एक्सप्लोरर

World Leaders Salary: पीएम मोदी से कितना ज्यादा कमाते हैं वर्ल्ड लीडर्स, जानें ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की सैलरी

World Leaders Salary: दुनिया के बड़े नेताओं की सैलरी जानकर आप हैरान रह जाएंगे, क्योंकि ट्रंप और पुतिन पीएम मोदी से कई गुना ज्यादा कमाते हैं, जबकि जिनपिंग की घोषित आय चौंका देती है.

World Leaders Salary: दुनिया के बड़े नेता सिर्फ नीतियों और फैसलों के जरिए ही चर्चा में नहीं रहते, बल्कि उनकी सैलरी भी लोगों के बीच उत्सुकता का विषय होती है. आम नागरिक हमेशा यह जानना चाहते हैं कि उनकी तुलना में दुनिया के टॉप नेताओं की सैलरी कितनी है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी के बारे में तो हमने आपको बीते दिन बताया था. वह आंकड़ा निश्चित रूप से सम्मानजनक है, लेकिन जब हम इसे अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों से तुलना करते हैं तो यह अंतर साफ दिखाई देता है. चलिए जानें कि ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की सैलरी कितनी है.

व्लादिमीर पुतिन की सैलरी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बात करें तो रूस दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ताकत है, ऐसे में उनके राष्ट्रपति की सैलरी भी टॉप की होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो व्लादिमिर पुतिन को आधिकारिक रूप से सालाना करीब 1,40,000 डॉलर यानी लगभग 1.16 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है. यह राशि उनके मूल वेतन की है, लेकिन राष्ट्रपति होने के नाते उन्हें सरकारी निवास, सुरक्षा, यात्रा और अन्य भत्तों जैसी कई सुविधाएं भी प्राप्त होती हैं, जिससे कि आंकड़ा बढ़ जाता है. हालांकि, रूस पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध और यूक्रेन युद्ध ने उनकी आर्थिक स्थिति और संपत्ति को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं.

डोनाल्ड ट्रंप की कमाई

अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है. ऐसे में वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बात करें तो अमेरिकी कानून के अनुसार उनका बेसिक वेतन 4,00,000 डॉलर (करीब 3.32 करोड़ रुपये) सालाना है.  इसके अलावा उन्हें 50,000 डॉलर का वार्षिक भत्ता, 1,00,000 डॉलर यात्रा खर्च और 19,000 डॉलर मनोरंजन के लिए मिलते हैं, साथ ही 1,00,000 डॉलर ऑफिस और राष्ट्रपति आवास सजाने-संवारने के लिए अलग से दिए जाते हैं. इन सभी को मिलाकर ट्रंप का कुल पैकेज लगभग 5,69,000 डॉलर यानी करीब 4.72 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है.

शी जिनपिंग की आधिकारिक आय

रिपोर्ट्स की मानें तो चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की घोषित वार्षिक सैलरी लगभग 1,36,620 युआन है, जो अमेरिकी डॉलर में करीब 19,000 से 22,000 डॉलर (लगभग 15-18 लाख रुपये) होती है. यह आंकड़ा चीन की विशाल अर्थव्यवस्था और उनकी शक्ति को देखते हुए बेहद कम माना जाता है. हालांकि, यह भी सच है कि शी जिनपिंग को मिलने वाले आधिकारिक वेतन से ज्यादा चर्चा उनके पद से जुड़ी अघोषित सुविधाओं और पारिवारिक संपत्ति को लेकर रहती है.

किसकी सैलरी ज्यादा कम

अगर तुलना की जाए तो पीएम मोदी की सैलरी ट्रंप और पुतिन जैसे नेताओं से काफी कम है. वहीं, शी जिनपिंग की घोषित आय तो मोदी से भी कम है, लेकिन उनके वास्तविक आर्थिक लाभों पर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है. 

यह भी पढ़ें: PM Modi Salary: प्रधानमंत्री मोदी को कितनी मिलती है सैलरी, जान लें उनकी टोटल इनकम

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Husband of 375 Wives: इस मुस्लिम राजा को था शादी करने का शौक, 375 बेगमों के आगोश में बिताई जिंदगी
इस मुस्लिम राजा को था शादी करने का शौक, 375 बेगमों के आगोश में बिताई जिंदगी
Iran Missiles: ईरान की किन मिसाइलों ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर मचाई तबाही, जानें हर एक की ताकत?
ईरान की किन मिसाइलों ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर मचाई तबाही, जानें हर एक की ताकत?
Richest Kings In History: ये थे दुनिया के सबसे अमीर राजा, दौलत जानकर उड़ जाएंगे होश
ये थे दुनिया के सबसे अमीर राजा, दौलत जानकर उड़ जाएंगे होश
ATM Cash Withdrawal: पैसे निकालने पर 4-5 सेकंड तक क्यों रुक जाता है ATM? हैरान कर देगी यह वजह
पैसे निकालने पर 4-5 सेकंड तक क्यों रुक जाता है ATM? हैरान कर देगी यह वजह

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget