोग किया था, लेकिन बाद में बौद्ध भिक्षुओं ने अपने कब्जे में ले लिया. नेशनल ज्योग्राफिक की रिपोर्ट के अनुसार, अंगकोर वाट कंबोडिया के सभी मंदिरों में सबसे प्रसिद्ध है. 12वीं शताब्दी में इसे हिंदू भगवान विष्णु की अराधना को लेकर बनाया गया था. 

ये भी पढ़ें- ये है दुनिया का सबसे महंगा चीज़! जानिए इसमें ऐसा क्या है कि इसका एक टुकड़ा 27 लाख में बिका!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget