एक्सप्लोरर

Bullet Train is the Safest: जापान की बुलेट ट्रेन सबसे सुरक्षित, आज तक नहीं हुआ एक भी एक्सीडेंट

भारत में आने वाले सालों में बुलेट ट्रेन दौड़ने वाली है. इसके लिए मुंबई-अहमदाबाद के बीच काम जारी है.लेकिन क्या आप जानते हैं कि जापान की बुलेट ट्रेन अपने तकनीक के कारण सबसे सुरक्षित ट्रेनों में एक है.

भारत का पहला हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मुंबई-अहमदाबाद के बीच बन रहा है. जानकारी के मुताबिक भारत में बुलेट ट्रेन चलने का सपना 2026 तक पूरा हो सकता है. इस पर सबसे पहले जापानी शिनकानसेन ई-5 सीरीज की बुलेट ट्रेन चलेगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बुलेट ट्रेन सबसे सुरक्षित ट्रेनों में एक है. आखिर ऐसा क्यों है, आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताएंगे. 

जापानी बुलेट ट्रेन

भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. सबसे व्यस्त रेल नेटवर्क होने के कारण कई बार यहां पर ट्रेन दुर्घटनाएं भी होती हैं. लेकिन जापानी बुलेट ट्रेन में आज तक कोई दुर्घटना नहीं हुई है. इसके पीछे उसकी तकनीक है.जापान में बुलेट ट्रेन को चलते 50 साल से ज्यादा हो गया है. 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के बावजूद जापान की रेलगाड़ियां अविश्वसनीय रूप से सुरक्षित हैं. 

जापान की तकनीक

जापान में जीवन के मामले में सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है. यह बेहद कम अपराध वाला एक बेहद सुरक्षित और व्यवस्थित देश है. यहां का माहौल अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों, जोड़ों, अकेले यात्रियों और परिवारों के लिए भी बिल्कुल उपयुक्त है. इतना ही नहीं तकनीक के अलावा जापान की रेलगाड़ियां काफी ज्यादा साफ सुथरी भी हैं. किसी भी देश में शायद ही इससे बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मौजूद होगी. जापान अपनी सुपरफास्ट ट्रेनों और विशेष रूप से अपनी शिनकानसेन बुलेट ट्रेनों के लिए जाना जाता है.  

ऑटोमैटिक एयर ब्रेक

स्पीड के मामले में सबसे तेज होने के बावजूद जापान की रेलगाड़ियां बेहद सुरक्षित हैं. लगभग 50 वर्षों की निरंतर सेवा में कोई यात्री दुर्घटना नहीं हुई है. इसके अलावा शिनकानसेन ट्रेनों में भूकंप के लिए विशेष ऑटोमैटिक एयर ब्रेक की सुविधा भी है, क्योंकि जापान में भूकंप ज्यादा आता है. भूकंप जैसी आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित और त्वरित रुकने के लिए ट्रेन टेक्नोलॉजी के एक नए सेट के साथ आती है. इनमें पारंपरिक ब्रेकिंग सिस्टम के अलावा छत पर एयर ब्रेक और धीमा करने के लिए रेल के पास चुंबकीय प्लेटे लगे हैं. 

602 किमी/घंटा की स्पीड

515 किलोमीटर लंबी टोकेडो-शिनकानसेन दुनिया की सबसे व्यस्त हाई-स्पीड रेल लाइन है. जिसमें 1964 में टोक्यो ओलंपिक उद्घाटन से लेकर 2010 तक 4.9 बिलियन यात्रियों ने यात्रा की है. जापान में ज्यादातर लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं. एक अनुमान के मुताबिक प्रति दिन 64 मिलियन लोग यहां ट्रेनों में चलते है. यह दुनिया में किसी और देश की तुलना में सर्वाधिक संख्या है. सबसे तेज ट्रेन का विश्व रिकॉर्ड जापानी L0 सीरीज मैग्लेव के नाम है, जिसकी स्पीड रिकॉर्ड 374 मील प्रति घंटे या 602 किमी/घंटा है. हालांकि यह एक विशेष ट्रेन है, जिसे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है. 

दुनिया के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन

बता दें कि दुनिया के 51 सबसे व्यस्त ट्रेन स्टेशनों में से 45 जापान में हैं. सबसे बड़ा और व्यस्त स्टेशन टोक्यो में शिंजुकु स्टेशन है, जहां से हर दिन 3.6 मिलियन ट्रेन यात्री गुजरते हैं. यह इतना बड़ा परिसर है कि यात्रियों को बिना भटके स्टेशन पर अपने स्थान पर पहुंचने में मदद करने के लिए एक विशेष ऐप डिजाइन किया गया. जापान के अन्य सबसे व्यस्त स्टेशनों में शिबुया, उमेदा, इकेबुकुरो और योकोहामा शामिल हैं. 

 

ये भी पढ़ें: Bullet Train: नॉर्मल रेलवे ट्रैक से कितनी अलग होती है बुलेट ट्रेन की पटरी, क्या इस पर भी बिछाने पड़ते हैं स्लीपर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget