एक्सप्लोरर

DNA टेस्ट कराने में कितने पैसे होते हैं खर्च? जानकर हैरान रह जाएंगे आप

मेडिकल साइंस में डीएनए टेस्ट को सबसे मुख्य माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक व्यक्ति को डीएनए टेस्ट कराने में कितना पैसा खर्च करना पड़ता है? आज हम आपको डीएनए टेस्ट के बारे में बताएँगे.

डीएनए टेस्ट का नाम आप सभी लोगों ने कभी ना कभी तो सुना ही होगा. मेडिकल साइंस के कारण आज डीएनए टेस्ट संभव हो पाया है. पेटरनिटी संबंधी मामलों के लिए इसका जिक्र होता है. इसका इस्तेमाल अपराध के मामलों में भी कुछ जटिल केसों को सुलझाने में होता है. लेकिन आज हम आपको ये बताएंगे कि आखिर डीएनए टेस्ट कराने पर कितना खर्च आता है. 

क्या होता है डीएनए टेस्ट?

सबसे पहले जानते हैं कि डीएनए टेस्ट क्या होता है. डीएनए का मतलब डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड होता है. ये एक ऐसा टेस्‍ट होता है, जो हमारे जींस या पूर्वजों या हमारे वंश के बारे में एकदम सटीक जानकारी देता है. हमारे शरीर में कई करोड़ सेल्‍स यानी कोशिकाएं होती हैं. रेड ब्‍लड सेल्‍स को छोड़कर बाकी सभी सेल्‍स में एक जेनेटिक कोडिंग होती है, जो शरीर को बनाती है, ये डीएनए होता है.

डीएनए टेस्ट

बता दें कि डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया समय लेने वाली होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डीएनए तकनीक पहले दुनिया में नहीं थी. वर्ष 1984 में पहली बार इसके बारे में सुना गया था. जिसके बाद दुनियाभर में इसका प्रचलन बढ़ गया है. बता दें कि पूरी दुनिया में इसका इस्तेमाल करीब साढ़े तीन दशकों से हो रहा है. सबसे पहले 1984 में साइटिंस्ट एलेक जैफरीज डीएनए टेस्टिंग को उस अंजाम तक लेकर गए थे, जिससे आज की दुनिया परिचित है. 

भारत में डीएनए टेस्ट

भारत में डीएनए टेस्टिंग का जनक साइंटिंस्ट लालजी सिंह को माना जाता है. उन्हें फादर ऑफ इंडियन डीएनए फिंगरप्रिंटिंग कहा जाता है. वह बनारस हिंदू विश्व विद्यालय के उपकुलपति भी रह चुके हैं. 1991 में लालजी सिंह ने भारतीय अदालत में पैटरनिटी विवाद को सुलझाने के लिए पहली बार डीएनए फिंगरप्रिंटिग की रिपोर्ट पेश की थी. इसके बाद तो भारत में ना जाने कितने ही सिविल और क्रिमिनल मामले डीएनए टेस्ट के आधार पर सुलझाए गये हैं.

आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि डीएनए सीढ़‍ी की तरह आपस में घूमे हुए होते हैं. लेकिन अगर मानव शरीर में मौजूद डीएनए को सीधा किया जाएगा, तो ये इतने लंबे होते हैं कि सूर्य तक पहुंचकर 300 बार वापस धरती पर आ सकते हैं. 

DNA टेस्‍ट का प्राइस?

बता दें कि ये प्राइवेट और सरकारी दोनों लैब में होता है. सरकारी लैब केवल आपराधिक मामलों और सरकारी ऑर्डर पर ही टेस्‍ट करती है, जबकि प्राइवेट लैब में कोई भी व्‍यक्ति डॉक्‍टर की सलाह पर टेस्‍ट करा सकता है. ये टेस्ट 10,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक में होते हैं.

ये भी पढ़ें: पैरा ओलंपिक में किसने जीता था भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल, कमाल की थी इस 'चंदू चैंपियन' की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मुगल बादशाह के लिए बना था 400 कमरों का यह महल, हमेशा रहा खाली
इस मुगल बादशाह के लिए बना था 400 कमरों का यह महल, हमेशा रहा खाली
मणिपुर में एक-दूसरे के दुश्मन क्यों हैं कुकी और नगा समुदाय? जानें वजह
मणिपुर में एक-दूसरे के दुश्मन क्यों हैं कुकी और नगा समुदाय? जानें वजह
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें
कॉलम या फिर नॉर्मल, किस मकान में ज्यादा होती है मजबूती?
कॉलम या फिर नॉर्मल, किस मकान में ज्यादा होती है मजबूती?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
IND vs SL Semi-Final Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी; वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 में शामिल
LIVE: श्रीलंका ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी; वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 में शामिल
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
Embed widget