एक्सप्लोरर

समंदर में कितना कचरा या मलवा है? कई द्वीप बन जाएं इससे भी ज्यादा निकलेगा

जिस तेजी के साथ इंसानों द्वारा समुद्र में प्लास्टिक और कचरे को डंप किया जा रहा है उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले वर्ष 2050 तक समुद्र में मछलियों से ज्यादा प्लास्टिक की संख्या हो जाएगी.

कहते हैं पूरी पृथ्वी को अगर किसी ने जोड़े रखा है तो वह समंदर है. जब सड़क मार्ग और हवाई मार्गों का विकास नहीं हुआ था तब समुद्री मार्ग के जरिए ही लोग एक देश से दूसरे देश जाया करते थे. कितने देशों की अर्थव्यवस्था ही समंदर पर टिकी हुई है. समंदर ने हमें बहुत कुछ दिया है, लेकिन हम समंदर को कचरे के सिवाय कुछ नहीं दे रहे हैं. इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल लगभग 300 मिलियन टन प्लास्टिक का निर्माण होता है, जबकि इसमें से लगभग 14 मिलियन टन प्लास्टिक कचरे के रूप में हर साल समंदर में डंप किया जाता है. यानी फेंक दिया जाता है.

वहीं कोविड के दौरान नानजिंग यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एटमॉस्फेरिक साइंसेज और यूसी सैन डियागो के स्क्रिप्स इंस्टिट्यूशन ऑफ ओशनोग्राफी के शोधार्थियों ने एक रिसर्च किया, जिसमें उन्होंने पाया कि दुनिया भर के महासागरों में इस वक्त हर साल लगभग 80 लाख से एक करोड़ तक प्लास्टिक वेस्ट समुद्र में फेका जाता है.

मछलियों से ज्यादा हो जाएगा प्लास्टिक

जिस तेजी के साथ इंसानों द्वारा समुद्र में प्लास्टिक और कचरे को डंप किया जा रहा है उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले वर्ष 2050 तक समुद्र में मछलियों से ज्यादा प्लास्टिक की संख्या हो जाएगी. दरअसल, होता यह है कि जितना भी कचरा समंदर में फेंका जाता है उसका 70 फ़ीसदी हिस्सा उसमें डूब जाता है, जो हमेशा उसके अंदर पड़ा रहता है. वहीं 15 फीसद हिस्सा समंदर में तैरता रहता है, जबकि 15 फ़ीसदी हिस्सा समुद्री लहरों के माध्यम से तटों पर आ जाता है.

कहां से आ रहा है इतना कचरा

वर्ल्डवॉच इंस्टिट्यूट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और यूरोप में प्रति व्यक्ति साल में करीब 100 किलो प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है... इसमें ज्यादातर प्लास्टिक का इस्तेमाल पैकेजिंग के लिए किया जाता है जो एक बार इस्तेमाल होने के बाद फेंक दिया जाता है. वहीं दूसरी ओर एशिया की बात करें तो यहां प्रति व्यक्ति सालाना प्लास्टिक का इस्तेमाल 20 किलोग्राम है. ये जितना प्लास्टिक का कचरा फेंका जाता है वह धीरे-धीरे समंदरों में डंप कर दिया जाता है, जिसकी वजह से आज समुद्र कचरे का ढेर बन गया है.

कचरा रीसाइकिल नहीं हो पा रहा है

इस समय पूरी दुनिया में अगर देखा जाए कि कितना कचरा रीसायकल हो पा रहा है तो इसकी मात्रा बेहद कम है. एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का एक तिहाई हिस्सा ही सिर्फ रीसाइकिल्ड हो पाता है. जबकि बाकी का सारा प्लास्टिक कचरा या तो जमीन में कहीं डंप कर दिया जाता है या फिर उसे समंदर में फेंक दिया जाता है. प्लास्टिक के साथ समस्या यह है कि वह जल्दी से सड़क के डीकंपोज नहीं होता, बल्कि कई सौ साल तक जमीन में या समंदर में वैसे का वैसा ही पड़ा रहता है और धीरे-धीरे माइक्रो प्लास्टिक के जरिए अपने आसपास के हिस्से को प्रदूषित करता रहता है.

ये भी पढ़ें: क्या है भारत के इस खैट पर्वत का रहस्य, जिसे कहा जाता है परियों का देश... जानिए वहां ऐसा क्या है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget