एक्सप्लोरर

कर्नाटक में विधायकों की सैलरी हुई दोगुनी, जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा तनख्वाह ले रहे हैं MLA

झारखंड में विधायकों की सैलरी पूरे देश में सबसे ज्यादा है. यहां विधायकों को 2.9 लाख रुपये सैलरी मिलती है. इस मामले में दूसरे नंबर महाराष्ट्र है. यहां भी विधायकों की सैलरी 2 लाख रुपये से ज्यादा है.

Karnataka MLAs Salary Hike: कर्नाटक की वित्तीय हालत भले ही खराब हो और राज्य सरकार के पास जनता से किए गए वादे पूरे करने के लिए फंड न हो, लेकिन राज्य सरकार मंत्री और विधायकों की सैलरी में बंपर इजाफा करने जा रही है. कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने राज्य के मंत्रियों और विधायकों की सैलरी को दोगुना करने का प्रस्ताव रखा है. इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद कर्नाटक विधानसभा के विधायकों की सैलरी एक लाख रुपये से सीधे दो लाख रुपये प्रति माह हो जाएगी. 

इतना ही नहीं इस बिल में विधानसभा स्पीकर और मुख्यमंत्री के वेतन में भी भारी-भरकम इजाफा करने का प्रस्ताव है. हालांकि देश में मंत्री-विधायकों की सैलरी में इस तरह का बंपर इजाफा करने वाला सिर्फ कर्नाटक ही अकेला राज्य नहीं है, कई अन्य राज्य भी ऐसे हैं, जहां विधायकों की मासिक सैलरी दो लाख रुपये से ज्यादा है. आइए जानते हैं कि देश के किस राज्य में विधायकों की सैलरी सबसे ज्यादा है. 

इस राज्य के विधायक उठाते हैं सबसे ज्यादा सैलरी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में विधायकों की सैलरी पूरे देश में सबसे ज्यादा है. यहां विधायकों को हर महीने 2.9 लाख रुपये सैलरी मिलती है. इसके अलावा विधायकों को कई तरह के भत्ते व अन्य सुविधाएं भी राज्य सरकार की ओर से दी जाती हैं. महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा सैलरी वाला दूसरा राज्य महाराष्ट्र है, जहां विधायकों को 2.6 लाख रुपये सैलरी मिलती है. तेलंगाना इस मामले में तीसरे नंबर पर है. यहां MLAs का मासिक वेतन 2.5 लाख रुपये है. देश के आठ राज्य ऐसे हैं, जहां विधायकों को 2 लाख रुपये से ज्यादा सैलरी दी जाती है. 

कर्नाटक में सबसे ज्यादा अरबपति विधायक

कर्नाटके विधायकों की सैलरी में भारी इजाफा चौंकाने वाला है. दरअसल, अरबपति विधायकों के मामले में कर्नाटक पहले नंबर पर है. इन विधायकों की सैलरी 100-100 करोड़ रुपये से ज्यादा है. यहां 31 विधायक अरबपति हैं. एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के विधायकों की कुल संपत्ति 14,179 करोड़ है और यह अन्य राज्यों की तुलना में सबसे आगे है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट के जज के घर पर मिला कैश, जानें ऐसे मामलों में कैसे होता है एक्शन और कहां चलता है केस

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget