एक्सप्लोरर

बुरा ना मानो होली है... मगर किसी ने गुब्बारा या रंग फेंकने पर बुरा माना तो हो सकती है सजा

बुरा ना मानो होली है... होली के दिन इस लाइन की आड़ में कई लोग अनजान महिला-पुरुष के ऊपर रंग फेंककर उन्हें परेशान करने की कोशिश करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपको जेल में भेज सकता है?

बुरा ना मानो होली है... होली है भाई होली है... होली के दिन आप अक्सर अनजान लोगों द्वारा रंग फेंकने के बाद ये लाइन लोगों के मुंह से सुनते होंगे. आपको ये जवानी है दीवानी फिल्म का बलम पिचकारी गाना भी याद होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मी तरीके से जो लोग बिना इजाजत के किसी महिला या पुरुष पर ये कहकर रंग डालते हैं कि बुरा ना मानो होली है उन्हें जेल भी हो सकती है. जी हां आपने सही पढ़ा है कि होली के दिन हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कर सकती है. जानिए क्या है इसको लेकर नियम. 

बुरा ना मानो होली है

पूरे देश में होली का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. लेकिन अगर रंगों के इस त्यौहार में आपने बिना इजाजत के खासकर किसी अनजान महिला या पुरुष पर रंग या पिचकारी मारते हैं, तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. दरअसल अगर कोई व्यक्ति आपके रंग डालने या आपके तरीके से सुरक्षित महसूस नहीं करता है और वो आपके खिलाफ पुलिस से शिकायत कर सकता है. इस शिकायत के बाद पुलिस आपको गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई कर सकती है. क्योंकि अपनी खुशी के लिए आप किसी अन्य व्यक्ति को परेशान नहीं कर सकते हैं. 

पुलिस की कार्रवाई

देश के सभी राज्यों की पुलिस केंद्रशासित प्रदेशों को छोड़कर राज्य सरकार के अधीन काम करती है. होली के पर्व पर आम जनता को हुड़दंग से बचाने के लिए पुलिस ड्यूटी पर तैनात रहती है. उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी को कैंसिल कर दिया है. इसके अलावा जम्मू में भी पुलिस ने हुड़दंग से निपटने के लिए टीम का गठन किया है. देश के बाकी राज्यों में भी पुलिस होली के दिन हुड़दंग करने वालों के लिए खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयारी है. 

दंडनीय अपराध

होली के समय कई बार ज्यादा शराब पीने और हुड़दंग करने के नाम पर लोग आम जनता को परेशान करते हैं. इतना ही नहीं कई बार शराबी लोगों को गालियां भी देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ आप कानूनी शिकायत कर सकते हैं. क्योंकि एक दूसरे को अश्लील गालियां देना भारतीय दंड संहिता की धारा 294 में एक दंडनीय अपराध है.   

किसी महिला को परेशान करना भेज सकता है जेल

होली के दिन अक्सर हुड़दंग करने वाले शराब पीकर आम जनता को परेशान करते हैं. कई बार बाइक से स्टंट करने वाले महिलाओं को भी सड़क पर परेशान करते हैं. ऐसी स्थिति में महिलाओँ को सुरक्षित रखने के लिए कई कानून हैं. जैसे अगर कोई पुरुष आपका पीछा कर रहा है, तो आप आईपीसी की धारा 354 डी के तहत उस अपराधी के खिलाफ कार्यवाही कर सकती हैं. इसलिए एबीपी न्यूज आपको होली की शुभकामनाओं के साथ परिवारजनों और मित्रों के साथ होली मनाने की सलाह देता है. क्योंकि किसी भी धर्म का त्यौहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए, इससे किसी दूसरे व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें: कहीं दामाद को गधे पर बैठाते हैं तो कहीं पिटाई की जाती है! भारत में इन-इन तरीकों से मनाई जाती है होली

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक को क्यों मिला था रैमन मैग्सेसे, जानें उन्होंने किन-किन चीजों का किया आविष्कार?
सोनम वांगचुक को क्यों मिला था रैमन मैग्सेसे, जानें उन्होंने किन-किन चीजों का किया आविष्कार?
Isro Scientist Resignation: गगनयान और चंद्रयान से जुड़े 100 से 120 वैज्ञानिक हर साल छोड़ रहे ISRO, क्या है इस्तीफे की वजह?
गगनयान और चंद्रयान से जुड़े 100 से 120 वैज्ञानिक हर साल छोड़ रहे ISRO, क्या है इस्तीफे की वजह?
Crocodile vs Alligator vs Gharial : एलीगेटर, घड़ियाल और मगरमच्छ में क्या होता है अंतर? जानिए किसकी कहां चलती है हुकूमत
एलीगेटर, घड़ियाल और मगरमच्छ में क्या होता है अंतर? जानिए किसकी कहां चलती है हुकूमत
दुनिया का इकलौता एयरपोर्ट, जहां समंदर तय करता है फ्लाइट लैंडिंग का वक्त
दुनिया का इकलौता एयरपोर्ट, जहां समंदर तय करता है फ्लाइट लैंडिंग का वक्त

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget