एक्सप्लोरर

ICC World Cup 2023: इस महान गेंदबाज के बारे में कितना जानते हैं आप, अपने पूरे जीवन में कभी नहीं डाली नो बॉल

ICC World Cup 2023: आज से शुरू हो रहे क्रिकेट के महामुकाबले को लेकर क्रिकेट फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. क्या आपको पता है कि एक बॉलर ऐसा भी है जिसने कभी नो बॉल फेंका ही नहीं है.

ICC World Cup 2023: भारत में क्रिकेट का महामुकाबला शुरू हो चुका है. 5 अक्टूबर से शुरू हुए इसे वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा. आज खेले जा रहे पहले मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज इन दोनों टीम के बल्लेबाज कई नए रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. आज के मैच में इंग्लैंड की टीम ने 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. टीम के सभी 11 खिलाड़ियों ने दहाई में रन बनाकर ये कारनामा किया है. क्रिकेट के खेल में रन बनाने की कोशिश हमेशा बल्लेबाजों की होती है. कई बार उनके खाते में गेंदबाज फ्री का रन डाल देते हैं. यह फ्री रन नो बॉल के जरिए आता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन से गेंदबाज हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में कभी नो बॉल ही नहीं फेंकी. 

महान गेंदबाजों में लिया जाता है नाम

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेनिस लिली को विश्व क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है. उन्होंने 1971 में करियर शुरू किया और 1984 तक 13 वर्षों तक अपना करियर जारी रखा. लिली टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट की उपलब्धि तक पहुंचने वाले पहले तेज गेंदबाज थे. अपने पूरे करियर के दौरान लिली को कई चोटों का सामना करना पड़ा. इस दौरान उन्होंने टेस्ट मैचों में 355 विकेट लिए, जिसमें 23 बार पांच विकेट लेने का कारनामा और सात बार एक मैच में दस विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया. अपने टेस्ट प्रदर्शन के अलावा उन्होंने 63 एकदिवसीय मैचों में भी ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्होंने 103 विकेट लिए. अपनी तेज गति के लिए जाने जाने वाले इस गेंदबाज ने पूरे करियर में कभी नो बॉल नहीं फेंका.

इस स्पिनर ने बनाया ये रिकॉर्ड

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर लांस गिब्स को टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में से एक के रूप में जाना जाता है. वह फ्रेड ट्रूमैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट के मील के पत्थर तक पहुंचने वाले दूसरे गेंदबाज थे और विशेष रूप से यह गौरव हासिल करने वाले दुनिया के पहले स्पिनर थे. गिब्स ने वेस्टइंडीज के लिए 79 टेस्ट मैचों और 3 वनडे मैचों में भाग लिया और अपने करियर के दौरान कुल 311 विकेट हासिल किए. जॉर्जटाउन में जन्मे इस क्रिकेटर ने कभी भी नो-बॉल नहीं फेंकी, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के एकमात्र स्पिनर बन गए.

ये भी पढ़ें: क्रिकेट की पुरानी गेंदों का क्या होता है? गेंदबाज के रिक्वेस्ट पर भी नहीं मिलती है नई गेंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bengal Rajya Sabha Bypolls 2026: TMC के बागी लोकसभा सांसदों ने बदली पार्टी, लेकिन राज्यसभा सांसदों ने पहले दिया इस्तीफा; क्या है कानूनी पेंच?
TMC के बागी लोकसभा सांसदों ने बदली पार्टी, लेकिन राज्यसभा सांसदों ने पहले दिया इस्तीफा; क्या है कानूनी पेंच?
Satellite Computer: क्या सैटेलाइट फोन की तरह‌ सैटेलाइट कंप्यूटर भी होते हैं, जानें कौन करता है इनका इस्तेमाल?
क्या सैटेलाइट फोन की तरह‌ सैटेलाइट कंप्यूटर भी होते हैं, जानें कौन करता है इनका इस्तेमाल?
Space Effects On Brain: स्पेस में शरीर ही नहीं दिमाग पर भी पड़ता है असर, जानें क्या आता है बदलाव?
स्पेस में शरीर ही नहीं दिमाग पर भी पड़ता है असर, जानें क्या आता है बदलाव?
Iran US War: ईरान में अब कौन चला रहा सरकार, जो अमेरिका के सामने झुकने को नहीं तैयार? जान लें एक-एक नाम
ईरान में अब कौन चला रहा सरकार, जो अमेरिका के सामने झुकने को नहीं तैयार? जान लें एक-एक नाम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget