एक्सप्लोरर

Emergency Alert: एक साथ भारत सरकार ने कैसे भेज दिया पूरे देश को इमरजेंसी अलर्ट? इसके पीछे काम करती है ये टेक्नोलॉजी

Emergency Alert Message: आज सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें भारत सरकार के तरफ से मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट भेजा गया है. यह कैसे भेजा जाता है. कभी सोचा है?

Emergency Alert Message: सोशल मीडिया वायरल की दुनिया का वो बेताज बादशाह है, जहां किसी खबर, व्यक्ति या फिर अफवाह को इतनी तेज हवा दी जाती है कि वह कब फेमस हो जाए पता ही नहीं चलता है. आज सुबह से एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है, जिसमें भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा एक नोटिफिकेशन भेजा गया है, जिसमें लिखा गया है कि उस नोटिफिकेशन से किसी को परेशान नहीं होना है. वह एक परीक्षण का हिस्सा है, जो भविष्य में किसी आपदा या युद्ध के बारे में देशवासियों को एक साथ सूचित करने को लेकर किया जाएगा. सरकार ने 20 जुलाई को इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम के बारे में पहली बार जानकारी दी थी. आज की स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि जिस सिस्टम के जरिए सरकार यह मैसेज देशभर में एक साथ भेज रही है. उसका क्या नाम है और वह कैसे काम करती है. 

इस टेक्नोलॉजी के जरिए भेजा जा रहा है मैसेज?

पिछली बार यानि 20 जुलाई को जब सरकार ने आने वाले समय में सभी को इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम से मैसेज आने को लेकर अपडेट दिया था, तब सरकार के तरफ से बताया गया था कि सेल ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी पर काम चल रहा है, जिसे सरकार जल्द ही टेस्टिंग के लिए उपयोग में लेगी. इस सिस्टम को नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के द्वारा बनाया गया है. भारत सरकार के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इसका इस्तेमाल देश में आई किसी भी आपदा के बारे में आम जनता को सूचित करने के लिए किया जा सकता है. सरकार अगर कोई महत्वपूर्ण जानकारी सरकार को देना चाहती है तो भी इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है. अभी तक इसे जियो और BSNL के यूजर्स पर टेस्ट किया गया है. 

इसका आम जनता को कितना होगा फायदा?

वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट आने वाले समय में भारत सरकार के लिए एक सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकता है. जिसके माध्यम से वह न केवल प्राकृतिक आपदाओं जैसी स्थितियों में बल्कि युद्ध या अन्य प्रकार की आपात स्थितियों के दौरान जनता तक महत्वपूर्ण संदेश पहुंचा सकती है. यह किसी बड़ी महामारी के दौरान जरूरी सूचना और चेतावनी प्रसारित करने में भी काम आ सकता था. यह रेडियो या टीवी पर प्रसारित होने वाले आपातकालीन सूचना जैसा है, जो सिर्फ मोबाइल यूजर्स के लिए है. 

क्या आया है मैसेज?

भारत सरकार के तरफ से आज भेजे गए इमरजेंसी अलर्ट मैसेज में लिखा गया है कि यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक नमूना परीक्षण संदेश है. कृपया इस संदेश पर ध्यान न दें क्योंकि इस पर आपकी ओर से किसी कार्रवाई की आवश्यक्ता नहीं है. यह संदेश राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे अखिल भारतीय आपात अलर्ट सिस्टम को जांचने हेतु भेजा गया है. इस सिस्टम का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट प्रदान करना है.

ये भी पढ़ें: Bharat Mandapam: जी-20 के बाद आप भी कर सकते हैं भारत मंडपम का दीदार, करना होगा बस ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
ठंड में शराब पीने से भाग जाती है सर्दी, कितनी सच है ये बात?
ठंड में शराब पीने से भाग जाती है सर्दी, कितनी सच है ये बात?

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget