एक्सप्लोरर

क्या है इंटरनेशनल कोर्ट, जिसने जारी किया है पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट? क्या गिरफ्तार हो जाएंगे रूसी राष्ट्रपति?

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के बयान में कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जंग के दौरान कई तरह के अपराध किए हैं. वहीं, रूस ने ICC की ओर से जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट कानूनी रूप से शून्य बताया है.

Arrest warrant against Vladimir Putin: यूक्रेन में हुए युद्ध अपराधों के लिए इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया है. इस वॉरंट में पुतिन को बच्चों के अपहरण और उन्हें डिपोर्ट करने के लिए जिम्मेदार बताया गया गया है. वहीं, दूसरी ओर रूस ने इन आरोपों का खारिज किया है और गिरफ्तारी वॉरंट की तुलना टॉयलेट पेपर से की है. इस वॉरंट पर यूक्रेन की तरफ से कहा गया है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है. पुतिन के लिए अभी और भी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

पुतिन पर लगे हैं ये आरोप

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के बयान में कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जंग के दौरान कई तरह के अपराध किए हैं. उन्होंने गैर-कानूनी तरीके से बच्चों को यूक्रेन से रूस भेजा. संयुक्त राष्ट्र जांच आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बीबीसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि जंग के दौरान कुछ बच्चों को रूसी नागरिकता स्वीकार करने के लिए मजबूर किया गया था. जिस वजह से उन्हें रूस में स्थायी तौर पर रहना पड़ा. करीब 16,221 बच्चों को जबरदस्ती रूस भेजा गया. इस तरह के काम ने अंतरराष्ट्रीय मानवता कानून को तोड़ा है. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी लोगों पर बलात्कार और यातना के अलावा यूक्रेन के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगा है.

क्या है ICC?

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट दुनिया का पहला अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय है. यह चार तरह के मामलों की सुनवाई करता है. जिसमें पहला है नरसंहार का अपराध, मानवता के खिलाफ अपराध, आक्रामकता के अपराध और युद्ध अपराध. इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में सिर्फ आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होती है, न कि किसी देश या किसी समूह के खिलाफ. ICC का मुख्यालय नीदरलैंड के द हेग में स्थित है.

क्या पुतिन की गिरफ्तारी होगी?

ICC के पास अपना कोई पुलिस बल नहीं है, इसलिए यह किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकता. कोर्ट गिरफ्तारी के लिए सिर्फ वॉरंट जारी कर सकता है, लेकिन गिरफ्तारी के लिए उसे दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता है. गिरफ्तारी दो स्थितियों में होती है, पहली पुतिन को सौंपा जाए या फिर रूस से बाहर किसी दूसरे देश से गिरफ्तार कर लिया जाए. पुतिन की गिरफ्तारी के किए आईसीसी अपने सदस्य देशों पर दबाव बना सकती हैं. इससे पुतिन की विदेश यात्रा पर असर पड़ सकता है.

कितनी मुश्किल है गिरफ्तारी?

पुतिन की गिरफ्तारी में सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि रूस ICC का सदस्य नहीं है. वहीं, पुतिन पर लगे आरोपों से रूस ने साफ इंकार किया है. रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा है कि रूस ICC के रोम कानून का सदस्य नहीं है. इसलिए उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है और वो इस कोर्ट को सपोर्ट नहीं करता है. ICC की ओर से जारी किया गया गिरफ्तारी वारंट हमारे लिए कानूनी रूप से शून्य है.

यह भी पढ़ें - कटे हाथ-पैर फिर से उगाने के बस इतना करीब है इंसान... स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नीट पेपर लीक के अपराधियों पर भी लागू होगा नया कानून?
क्या नीट पेपर लीक के अपराधियों पर भी लागू होगा नया कानून?
BJP के पास कितना पैसा, Congress से कितना ज्यादा?
BJP के पास कितना पैसा, Congress से कितना ज्यादा?
गुरमेहर से रिया तक... Gen-Z आंदोलन के 5 चर्चित चेहरे
गुरमेहर से रिया तक... Gen-Z आंदोलन के 5 चर्चित चेहरे
CJP के वादे तोड़े तो क्या सरकार पर हो सकता है मुकदमा?
CJP के वादे तोड़े तो क्या सरकार पर हो सकता है मुकदमा?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget