एक्सप्लोरर

कितने रुपये के बराबर होती थी एक फूटी कौड़ी? पाई और धेला में किसकी वैल्यू ज्यादा

भारतीय करेंसी में सिक्के या नोट काफी बाद में आए थे, इससे पहले सिक्कों के रुप में कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता था. जैसे कौड़ी भी करेंसी का ही हिस्सा था और इसे पैसे के बराबर माना जाता था.

एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिलेगी या फिर पाई पाई का हिसाब देना होगा... ये लाइनें आपके लिए नई नहीं होगी. आपने कई बार इन लाइनों को सुना होगा या फिर हो सकता है कि आपने भी इसका इस्तेमाल किया हो. लेकिन, सवाल ये है कि क्या आपको पता है कि आखिर ये फूटी कौड़ी का क्या मतलब है और फूटी कौड़ी देने का क्या मतलब है. जब भी आप किसी से हिसाब करते हैं तो कौड़ी जैसी किसी भी चीज का इस्तेमाल नहीं करते हैं, फिर भी ऐसा क्यों बोलते हैं कि एक कौड़ी नहीं मिलेगी या मेरे पास एक कौड़ी भी नहीं है. 

इतना ही नहीं, कौड़ी के साथ अक्सर लोग धेला, पाई, दमड़ी जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं. तो आज हम आपको बताते हैं कि इस कौड़ी की क्या कहानी है. साथ ही आपको ये भी बताते हैं कि धेला, पाई, दमड़ी का इस्तेमाल क्यों किया जाता है और इनके पीछे की क्या कहानी है... 

क्यों इस्तेमाल होते हैं ये शब्द?

ऐसा नहीं है कि पहले से चला आ रहा है तो लोग कौड़ी, धेला, पाई जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. इनके पीछे भी एक कारण है. दरअसल, ये सभी शब्द पहले करेंसी की यूनिट के तौर पर इस्तेमाल होते थे. जैसे आज पैसा, रुपया आदि है, वैसे पहले इन सभी शब्दों का इस्तेमाल होता था. जैसे कोई सामान खरीदने के लिए चार कौड़ी, तीन पाई या फिर 10 धेला आदि का भुगतान करना पड़ता था. इसलिए ये सभी शब्द पैसे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था. अब सवाल है कि आखिर इनमें कौन छोटा और कौन बड़ा है और किस आइटम की कितनी वैल्यू थी.

क्या है कौड़ी की वैल्यू?

दरअसल, जो कौड़ी होती है, उसे ही पैसे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था. ये कौड़ी दो तरह की होती थी, अगर कोई कौड़ी टूटी हुई है या आधी है तो उन्हें फूटी कौड़ी कहा जाता था. यह पूरी तरह से सेफ कौड़ी होती थी, उसे कौड़ी ही कहा जाता था. ऐसे में जो फूटी कौड़ी होती थी, उसकी वैल्यू कम होती थी. कई रिपोर्ट्स के अनुसार और इन करेंसी का कलेक्शन करने वाले लोगों का कहना है कि तीन फूटी कौड़ी मिलकर एक पूरी कौड़ी बनती थी. अगर कौड़ी फूटी हुई है तो तीन कौड़ी के बराबर है. 

फिर दमड़ी, धेला क्या है?

बता दें कि दमड़ी, धेला आदि पत्थर आदि की तरह होते थे, जो दिखने में सिक्के की तरह थे. फिर बाद में सिक्के भी चलन में गए. कौड़ी के बारे में तो आप समझ गए हैं. इसमें 10 कौड़ी के बराबर एक धेला होता है, जबकि दो दमड़ी के बराबर एक धेला होता था. वहीं दमड़ी से बड़ी ईकाई पाई भी होती है. इसमें डेढ़ पाई से एक धेला बनता था और तीन पाई मिलकर एक पैसा बनता था. पैसे के बाद आप जानते ही हैं कि पैसे की क्या वैल्यू है. इसके बाद 100 पैसे में एक रुपया होता है.

हालांकि, अब यह व्यवस्था पूरी तरफ से खत्म है और अब सिर्फ पैसे और रुपये का इस्तेमाल होता है और ये ही लीगल टेंडर माने जाते हैं. इसके अलावा कौड़ी, पाई आदि का इस्तेमाल अब नहीं होता है. 

यह भी पढ़ें- लोग कहते हैं दिमाग काम नहीं कर रहा? क्या सही में दिमाग काम करना बंद कर देता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget