एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: ओलंपिक में कैसे होता है खिलाड़ियों का डोपिंग टेस्ट? फेल होने पर मिलती है ये सजा

पेरिस ओलंपिक 2024 में इराक का एक खिलाड़ी डोपिंग टेस्ट में फेल हुआ है, जिसके बाद उसे खेल से बाहर कर दिया गया है. क्या आप जानते हैं कि डोपिंग टेस्ट क्या होता है और इसके नियम क्या हैं.

ओलंपिक खेल 2024 में भारत ने पहला मेडल अपने नाम किया है. भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रचा है. मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनु समेत ओलंपिक भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को डोपिंग टेस्ट से होकर गुजरना पड़ता है. आज हम आपको बताएंगे कि डोपिंग टेस्ट क्या होता है और इसमें फेल होने पर क्या सजा मिलती है. 

ओलंपिक में डोपिंग टेस्ट

बता दें कि ओलंपिक में भाग लेने वाले दुनियाभर के खिलाड़ियों को डोपिंग टेस्ट से होकर गुजरना पड़ता है. अभी ओलंपिक के शुरूआत के साथ ही डोपिंग के पहले मामले में इराक के एक जूडो प्लेयर को दो प्रतिबंधित पदार्थ (एनाबॉलिक स्टेरॉयड) के इस्तेमाल के लिए पॉजिटिव पाया गया है. अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसी (आईटीए) ने शुक्रवार को बताया कि 28 साल के सज्जाद सेहेन के नमूने की जांच में प्रतिबंधित पदार्थ मेटांडिएनोन और बोल्डनोन पॉजिटिव पाया गया है. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के लिए डोपिंग रोधी कार्यक्रम की देखरेख करने वाले आईटीए ने कहा कि इस खिलाड़ी के खिलाफ अनुशासनात्मक शुरू कर अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है. क्या होता है डोपिंग टेस्ट

आसान भाषा में समझिए कि डोपिंग तब होती है, जब खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन करते हैं. बता दें कि डोपिंग में आने वाली दवाओं को पांच अलग-अलग श्रेणी में बांटा गया है. जिसमें स्टेरॉयड, पेप्टाइड हॉर्मोन, नार्कोटिक्स, डाइयूरेटिक्स और ब्लड डोपिंग शामिल है. 

कैसे होता है डोप टेस्ट

किसी भी खेल में ताकत बढ़ाने वाली दवाओं के इस्तेमाल को पकड़ने के लिए डोप टेस्ट किया जाता है. किसी भी खिलाड़ी का किसी भी वक्त डोप टेस्ट लिया जा सकता है. यह नाडा या वाडा या फिर दोनों की ओर से किया जा सकता है. इसके लिए खिलाड़ियों के मूत्र के सैंपल लिए जाते हैं, हालांकि नमूना एक बार ही लिया जाता है. बता दें कि पहले चरण को ए और दूसरे चरण को बी कहते हैं. ए पॉजीटिव पाए जाने पर खिलाड़ी को प्रतिबंधित कर दिया जाता है. हालांकि खिलाड़ी चाहे तो एंटी डोपिंग पैनल से बी-टेस्ट सैंपल के लिए अपील कर सकता है. यदि खिलाड़ी बी-टेस्ट सैंपल में भी पॉजीटिव आता है, तो उस खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है.

कौन करता है टेस्ट

बता दें कि डोप टेस्ट NADA यानी नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी या फिर WADA वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी की तरफ से किया जाता है. इसमें खिलाड़ियों के यूरिन को वाडा या नाडा की खास लैब में टेस्ट किया जाता है. नाडा की लैब दिल्ली में और वाडा की लैब्स दुनिया में कई जगहों पर हैं.

भारत में पहली बार कब हुआ टेस्ट

भारत में पहली बार डोपिंग नाम का खुलासा साल 1968 में हुआ था. बता दें कि दिल्ली के रेलवे स्टेडियम में 1968 के मेक्सिको ओलंपिक के लिए ट्रायल चल रहा था. ट्रायल के दौरान कृपाल सिंह 10 हजार मीटर दौड़ में भागते समय ट्रैक छोड़कर सीढ़ियों पर चढ़ गए थे और  उनके मुंह से झाग निकलने लगा था. इसके बाद वह बेहोश हो गए थे. जांच में पता चला कि कृपाल सिंह ने नशीला पदार्थ का सेवन किया था, जिससे वह मेक्सिको ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर सके. इसके बाद से ही भारत में डोपिंग के कई मामले सामने आने शुरू हुए थे.

क्या मिलती है सजा

ओलंपिक में अगर कोई खिलाड़ी डोपिंग जांच में पकड़ा जाता है, तो उसे खेल से बाहर कर दिया जाता है. वहीं उसके खिलाफ अनुशात्मक कार्रवाई होती है. कुछ मामलों में खिलाड़ियों को कुछ समय साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाता, इस दौरान खिलाड़ी खेल में हिस्सा नहीं ले सकता है. 

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: गोल्ड, सिल्वर या ब्रॉन्ज...कौन सा मेडल होता है सबसे भारी?

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों ज्यादातर याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई नहीं करता SC, क्या है तारीख के नियम?
क्यों ज्यादातर याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई नहीं करता SC, क्या है तारीख के नियम?
जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?
जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?
किसे जाता है रामलीला मैदान के किराए का पैसा, कौन है वहां का मालिक?
किसे जाता है रामलीला मैदान के किराए का पैसा, कौन है वहां का मालिक?
क्या इस्तीफा देने वाले RS सांसदों को भी मिलती है पेंशन, कितनी होती है रकम?
क्या इस्तीफा देने वाले RS सांसदों को भी मिलती है पेंशन, कितनी होती है रकम?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget