एक्सप्लोरर

Joe Biden Agents: बाइडेन के पहुंचने से पहले भारत में क्या कर रहे हैं सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स?

Joe Biden Agents: G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में 9 से 10 सितंबर के बीच किया जा रहा है. समिट शुरू होने से पहले ही बाइडेन के सीक्रेट सर्विस एजेंट्स भारत आ गए हैं. आइए इसके पीछे का कारण जानते हैं.

Joe Biden Agents: इस बार भारत G20 समिट का नेतृत्व कर रहा है. दिल्ली में आयोजित होने जा रहे इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में कई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष शामिल होने आ रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी इस समिट में शामिल होंगे. उनके भारत दौरे से पहले ही प्रेसीडेंट के सीक्रेट एजेंट्स भारत पहुंच गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह एजेंट्स अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे से पहले हर बार पहुंच जाते हैं, चाहें राष्ट्रपति किसी भी देश का दौरा कर रहे हों. ऐसा क्यों होता है? और इनके दौरे का क्या उद्देश्य होता है? वे भारत में अभी क्या कर रहे हैं?

इनके रहते परिंदे भी नहीं मार सकते पर

अमेरिका के राष्ट्रपति जिस भी प्लेन में सफर करते हैं, उसे एयरफोर्स-1 का दर्जा दिया जाता है. अभी तक भारत में बाइडन से पहले 7 अमेरिकी राष्ट्रपति भारत का दौरा कर चुके हैं. जो बाइडेन 8वें प्रेसीडेंट होंगे जो भारत का दौरा कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीक्रेट सर्विस एजेंट्स के पास होती है. यह एजेंट्स प्रेसीडेंट के दौरे से पहले उस देश में सुरक्षा का जायजा लेने के लिए जाते हैं. सीक्रेट सर्विस को अमेरिका के सबसे बेस्ट और ट्रेंड एजेंट्स माना जाता है. इनके रहते हुए कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है. इस सर्विस का मुख्यालय अमेरिका के वाशिंगटन में है, जिसमें 7 हजार से अधिक एजेंट्स हैं. जिस तरह भारत में सबसे बेस्ट कमांडो NSG को माना जाता है. ठीक वैसे ही अमेरिका में सीक्रेट एजेंट्स जो दर्जा प्राप्त है. 

सुरक्षा व्यवस्था की होती है जिम्मेदारी

सीक्रेट सर्विस के एजेंट अभी भारत पहुंच चुके हैं और वह प्रेसीडेंट के एयरपोर्ट पर उतरने से लेकर होटेल पहुंचने के बीच के रास्ते की जांच कर रहे हैं. इस टीम में प्रेसिडेंट स्टाफ और बाकी सुरक्षाबल भी मौजूद होते हैं. एयरपोर्ट से लेकर जिस होटल में राष्ट्रपति ठहरते हैं, उसमें ये एजेंट्स पहुंचते हैं. इन एजेंट्स का फोकस उस देश में होने वाली हर गतिविधियों पर भी होती है. यह उस देश के बेस्ट कमांडो से सुरक्षा की जानकारियां लेते हैं और उस रास्ते की बम स्क्वॉड से चेक कराते हैं. प्रेसीडेंट जो बाइडेन के अमेरिका से रवाना होने से पहले की तैयारियों की बात करें तो जिस दिन राष्ट्रपति को विदेशी दौरे पर जाना होता है. वह अपने मरीन वन हेलिकॉप्टर में बैठकर एयरपोर्ट पहुंचते हैं, जहां उनका प्लेन एयरफोर्स वन होता है. उनके काफिले को पहले से ही एक दूसरे प्लेन में लोड कर दिया जाता है. तमाम सुरक्षा पहलुओं की जांच-पड़ताल करने के बाद प्रेसीडेंट की प्लेन उड़ान भरती है. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
SSR और SIR में क्या अंतर है, जानें नागरिकों पर क्या पड़ेगा असर?
SSR और SIR में क्या अंतर है, जानें नागरिकों पर क्या पड़ेगा असर?
खैबर पख्तूनख्वा क्यों है इतना संवेदनशील, अफगानिस्तान से क्या है कनेक्शन?
खैबर पख्तूनख्वा क्यों है इतना संवेदनशील, अफगानिस्तान से क्या है कनेक्शन?
किस भगवान का है US का वह मंदिर, जहां गन जाम होने से टला नरसंहार?
किस भगवान का है US का वह मंदिर, जहां गन जाम होने से टला नरसंहार?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget