एक्सप्लोरर

बिना पानी के होली खेलने से कितना पानी बच सकता है? एक बार यहां पढ़कर देखिए

होली के त्योहार पर सबसे ज्यादा पानी इस्तेमाल होता है आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर 5,00,000 लोग पानी से होली खेलते हैं तो करीब 150 लीटर पानी बर्बाद हो जाएगा जो कि बहुत बड़ी मात्रा है. 

Water Waste On Holi: रंगों का त्योहार यानी होली के आते ही सबके मन में पानी, रंग के साथ की जाने वाली मस्ती आती है. होली के त्योहार पर सबसे ज्यादा पानी इस्तेमाल होता है. भले ही होली से पहले ये काफी शेयर किया जाता है कि पानी का इस्तेमाल कम करना चाहिए और पानी का उपयोग काफी कम करने के लिए कहा जाता है.

दरअसल, होली खेलने में तो पानी का इस्तेमाल होता ही है, यहां तक कि होली खेलने के बाद शरीर से रंगों को हटाने के लिए भी बहुत पानी खर्च होता है. होली खुशियों के त्योहार के साथ-साथ पानी की बर्बादी का त्योहार भी बनता जा रहा है. 

कितना पानी होता है बर्बाद ?

होली के दिन बर्बाद होने वाले पानी का आंकड़ा काफी डराने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक, होली खेलने में एक व्यक्ति कम से कम दो बाल्टी पानी का इस्तेमाल करता है. इसका मतलब है कि लगभग 30 लीटर पानी खर्च किया जाता है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर 5,00,000 लोग पानी से होली खेलते हैं तो करीब 150 लीटर पानी बर्बाद हो जाएगा जो कि बहुत बड़ी मात्रा है. 

क्या-क्या है रंग मिले पानी के नुकसान ? 

आपको बता दें कि रंग मिला पानी बहुत नुकसानदायक भी हो सकता है. 

1- केमिकल युक्त रंगों के पानी में मिलने से त्वचा और शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है. कई बार तो कई दिनों तक रंग शरीर से निकलते भी नहीं है. 

2- होली खेलने के बाद की गई सफाई से जो पानी निकलता है , वह केमिकल युक्त पानी नदी में मिलकर उसे दूषित करता है. 

3- कई बार हानिकारक केमिकल वाले रंगों को पानी में मिलाकर इस्तेमाल करने से लोगों को स्किन एलर्जी भी हो जाती है. 

क्या है इसका समाधान? 

हमें उन इलाकों के बारे में भी सोचना चाहिए जहां पानी की भारी कमी देखने को मिलती है. होली के दिन कम से कम पानी का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि आने वाले समय में पानी की कमी ना हो. साथ ही अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करना चाहिए कि होली खुशियों और रंगों का त्योहार है, पानी बर्बाद करने का नहीं. अगर इस होली के त्योहार पर सभी सूखी होली खेलने का संकल्प लें तो बहुत पानी बचाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : लड़कियों की जींस में पॉकेट सिली हुई क्यों रहती है? पढ़िए अपने कपड़ों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब-कब हुई पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश, इसमें West का मतलब क्या?
कब-कब हुई पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश, इसमें West का मतलब क्या?
क्या सिर्फ फल ही खाते हैं फलाहारी महाराज, क्यों पड़ा यह नाम?
क्या सिर्फ फल ही खाते हैं फलाहारी महाराज, क्यों पड़ा यह नाम?
क्या हैं फायर ब्रिगेड के इस्तेमाल के नियम, गलत यूज पर कितनी सजा?
क्या हैं फायर ब्रिगेड के इस्तेमाल के नियम, गलत यूज पर कितनी सजा?
क्या पुलिस कहीं और कभी भी लगा सकती है बैरिकेड्स? जानें इसके नियम
क्या पुलिस कहीं और कभी भी लगा सकती है बैरिकेड्स? जानें इसके नियम

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget