एक्सप्लोरर

कार और बाइक तो ब्रेक लगाने से रुकती हैं, लेकिन प्लेन कैसे रुकता है? कैसा है इसका ब्रेकिंग सिस्टम?

प्लेन जब कोई लैंडिंग के दौरान रनवे पर उतरता है, तो उसकी औसत रफ्तार 250 से 300 किमी/घंटा के आसपास होती है. ऐसे में उसे ब्रेक लगाकर नहीं रोका जा सकता. आइए जानते हैं फिर उसे कैसे रोका जाता है.

Braking System In Plane: कार या बाइक या फिर कोई अन्य वाहन चलाते समय जब आपको उसे रोकना होता है, तो आप उसके ब्रेक लगाते हैं और गाड़ी कुछ ही सेकंड्स में रुक जाती है. धरती पर चलने वाले वाहनों में अगर आप अचानक से ब्रेक दबाते हैं और गाड़ी की रफ्तार बहुत ज्यादा नहीं है, तो आप सुरक्षित अपनी गाड़ी को रोक पाते हैं, लेकिन क्या कभी सोचा है कि प्लेन को कैसे रोका जाता है? इसका ब्रेकिंग सिस्टम कैसा होता है? जब प्लेन रनवे पर उतरता है, तो वह अपने पहियों पर दौड़ रहा होता है. क्या इस दौरान उसे भी गाड़ियों की तरह ब्रेक लगा कर रोका जाता है? 

प्लेन को कैसे रोका जाता है?

भारी भरकम प्लेन जब कोई लैंडिंग के दौरान रनवे पर उतरता है, तो उसकी औसत रफ्तार 250 से 300 किमी/घंटा के आसपास होती है. ऐसे में उसे ब्रेक लगाकर नहीं रोका जा सकता. क्योंकि भारी भरकम वजनी प्लेन को इतनी तेज रफ्तार पर ब्रेक लगाकर रोका जाएगा, तो फ्रिक्शन की वजह से प्लेन के टायर्स में आग लग सकती है. जिसके कारण बड़ा हादसा हो सकता है. इसलिए प्लेन ब्रेक लगाकर नहीं रोका जाता है. हालांकि, प्लेन का ब्रेकिंग सिस्टम उसके प्रकार पर भी निर्भर करता है.

विंग्स और इंजन से रुकता है प्लेन

दरअसल, प्लेन की रफ्तार को कम करने का तरीका अलग होता है. लैंडिंग के बाद प्लेन को रोकने के लिए कई तरह के एयर ब्रेक्स का इस्तेमाल किया जाता है. प्लेन को उसके विंग्स और थ्रस्टर (इंजन) की मदद से रोका जाता है. प्लेन के विंग्स में आमतौर पर सीधे दिखते हैं, लेकिन इनमें अलग-अलग स्तर के फ्लैप और स्पॉयलर होते हैं. जो हवाई जहाज को उड़ने में और ऊपर नीचे जाने में मदद करते हैं. 

विंग्स की मदद से कम की जाती है स्पीड

हवाई जहाज के रनवे पर उतरते ही इसके विंग में लगे फ्लैप्स और स्पॉयलर पूरे खोल दिए जाते हैं. जिससे ये हवा के रास्ते में अवरोध उत्पन्न करके हवाई जहाज की स्पीड को कम करना शुरू कर देते हैं. फ्लैप विंग्स के नीचे से गुजरने वाली हवा के रास्ते में अवरोध उत्पन्न करते हैं और स्पॉयलर विंग्स के ऊपर की हवा में. कार और बाइक तो ब्रेक लगाने से रुकती हैं, लेकिन प्लेन कैसे रुकता है? कैसा है इसका ब्रेकिंग सिस्टम?

रिवर्स थ्रस्ट का इस्तेमाल

उसके बाद जहाज के इंजन को रिवर्स कर दिया जाता है. रिवर्स करने का यह मतलब नहीं है कि उसे उल्टा घुमा दिया जाता है... नहीं! इंजन पहले जैसा ही घूमता रहता है, लेकिन उसके बाहर थ्रस्ट गेट खुल जाते हैं. जिसके बाद इंजन हवा को पीछे फेंकने की बजाय वापस आगे फेंकने लगता है और प्लेन की रफ्तार कम हो जाती है.

यह भी पढ़ें - नेल कटर में जो दो चीजें आती हैं, उनका क्या इस्तेमाल होता है...? जवाब जान लीजिए, कई काम हो जायेंगे आसान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uk New PM Andy Burnham: पिछले 10 साल में 7 प्रधानमंत्री बदल चुका है यह देश, जानें किन वजहों से हुए ये बदलाव?
पिछले 10 साल में 7 प्रधानमंत्री बदल चुका है यह देश, जानें किन वजहों से हुए ये बदलाव?
ताजमहल से भी पुरानी पहेली, बिना सीमेंट के 1000 साल से कैसे खड़ा है तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर?
ताजमहल से भी पुरानी पहेली, बिना सीमेंट के 1000 साल से कैसे खड़ा है तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर?
Delhi Metro Stations Close: कहां खुलेंगे गेट और कहां रहेंगे बंद, जानें किसके इशारे पर चलती है दिल्ली मेट्रो?
कहां खुलेंगे गेट और कहां रहेंगे बंद, जानें किसके इशारे पर चलती है दिल्ली मेट्रो?
Brazil Rope Jumping Accident: ब्राजील का वह पुल जो बन गया 'डेथ ट्रैप', जानें रोप जंपिंग सिस्टम में कहां-कहां हुई चूक?
ब्राजील का वह पुल जो बन गया 'डेथ ट्रैप', जानें रोप जंपिंग सिस्टम में कहां-कहां हुई चूक?

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget