एक्सप्लोरर

जब कोई चुपके से देखता है तो हमें कैसे पता चल जाता है? पढ़िए क्या है इसके पीछे का विज्ञान

वैज्ञानिक बिना देखे पता लगने के पीछे का सीधा कारण एमिग्डेला को मानते हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार, हमारा ब्रेन लगातार हमें किसी खतरे के लिए सचेत करता रहता है.

Sixth Sense: कभी-कभी ऐसा होता है कि जब आप किसी काम में व्यस्त होते हैं तो अचानक से लगता है कि कोई आपको घूर रहा है. उस ओर देखने पर पता चलता है कि आपको सही लग रहा था. किसी जान-पहचान वाले या अनजान शख्स की नजरें आप पर टिकी होती हैं. ऐसा सभी के साथ अक्सर होता रहता है. आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा, इसे गेज डिटेक्शन कहते हैं. लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि आखिर बिना देखे कैसे अहसास हो जाता है कि कोई आपको देख रहा है?

हमारे दिमाग के 10 अलग-अलग हिस्से ह्यूमन साइट से जुड़े रहते हैं. जिनमें विजुअल कॉर्टेक्स सबसे मुख्य होता है और यह ब्रेन के पीछे का बड़ा हिस्सा होता है. यह देखने में मदद करता है. अमिग्डेला भी इसी तरह का काम करता है, लेकिन इसका असली काम देखने को यानी गेज को प्रोसेस और डिटेक्ट करना होता है. इसी की बदौलत अगर किसी के देखने पर खतरा महसूस होता है तो इंसान तुरंत अलर्ट हो जाता है. यहां तक कि हमारे आसपास के लोगों की नजरें अगर यहां से वहां भी घूमती हैं तो इसे हमारी आंखें पहचान लेती हैं.

शिशु भी समझने लगते हैं एक्टिविटी

गेज डिटेक्शन सिर्फ वयस्कों में ही नहीं, बल्कि नवजात शिशुओं में भी देखने को मिलता है. साइंस डायरेक्ट के मुताबिक, इन्फेंट बिहेवियर एंड डेवलपमेंट नाम के शोध में आंखों के घूमने या देखने को पहचानने को मानवीय विकास का अहम हिस्सा माना गया है, यह 5 दिन के शिशु तक में भी देखने को मिलता है. वो शिशु भी आई मूवमेंट को समझने लगते हैं.

बिना देखे कैसे पता चलता है?

इंसानों और बाकी पशु-पक्षियों की आंखों में काफी अंतर होता है. इंसानों में आंखों की पुतली (प्यूपिल) के आसपास का सफेद हिस्सा स्क्लेरा काफी बड़ा होता है. इसके ज्यादा फैले होने के कारण अगर पुतलियां किसी दिशा में घूमती हैं या उनमें कोई भी बदलाव होता है तो बड़े सफेद हिस्से के चलते ये आसानी से पकड़ में आ जाता है. जबकि, बाकी पशु-पक्षियों में प्यूपिल ज्यादा जगह घेरता है और स्क्लेरा के लिए कम स्पेस रहता है. यह बिना आभास दिए शिकार करने में उनकी मदद करता है.

मस्तिष्क देता है इशारा

दरअसल, वैज्ञानिक बिना देखे पता लगने के पीछे का सीधा कारण एमिग्डेला  को मानते हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार, हमारा ब्रेन लगातार हमें किसी खतरे के लिए सचेत करता रहता है. गेज डिटेक्शन भी उसी का हिस्सा होता है. कई स्टडीज यह भी कहती हैं कि हम आंखों की परिधि के लंबे दायरे में सिर्फ किसी के बॉडी मूवमेंट के आधार पर भी यह महसूस कर पाते हैं कि किसी की नजरें हमपर हैं.

यह भी पढ़ें - प्रेग्नेंसी और चाइल्डबर्थ के वक्त हर दो मिनट में दम तोड़ देती है एक महिला! ये आंकड़े सोचने पर मजबूर कर देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget