एक्सप्लोरर

​Interesting Facts: क्या आपको पता है कि अलग-अलग रंग के होते हैं Indian Passport? जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Passport: किसी देश के पासपोर्ट के महत्व से उस देश के ताकतवर होने का पता चलता है. भारत का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों के पासपोर्ट में से एक माना जाता है.

Passport Colours: विदेश जाने का ख्याल आते ही सबसे पहले पासपोर्ट (Passport) याद आता है... विदेश जाने के लिए सबसे पहली जरूरी चीज होती है पासपोर्ट उसके बाद वीजा का नंबर आता है. हर देश का पासपोर्ट अलग तरह का होता है जिससे वहां के नागरिकों को आसानी से पहचाना जा सके. क्या आपको पता है भारत का पासपोर्ट एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग रंगों का होता है. हर रंग के पासपोर्ट का एक अलग खास मतलब होता है. आज हम आपको पासपोर्ट के बारे में ही कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं. तो जानिए कि आखिर अलग-अलग रंग के पासपोर्ट का क्या होता है मतलब..
 
भारतीय पासपोर्ट कितने रंग के होते हैं
भारतीय पासपोर्ट कुल तीन अलग-अलग रंगों का होता है. नागरिकों के महत्व से लेकर इन पासपोर्ट का असल मकसद भी अलग होता है. नीले, सफेद और मैरून रंग के पासपोर्ट के बारे में जानें कुछ खास बातें..
 
नीला पासपोर्ट
नीले रंग के पासपोर्ट को देश के आम लोगों के लिए बनाया गया है. इस पासपोर्ट में पासपोर्ट के व्यक्ति के नाम के अलावा जन्म की तारीख, और स्थानीय पते की जानकारी दी गई होती है. साथ ही, इसमें फोटो, हस्ताक्षर, पहचान के लिए शरीर पर कोई निशान के बारे में भी जानकारी दी गई होती है. पासपोर्ट पर किसी देश का वीजा लगवाने के बाद वहां की यात्रा की जा सकती है.
 
सफेद पासपोर्ट
सफेद रंग के पासपोर्ट को किसी सरकारी काम की वजह से विदेश जाने वाले आधिकारिक व्यक्ति को दिया जाता है. कस्टम की चेकिंग के समय इस सफेद रंग के पासपोर्ट वाले अधिकारी या सरकारी व्यक्ति को अलग तरह से ट्रीट करते हैं. सफेद रंग के पासपोर्ट वाले व्यक्ति को कुछ खास तरह की अलग सुविधाएं भी मिलती हैं.
 
मरून पासपोर्ट
भारत के डिप्लोमैट्स और सीनियर अधिकारियों को ही मरून रंग का पासपोर्ट जारी किया जा सकता है. इनमें आईएएस और सीनियर आईपीएस रैंक के अधिकारी शामिल होते हैं. ये पासपोर्ट जिन लोगों के पास होता है उन्हें विदेश जाने के लिए वीजा लेने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. साथ ही, इनका इमिग्रेशन प्रोसेस भी अन्य लोगों के मुकाबले बेहद आसानी से और जल्दी हो जाता है. विदेश जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ किसी भी तरह का केस आसानी से दर्ज नहीं कराया जा सकता.
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने साल में जरूरी होती है सड़कों की मरम्मत, इसकी एक्सपायरी डेट क्या?
कितने साल में जरूरी होती है सड़कों की मरम्मत, इसकी एक्सपायरी डेट क्या?
यहां मुस्लिम सजाते हैं दुर्गा मां का पंडाल, प्रसाद भी करते हैं तैयार
यहां मुस्लिम सजाते हैं दुर्गा मां का पंडाल, प्रसाद भी करते हैं तैयार
अभिजीत दिपके, सौरभ दास या आशुतोष रांका... तीनों की कमाई कहां से होती है?
अभिजीत दिपके, सौरभ दास या आशुतोष रांका... तीनों की कमाई कहां से होती है?
सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं पायलट, क्या है इसके पीछे की वजह?
सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं पायलट, क्या है इसके पीछे की वजह?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget