एक्सप्लोरर

सेम सेक्स में कैसे बच्चा पैदा होता है? जानिए सबसे पहले किसने दिया था जन्म

World's First Same Sex Child: भगवान को चुनौती देते हुए इंसान ने सेम सेक्स चाइल्ड पर विजय हासिल करने के साथ इसे तेजी से अपनाना भी शुरू कर दिया है. आज की स्टोरी में हम इसी विषय पर बात करने वाले हैं.

World's First Same Sex Child: महिला को मां का दर्जा भगवान ने दिया है, क्योंकि उसी से जीवन का निर्माण होता है. लेकिन कभी-कभी लोग कुदरत को चुनौतियां देना शुरू कर देते हैं. यानी सेम सेक्स चाइल्ड पर बात शुरू कर देते हैं. इसे आप ऐसे समझ लीजिए कि एक मर्द या ट्रांसजेंडर से बच्चा पैदा किया जाएगा. ऐसा नहीं है कि यह भविष्य की प्लानिंग है, बल्कि ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें सेम सेक्स से बच्चा पैदा किया गया है. अगर आपके मन में इसको लेकर सवाल आ रहा है कि क्या यह संभव है तो कैसे? और पहला सेम सेक्स चाइल्ड कौन था? फिर यह स्टोरी आपके लिए है. 

सेम सेक्स से बच्चा पैदा करने वाला कौन था?

दुनिया के पहले गर्भवती आदमी बनने वाले 'थॉमस बीटी' ने 2008 में ऐसा किया था. उन्होंने सिद्ध किया कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति, जिनके पास महिला प्रजनन अंग (sex organ) हैं, वो बच्चे को जन्म दे सकते हैं. यह साबित करता है कि विज्ञान की मदद से अब ट्रांसजेंडर भी बच्चे को सेक्स चेंज करवाने के बाद जन्म दे सकते हैं.

थॉमस बीटी, जिसका मूल नाम ट्रेसी लेहुआनानी लागोंडिनो था, मुल रूप से वह एक महिला थी और बाद में तीन बच्चों के पिता के रूप में जानी जाने लगी. उनकी कहानी ने उन ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए रास्ता खोला जो सेक्स चेंज कराने के बाद बच्चा पैदा करना चाहती हैं. National Health Service (NHS)  के जरिए अब ये लोग बच्चा पैदा करने का प्रस्ताव दे रहे है. एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने अपने अंडों को संरक्षित करने का विकल्प चुना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बाद में यदि वे बच्चे पैदा करने की इच्छा रखती हैं, तो उन्हें किसी भी बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा.

कैसे पैदा होता है बच्चा?

स्पेन में दंपति ने प्रजनन क्लिनिक की मदद से इसी साल मार्च में माता-पिता बनने की अपनी यात्रा शुरू की थी. उन्होंने माता-पिता बनने के लिए INVOCell नामक प्रजनन तकनीक का इस्तेमाल करने का फैसला लिया. INVOCell इंट्रावैजिनल कल्चर (IVC) के माध्यम से बच्चा पैदा करने की तकनीक है. इसके लिए एस्टेफेनिया की योनि में अंडे और शुक्राणु का एक कैप्सूल डाला गया. अंडे और शुक्राणु के कैप्सूल को 5 दिनों के लिए उसी जगह पर छोड़ दिया गया, जिससे प्राकृतिक रूप से गर्भ धारण करने में आसानी हुई. स्पेन में बच्चे को पैदा करने के लिए डॉक्टरों ने गर्भधारण के अगले स्टेज के लिए कुछ खास चीजों का ख्याल रखा. उन्होंने पेशेंट्स के गर्भाशय अंडे को ट्रांसफर करने से पहले भ्रूण का निरीक्षण और चयन किया गया. डेरेक के जन्म को संभव बनाने वाली टीम के एक डॉक्टर ने बताया कि इस (INVOCell ) प्रक्रिया में खासियत ये है कि दोनों भ्रूण को ले जा सकते हैं और जब तक जरूरत हो तब तक इसे एक-दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: UFO In Manipur: क्या होता है UFO, जिसे मारने के लिए मणिपुर में भेजने पड़े फाइटर जेट राफेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मस्जिद से जबरन लाउडस्पीकर उतरवा सकती है सरकार? क्या है नियम
क्या मस्जिद से जबरन लाउडस्पीकर उतरवा सकती है सरकार? क्या है नियम
कुछ भी बोल सकता है विपक्ष का नेता, संसद में बोलने का नियम क्या?
कुछ भी बोल सकता है विपक्ष का नेता, संसद में बोलने का नियम क्या?
बादलों के बीच कैसे बनती है बिजली, इसमें कितने वोल्ट का झटका लगता है?
बादलों के बीच कैसे बनती है बिजली, इसमें कितने वोल्ट का झटका लगता है?
हिंदू, मुस्लिम या ईसाई... धर्म बदलना किस रिलीजन में ज्यादा मुश्किल, जानें यहां?
हिंदू, मुस्लिम या ईसाई... धर्म बदलना किस रिलीजन में ज्यादा मुश्किल, जानें यहां?

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget