एक्सप्लोरर

अकाउंट में गलती से एक करोड़ रुपये आ गए तो क्या इसे निकाल सकते हैं आप? ये है नियम

कई बार बैंक की गलती से या फिर कोई व्यक्ति गलती से किसी अनजान व्यक्ति के खाते में बहुत सारे पैसे भेज देता है. ऐसी स्थिति में यह पैसा खाताधारक का नहीं हो जाता. इसको लेकर नियम बनाए गए हैं.

क्या कभी आपके अकाउंट में अचानक से बहुत सारे रुपये आए हैं? अगर नहीं आए हैं तो ऐसी खबरें तो आपने कई बार सुनी होंगी कि किसी के खाते अचानक से करोड़ों रुपये आ गए. अगर आप भी दूसरों की तरह ये सोच रहे हैं कि खाते में पैसे आने के बाद उस पैसे पर आपका हक हुआ और आप उसे निकाल सकते हैं तो जरा ठहरिए. ऐसा करना गैरकानूनी है और आपको सजा भी हो सकती है. 

दरअसल, कई बार बैंक की गलती से या फिर कोई व्यक्ति गलती से किसी अनजान व्यक्ति के खाते में बहुत सारे पैसे भेज देता है. ऐसी स्थिति में यह पैसा खाताधारक का नहीं हो जाता. आज हम आपको इसको लेकर बनाए गए नियमों के बारे में बताएंगे. अगर आपके भी खाते में कभी ऐसा हुआ है तो आपको इस स्थिति में क्या करना है. 

सबसे पहले बैंक को दें सूचना

अगर आपके खाते में अचानक से बहुत सारे रुपये आ गए हैं तो सबसे पहले इसके बारे में बैंक को सूचना दें. बैंक को सूचना देने के बाद इस पैसे की जांच की जाती और यह पता लगाया जाता है कि यह पैसे किस सोर्स से भेजे गए हैं. अगर यह गलती से हुआ है तो बैंक सोर्स को वापस पैसे भेज देता है. 

बैंक की गलती से हुआ तो?

कभी-कभी ऐसा होता है कि बैंक की गलती से किसी व्यक्ति के खाते में बहुत सारे पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं. ऐसा होने पर बैंक तुरंत उस खाते को फ्रीज कर देता है और पूरी जानकारी होने के बाद खाते से उस पैसे को वापस कर दिया जाता है, जिसके बाद ही उस खाते से ट्रांजेक्शन किया जा सकता है. बैंक ऐसा इसलिए करता है कि जानकारी मिलने तक कोई व्यक्ति उस पैसे को निकाल न सके. अगर बैंक को अचानक आए पैसे के सोर्स के बारे में पता नहीं चल पाता है तो भारत सरकार की एजेंसियां इसका पता लगाती हैं. 

क्या निकाल सकते हैं पैसा

अगर आप खाते में अचानक आए पैसे को निकाल लेते हैं तो यह गैरकानूनी है और इसमें सजा का प्रावधान है. भारतीय न्याय संहिता के तहत ऐसे मामले में अगर व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे तीन साल तक की सजा हो सकती है. साथी उससे पैसे की रिकवरी भी की जाती है. 

यह भी पढ़ें: क्रिकेट फैंस को इतना महंगा पड़ता है ग्राउंड में घुसकर प्लेयर के पैर छूना, ये मिलती है सजा

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget