एक्सप्लोरर

बिना किसी प्लान स्पेस में कितने दिन रह सकती हैं सुनीता विलियम्स, कैसे मिलता है खाने-पीने का सामान?

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी विल्मोर के साथ अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं. क्या आप जानते हैं कि सुनीता के पास कितने दिनों का खाना बचा हुआ है और वो कब तक स्पेस में रह सकते हैं.

नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ अंतरिक्ष में फंसी हुई है. सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष में फंसने के बाद से कई तरह के सवाल उठ रहे है. जैसे सुनीता कितने दिनों तक अंतरिक्ष में रह सकती हैं और उनके पास कितना खाना बचा है. आज हम आपको बताएंगे कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स कितने दिनों तक अंतरिक्ष में रह सकती हैं और उन्हें खाना कैसे मिलता है. 

अंतरिक्ष

अंतरिक्ष रहस्यों से भरी हुई दुनिया है. इन रहस्यों को  सुलझाने के लिए वैज्ञानिक लग हुए हैं. जिसके लिए वो अलग-अलग प्रोजेक्ट करते हैं. बता दें कि अभी बीते 5 जून के दिन भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ स्पेस में गई थी. लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में खराबी आने की वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्री वापस लौट नहीं पाए हैं. नासा स्पेस एजेंसी ने कहा है कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता को अभी लगभग 45 दिनों का समय और लग सकता है. 

कैसे फंसे सुनीता और उनके साथी

बता दें कि 5 जून के दिन नासा और बोइंग ने मिलकर स्टारलाइनर एयरक्रॉफ्ट को लॉन्च किया था. जानकारी के मुताबिक उस हीलियम लीक के बावजूद इसे लॉन्च किया गया था. बोइंग स्टारलाइनर में सुनीता के साथ बैरी विल्मोर सफर कर रहे हैं. अभी ये दोनों अतंरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंसे हुए हैं. सुनीता और बैरी विल्मोर को 13 जून को ही धरती पर वापस आना था, लेकिन स्टारलाइन में तकनीकी खराबी के कारण ये अभी तक धरती पर लौट नहीं पाए हैं. हीलियम गैस लीक और थ्रस्टर्स फेल होने के कारण उन्हें अपना मिशन पोस्टपोन करना पड़ा और वो अंतरिक्ष में फंस गए हैं. 

अंतरिक्ष यात्री के पास कितना खाना बचा

जानकारी के मुताबिक सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर जिस स्टारलाइनर से गए हैं, उसे करीब 200 किलोग्राम खाना और रसद के साथ लॉन्च किया गया है. नासा के मुताबिक खाने के लिए सुनीता विलियम्स और बैरी को कोई परेशानी नहीं होगी. क्योंकि उनके पास पर्याप्त खाना है. वहीं उनके क्राफ्ट को धरती पर आने के लिए 7 घंटे फ्री-फ्लाइट जितना फ्यूल चाहिए. हालांकि अभी उनके पास 70 घंटे फ्री फ्लाइट के लिए हीलियम बचा हुआ है. नासा के मुताबिक स्टारलाइन 210 दिनों तक स्पेस में रह सकता है, इसका डिजाइन इस तरीके से किया गया है. नासा के इन बातों से साफ है कि अभी सुनीता और उनके साथी स्पेस में रह सकते हैं. जानकारी के मुताबिक नासा की टीम लगातार तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए प्रयास कर रही है, माना जा रहा है कि जुलाई के अंत तक सुनीता और बैरी विल्मोर धरती पर वापस आ जाएंगे. 
 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में अक्सर क्यों चर्चा में रहते हैं गधे? जान लीजिए कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां है फ्रांस का जंतर-मंतर, यहां किस जगह जनता करती है प्रदर्शन?
कहां है फ्रांस का जंतर-मंतर, यहां किस जगह जनता करती है प्रदर्शन?
टाइगर श्रॉफ से सलमान तक... किन लोगों को निशाना बना चुका है लॉरेंस बिश्नोई गैंग?
टाइगर श्रॉफ से सलमान तक... किन लोगों को निशाना बना चुका है लॉरेंस बिश्नोई गैंग?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget