एक्सप्लोरर

कहते हैं कमल कीचड़ में खिलता है तो क्या इसे घर में नहीं उगाया जा सकता? जवाब पढ़िए

कमल के फूल फूल में कई औषधीय गुण होते हैं. कहते हैं कि कमल कीचड़ में ही खिलता है, तो क्या इसे घर पर उगाया जा सकता है. क्योंकि, घर में तो कीचड़ नहीं होती है. आइए जानते हैं क्या है इस सवाल का जवाब.

Process of Growing Lotus at Home: कमल भारत का राष्ट्रीय पुष्प है. यह ज्यादातर किसी तालाब, सरोवर जैसे जल निकायों में ही होता है. इसमें बहुत सारे औषधीय गुण भी होते हैं और साथ ही इसका धार्मिक महत्व भी है. आपने यह तो सुना ही होगा कि कमल का फूल कीचड़ में खिलता है. ऐसे में अगर कोई इसे घर में उगाना चाहे तो क्या उगा सकता है? क्या इसके लिए घर में कीचड़ करना होगा या फिर कोई और तरीका है. आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब...

ये है सवाल का जवाब

क्या कमल का फूल घर पर उगा सकते हैं? इस सवाल का जवाब 'हां' है. आप सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके कमल का फूल घर पर ही उड़ा सकते हैं. पहला तरीका तो ये है की आप बाजार से कमल का पौधा लाकर उसे टैंक में लगा दें. दूसरा तरीका है कि आप बीज से पौधा बनाकर लगाएं. नीचे बताया गया तरीका घर पर कमल का फूल उगाने में मदद कर सकता है घर पर कमल का फूल उगाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की जरूरत होगी -

  • कमल के बीज (Lotus Seeds)
  • एक कांच का ग्लास
  • दो गमले (एक नॉर्मल साइज और एक टब साइज)
  • चिकनी काली मिट्टी
  • वर्मीकंपोस्ट या गोबर की खाद
  • पानी का टैंक

कमल के बीज से बनायें पौधा

टैंक में बीज लगाकर पौधा बनाने की प्रोसेस थोड़ी लंबी है, ज्यादातर लोग यही तरीका अपनाते हैं. किसी प्रमाणित नर्सरी से या ऑनलाइन कमल का बीज खरीदें. बीज की ऊपरी परत को हल्का सा चटकाकर 24 घंटे के लिये पानी के गिलास में रख दें, जिससे बीज का अंकुरण हो सके. 15 दिन तक हर 24 घंटे बाद गिलास का पानी बदलते रहिए. 15 दिन बाद जब बीजों से जड़ निकलने लगें तो इन्हे तैयार गमले में लगा देना चाहिये.

इस तरह तैयार करें गमला

मीडियम साइज के गमले में सबसे नीचे 2 इंच मोटी गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट की परत बिछायें. उसके ऊपर 4 से 6 इंच मोटी काली मिट्टी या चिकनी मिट्टी की एक परत बनाएं. इस तैयार गमले में हल्का पानी लगाकर अंकुरित बीजों को मिट्टी के अंदर 1से 1.5 इंच गहराई में बो दें. बुवाई के बाद ऊपर से मिट्टी बुरक दें और गमले में हल्का पानी भी लगायें.

गमले को टब में रखें

एक बड़े साइज का टब लेकर इसके अंदर गमले को रख दें. इसके बाद टब को ऊपर तक पानी से भर दें, जिससे कमल का गमला पूरा पानी में डूब जाये. टब के पानी को हर 15 दिन में बदलना होता है, ताकि कीट-पतंग या काई जमने से रोका जा सके. पौधे की बेहतर देखभाल और बुवाई के सही मार्गदर्शन के लिए आप किसी बोटानिस्ट से सलाह ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें - ट्रेन टिकट थर्ड एसी से अपडेट होकर सेकेंड AC हो जाए तो एक्स्ट्रा पैसे देने पड़ेंगे? ऑटो अपडेट का ये नियम जरूर जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
क्या होता है विधानसभा और विधान परिषद में अंतर, क्यों कराए जाते हैं MLC चुनाव?
क्या होता है विधानसभा और विधान परिषद में अंतर, क्यों कराए जाते हैं MLC चुनाव?
क्या है HAPS? आसमान से करेगा भारत की पहरेदारी, खौफ में दुश्मन
क्या है HAPS? आसमान से करेगा भारत की पहरेदारी, खौफ में दुश्मन

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget