एक्सप्लोरर

इजरायल के हमले को क्यों नहीं रोक पाया ईरान? जानें इस मुस्लिम देश के पास कौन सा एयर डिफेंस सिस्टम

इजरायल ने फिर से 13 जून को ईरान पर बड़ा हमला किया है. बताया जा रहा है कि इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान और कई अन्य जगहों पर हमला किया है.

इजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है.  इजरायल अपने पड़ोसी देशों से युद्ध खत्म करने को तैयार ही नहीं है. इसी बीच इजरायल ने फिर से 13 जून को ईरान पर बड़ा हमला किया है. बताया जा रहा है कि इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान और कई अन्य जगहों पर हमला किया है. इस हमले में इजरायल ने ईरान की न्यूक्लियर साइट्स को निशाना बनाया है. जिसके बाद ईरान को काफी नुकसान हुआ है. इजरायल ने ईरान पर किए हमले को ऑपरेशन राइजिंग लायन नाम दिया. इस हमले को रोकने में ईरान असफल रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि ईरान के बाद कोई एयर डिफेंस सिस्टम नहीं है क्या जिससे वो खुद को इजरायल के हमले से बचा सके.
 
क्या होता है एयर डिफेंस सिस्टम?
 
एयर डिफेंस सिस्टम एक तरह की सैन्य तकनीक है, जो दुश्मन के हवाई हमलों से देश की रक्षा करता है. इसमें रडार, सेंसर, मिसाइल और गन सिस्टम का इस्तेमाल होता है, जो दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और ड्रोन को पहचानकर उन्हें हवा में ही खत्म कर देता है. इस सिस्टम को एक ही जगह लगाया जा सकता है या फिर जरूरत पड़ने पर दूसरी जगह भी ले जाया जा सकता है. ये सिस्टम छोटे ड्रोन से लेकर बड़ी मिसाइलों तक को रोकने की ताकत रखता है.
 
 यह सिस्टम चार हिस्सों में काम करता है. जिसमें पहले रडार और सेंसर दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और ड्रोन का पता लगाते हैं. इसके बाद कमांड और कंट्रोल सेंटर यह तय करता है कि किस खतरे पर पहले ध्यान देना है. फिर हथियार सिस्टम जो मिसाइलों को रोकने और खत्म करने का काम करते हैं. वहीं आखिर में मोबाइल यूनिट्स होती है जो जल्दी से कहीं भी तैनात की जा सकती हैं.
 
ईरान के पास ये है एयर डिफेंस सिस्टम
 
ईरान ने अपनी हवाई रक्षा को मजबूत रखने के लिए कई प्रणालियां बनाई हुई हैं. उनके पास रूस से खरीदा हुआ एक लंबी दूरी की वायु रक्षा प्रणाली एस-300 है.  ये हाई एल्टीट्यूड विमानों, मिसाइलों और ड्रोन को रोकने में सक्षम है.  ईरान के पास लगभग 4-6 एस 300 बैटरी है. जो उसके प्रमुख शहरों और सैन्य ठिकानों की रक्षा करती है. उसके अलावा उनके पास बवर 373, खोरदाद-3 और 15, शाहीन और तिरान है. मगर इजरायल के निशाने इतने सटीक है कि उनसे कोई बच नहीं सकता है. 
 
इजरायल के पास है आयरन डोम
 इजरायल के पास आयरन डोम एक बेहद ताकतवर और खतरनाक एयर डिफेंस सिस्टम है. यह सिस्टम खुद तय कर लेता है कि कौन सी मिसाइल खतरनाक है और किसे रोका जाना चाहिए. आयरन डोम दुश्मन की मिसाइलों या लड़ाकू विमानों को हवा में मार गिराने के लिए बनाया गया है. हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार, इजरायल के पास एक और एयर डिफेंस सिस्टम है जिसका नाम डेविड स्लिंग है. इसकी रेंज 70 से 300 किलोमीटर तक है.

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget