एक्सप्लोरर

सऊदी अरब सरकार के खाते में जमा हैं भारत के 3 लाख 73 हजार डॉलर, वजह है एक प्रॉपर्टी विवाद, जानिए मामला

सऊदी अरब के एक भारतीय कारोबारी ने 1870 में इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का में एक गेस्ट हाउस बनवाया था. इस गेस्ट हाउस को 1971 में मक्का शहर के विस्तार के समय गिरा दिया गया था.

सऊदी अरब और भारत के बीच दोस्ताना संबंध हैं. दोनों देशों के बीच व्यापार भी काफी तेजी से बढ़ रहा है. इसके बावजूद सऊदी अरब में एक भारतीय प्रॉपर्टी को लेकर सदियों से विवाद बना हुआ है और न ही भारत सरकार न सऊदी सरकार इस मामले को सुलझा पाई है. नतीजतन सऊदी सरकार के खाते में इस प्रॉपर्टी को लेकर जमा रकम की कीमत बढ़ती जा रही है और यह अब 3 लाख 73 हजार डॉलर तक पहुंच गई है. चलिए जानते हैं ये पूरा मामला क्या है? प्रॉपर्टी किसकी है? इसको लेकर विवाद क्या है? और क्यों यह रकम सदियों बाद भी निकाली नहीं गई? 

50 साल पुराना है संपत्ति विवाद

सऊदी अरब और भारत के बीच यह संपत्ति विवाद करीब 50 साल पुराना है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब में एक भारतीय कारोबारी ने 1870 में इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का में एक गेस्ट हाउस बनवाया था. इन कारोबारी का नाम मयंकुट्टी केई था, जो केरल के रहने वाले थे और इनका कारोबार मुंबई से लेकर पेरिस तक फैला हुआ था. मयंकुट्टी का गेस्ट हाउस मस्जिद अल-हरम के पास स्थित था, जिसे मक्का शहर के विस्तार के दौरान ढहा दिया गया था. 

क्या है विवाद की वजह?

सऊदी प्रशासन ने इस संपत्ति को गिराने के एवज में हर्जाने के तौर पर 14 लाख रियाल सरकारी खाते में जमा किए थे. अगर इस संपत्ति को आज के समय में तुलना की जाए तो यह रकम 3 लाख 73 हजार अमेरिकी डॉलर के करीब होती है. अब आप सोच रहे होंगे कि जब कारोबारी का गेस्ट हाउस गिराया गया और उसका हर्जाना सरकारी खाते में जमा किया गया तो इसे किसी ने निकाला क्यों नहीं? दरअसल, जिस समय हर्जाने को सरकारी खाते में जमा किया गया था, उस समय इस संपत्ति के वैध उत्तराधिकारी की पहचान नहीं हो सकी थी. भारतीय कारोबारी मयंकुट्टी केई के परिवार के दो पक्षों के बीच में उत्तराधिकार को लेकर झगड़ा है, जिस कारण यह रकम भी सऊदी सरकार के खाते में फंसी हुई है. 

कितनी बड़ी थी यह संपत्ति

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कारोबारी ने मक्का शहर में एक गेस्ट हाउस का निर्माण कराया था. यह गेस्ट हाउस इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मस्जिद अल हरम से चंद कदमों की दूरी पर थी, जिसमें 22 कमरे और कई बड़े हॉल थे. पूरा गेस्ट हाउस करीब डेढ़ एकड़ में फैला हुआ था और इसके निर्माण के लिए लकड़ी केरल से मंगवाई गई थी. इतना ही नहीं इस गेस्ट हाउस के रखरखाव के लिए एक मैनेजर भी नियुक्त किया गया था. 

यह भी पढ़ें: वो तानाशाह जिससे अमेरिकी भी खाते थे खौफ, इसे खत्म करने के लिए दुनिया के सबसे ताकतवर देश को भी लेनी पड़ी थी दूसरे देश की मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
Black Armband Protest : कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, जानिए इससे DMRC को कितना होगा नुकसान?
दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, जानिए इससे DMRC को कितना होगा नुकसान?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget