एक्सप्लोरर

Independence Day 2022: पैसे, बग्गी, किताब, लाठी, जानिए जब अलग हुए थे भारत-पाकिस्तान, तो किन चीजों का हुआ था बंटवारा!

Independence Day India: जब विभाजन हुआ तो शराब को लेकर कोई लड़ाई नहीं हुई. कहा जाता है कि सिर्फ शराब ही एक ऐसी चीज थी, जिसके बंटवारे पर विवाद नहीं हुआ.

Independence Day India: भारत की आजादी को 75 साल पूरे हो गए हैं. जब 1947 में भारत को लंबी गुलामी के बाद ये आजादी नसीब हुई थी, लेकिन इस आजादी के साथ एक दर्द भी था और वो था दोनों देशों का विभाजन. भारत और पाकिस्तान अलग-अलग हुए थे और लोगों को अपने मुल्क बदलने पड़े. लेकिन, क्या आप जानते हैं धर्म के आधार पर हुए बंटवारे में सिर्फ लोग ही एक देश से दूसरे देश में नहीं गए थे, बल्कि सामान का भी विभाजन हुआ था. उस दौरान ब्रिटिश भारत की जितनी संपत्ति थी, उनका विभाजन भी इस दौरान किया गया था. 

भारत से अलग होने पर पाकिस्तान को काफी पैसे भी दिए गए थे, इसके अलावा सरकारी संपत्ति में कॉपी, किताब, मेज, बल्ब. कुर्सी आदि का भी बंटवारा हुआ था. ऐसे में आज आपको बताते हैं कि जब विभाजन हुआ तो दोनों देशों के बीच किन-किन चीजों का बंटवारा किया गया. 

किन-किन चीजों का हुआ बंटवारा?
भारत-पाकिस्तान के विभाजन में लोग, जमीन, लोगों की भावनाओं के साथ ही सामान का भी बंटवारा किया गया था. इस दौरान ऑफिसों की कॉपी-किताब,मेज-कुर्सी से लेकर टाइपराइटर और पेंसिल तक का बंटवारा हुआ था. कहा जाता है कि उस वक्त कोई एक डिक्शनरी थी, जिसका काफी विवाद हुआ था तो उस किताब के दो हिस्से किए गए और एक हिस्सा भारत और एक हिस्सा पाकिस्तान को दिया गया. इसके अळावा 'एनसायक्लोपीडिया ऑफ ब्रिटेनिका' को आधा-आधा बांटा गया था. साथ ही पगड़ी, बल्ब, पेन, लाठी, बांसुरी, मेज, कुर्सी, रायफल जैसी छोटी-छोटी चीजों का बंटवारा भी हुआ.

India On Taiwan Issue: 'एकतरफा कार्रवाई करने से दूर रहने और संयम बरतने का अनुरोध करते हैं, चीन-ताइवान विवाद पर भारत का बयान

कितने पैसे पाकिस्तान को मिले?
अगर पैसे की बात करें तो अलग होते वक्त भारत ने पाकिस्तान को 75 करोड़ रुपये देने का वादा किया था. ये उन सभी संसाधनों की कीमत होगी जो पाकिस्तान के हक में थे लेकिन इनका इस्तेमाल भारत करेगा. ऐसे में जब भारत आजाद हो रहा था तो भारत ने 20 करोड़ रुपये तो उसी वक्त दे दिए थे. फिर दूसरी किश्त जरूरत के हिसाब से देने की बात हुई थी, लेकिन पाकिस्तान ने भारत पर हमला कर दिया, जिसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को दी जाने वाली दूसरी किश्त को रोक दिया. 1953 में पाकिस्तान ने भारत से फिर से वो पैसे देने की मांग की. लेकिन भारत ने कुछ संपत्ति के एवज में पाकिस्तान से ही पैसे मांग लिए. 

बग्गियों का भी हुआ बंटवारा
इसके साथ ही कुछ सरकारी बग्गियों का भी बंटवारा किया गया था. आजादी के बाद भारत में रह गई ब्रिटिश वायसराय की बग्गियों का बंटवारा सिक्का उछाल कर किया गया. इस दौरान 6 भारत को और 6 बग्घी पाकिस्तान को मिली. इसके साथ ही रेलवे को भी दो हिस्सों में बांटा गया. इसमें रेल के डिब्बे, इंजन, बुलडोजर, ट्रक आदि चीजों का बंटवारा किया गया. 

शराब पर नहीं हुई लड़ाई
जब विभाजन हुआ तो शराब को लेकर कोई लड़ाई नहीं हुई. कहा जाता है कि सिर्फ शराब ही एक ऐसी चीज थी, जिसके बंटवारे पर विवाद नहीं हुआ. उस दौरान शराब का पूरा कारोबार भारत के हिस्से में ही रह गया, क्योंकि पाकिस्तान ने इस्लामिक मुल्क होते हुए शराब की मांग ही नहीं की. इससे भारत के हिस्से में पूरा लिकर सिस्टम रह गया.

Independence Day 2022: गांधीजी ने बदला था आजादी की लड़ाई का स्वरूप, जानिए कैसे उनके करिश्माई नेतृत्व में एकजुट हुआ देश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Richest Kings In History: ये थे दुनिया के सबसे अमीर राजा, दौलत जानकर उड़ जाएंगे होश
ये थे दुनिया के सबसे अमीर राजा, दौलत जानकर उड़ जाएंगे होश
ATM Cash Withdrawal: पैसे निकालने पर 4-5 सेकंड तक क्यों रुक जाता है ATM? हैरान कर देगी यह वजह
पैसे निकालने पर 4-5 सेकंड तक क्यों रुक जाता है ATM? हैरान कर देगी यह वजह
Iran America War: ईरान की हिट लिस्ट में डोनाल्ड ट्रंप का भी नाम, कितना मुश्किल है अमेरिका के राष्ट्रपति तक पहुंचना?
ईरान की हिट लिस्ट में डोनाल्ड ट्रंप का भी नाम, कितना मुश्किल है अमेरिका के राष्ट्रपति तक पहुंचना?
Artificial Life: अब लैब में बनेगी जिंदगी... क्या है वैज्ञानिकों का आर्टिफिशियल लाइफ मिशन, जानें इसका फायदा
अब लैब में बनेगी जिंदगी... क्या है वैज्ञानिकों का आर्टिफिशियल लाइफ मिशन, जानें इसका फायदा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget