एक्सप्लोरर

इंटरपोल के बाद अब ‘भारतपोल’, जानिए अपराधियों के खिलाफ कैसे करेगा ये काम

गृह मंत्रालय अब अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए भारतपोल की शुरूआत करने जा रहा है. जानिए आखिर ये भारतपोल अपराधियों के खिलाफ कैसे काम करेगा और सुरक्षा एजेंसी को इससे क्या फायदा होगा.

भारत सरकार लगातार अपराधियों और बदमाशों के खिलाफ शिंकजा कस रही है. लेकिन कई बार अपराधी घटना को अंजाम देकर विदेश भाग जाते हैं, ऐसी स्थिति में राज्य पुलिस को उनकी जानकारी पता करने में लंबा समय लगता है. क्योंकि इन कामों में पेपरवर्क लंबा हो जाता है. लेकिन अब भारत सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को तेज करने के लिए भारतपोल की शुरूआत की है. आज हम आपको बताएंगे कि भारतपोल कैसे काम करता है. 

अपराधियों और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई होगी तेज

देश में सभी सुरक्षा एजेंसी लगातार अपराधियों पर नजर रखते हैं. लेकिन कई बार अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद राज्य बदल लेते हैं, कई बार अपराधी देश भी छोड़ देते हैं. ऐसी स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों को उनकी जानकारी इकठ्ठा करने या दूसरे देश से इंटरपोल की मदद मांगने के लिए लंबा पेपरवर्क से गुजरना पड़ता है. इतने देर में अपराधी फिर कहीं और निकल जाता है. 

अपराधियों के खिलाफ काम करेगा भारतपोल

भारत में अब अंतरराष्ट्रीय अपराधियों के नेटवर्क को पकड़ने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने लिए गृह मंत्रालय भारतपोल पोर्टल शुरू करने जा रहा है. गृहमंत्री अमित शाह आज यानी 7 जनवरी को इस पोर्टल का शुभारंभ करेंगे. वहीं ये पोर्टल सीबीआई के अंदर में कार्य करेगा. भारतपोल के आने से अपराधियों के खिलाफ शिकंजा तेज कसेगा और सुरक्षाबलों को इससे बहुत मदद मिलेगी.  

क्या है भारतपोल?

बता दें कि भारतपोल का मकसद अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसना है. सीबीआई द्वारा तैयार किया गया यह एक एडवांस्ड ऑनलाइन पोर्टल है. इस पोर्टल के जरिए देश के सभी सुरक्षा एजेंसियों को अपराध के खिलाफ कार्रवाई करने में बहुत मदद मिलेगी. इतना ही नहीं भारतपोल के जरिए रेड नोटिस, डिफ्यूजन नोटिस और अन्य जरूरी इंटरपोल नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी. इसके अलावा राज्य पुलिस सीबीआई से जो भी जानकारी मांगती है, उसका स्टेटस भी यहां से पता चल सकेगा.

सुरक्षा एजेंसियों के लिए ये कितना फायदेमंद

जब कोई अपराधी विदेश में जाकर छिप जाता है, उस स्थिति में उसकी जानकारी पाने के लिए पुलिस को इंटरपोल की मदद लेनी होती है. लेकिन किसी भी राज्य की पुलिस इंटरपोल से सीधे मदद नहीं ले सकती है. इसके लिए पुलिस विभाग को सीबीआई को मामले की जानकारी देकर अपील करनी होती है. जिसके बाद सीबीआई फिर मामले को अपने मुताबिक देखते हुए इसकी रिपोर्ट भेजता है. इस पूरे प्रोसेस में बहुत समय लगता है और लंबी कागजी कार्रवाई करनी पड़ती है. यही कारण है कि अब भारतपोल आने से सभी सुरक्षाएजेंसियों को इससे मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें:HMPV के खतरे के बीच क्या इस वक्त चीन जाना सही? जान लें अपने काम की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
Tirangi Barfi: इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
Dussehra 2026: ‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
France Protest: कहां है फ्रांस का जंतर-मंतर, यहां किस जगह जनता करती है प्रदर्शन?
कहां है फ्रांस का जंतर-मंतर, यहां किस जगह जनता करती है प्रदर्शन?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget