एक्सप्लोरर

Heart Attack Cases Increased: क्या विदेश में भी भारत की तरह कोविड के बाद से बढ़ें हैं हार्ट अटैक के केस, जानिए क्या कहता है आंकड़ा

कोविड के बाद भारत में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं. एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 की तुलना में 2022 में दिल के दौरे से होने वाली मौतों की संख्या में 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

भारत में कोविड के बाद लगातार हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो  की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2021 की तुलना में 2022 में दिल के दौरे से होने वाली मौतों की संख्या में 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. लेकिन सवाल ये है कि क्या सिर्फ भारत में ही हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं या दुनिया के बाकी देशों में भी हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं. 

हार्ट अटैक

एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2022 में दिल के दौरे से 32,457 लोगों की मौत हुई, जो पिछले साल दर्ज की गई मौतों से काफी अधिक है. रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि कोविड-19 के बाद से ही दिल के दौरे से होने वाली मौत की संख्या लगातार बढ़ी है. कई रिसर्च में यह भी कहा गया है कि कोरानावायरस की वजह से हार्ट के फंक्शन को काफी ज्यादा प्रभावित किया है. आंकड़ों के मुताबिक साल 2022 में अचानक होने वाली मौतों की दर भी बढ़ी है. 

दूसरे देशों में हार्ट अटैक से मौत

अमेरिका में कोविड से पहले भी हार्ट अटैक एक बड़ी समस्या थी. कोविड से पहले एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में हर साल 26 लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत होती है. लेकिन यहां हर चौथे इंसान की मौत का कारण हृदय रोग  है. साल 2016 में जुटाए आंकड़ों के मुताबिक के मुताबिक यहां कुल मौतों में से 30.2 फीसदी तो सिर्फ हार्ट अटैक या अन्य हृदय संबंधित रोगों की वजह से होती है. जबकि 29.5 प्रतिशत लोग कैंसर की वजह वजह से अपनी जान गंवाते हैं.

वहीं अमेरिका में इंटरमाउंटेन हेल्थ के शोधकर्ताओं ने हार्ट संबंधी लक्षणों के करीब 150,000 मरीजों पर एक स्टडी की है. इसमें सामने आया है कि ऐसे मरीज जो कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, उनमें संक्रमण के बाद 6 महीने से एक साल तक सीने में दर्द की शिकायत थी.

ये भी पढ़ें: Black Hole: अगर कोई ब्लैक होल में गिर जाए तो क्या होगा, नासा ने उठाया इस राज से पर्दा

ब्रिटेन में तो नागरिकों ने एस्ट्राजेनेका कंपनी के ऊपर कोविड 19 वैक्सीन के लिए केस किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोविड के बाद ब्रिटेन में 80 लोगों की वैक्सीन लगवाने के कारण मौत हुई है, जिसमें कुछ लोगों की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है. इसके अलावा ब्रिटेन स्थित एक कंपनी के 42 वर्षीय सीईओ को भी हार्ट अटैक आया था. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी कोविड के बाद हार्ट अटैक से लोगों की मौते हुई हैं. दुनियाभर के वैज्ञानिक अभी भी इसके पीछे का कारण पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget