एक्सप्लोरर

हमास को अगर भारत आतंकी संगठन घोषित करता है तो क्या है प्रोसेस?

किसी संगठन को आतंकी संगठन घोषित करना है तो इसके दो तरीके हैं. पहला तरीका है घरेलू स्तर पर पॉलिसी बना कर, हर तरह के तथ्यों और वजहों को बताते हुए भारत सरकार किसी संगठन को आतंकी संगठन घोषित कर सकती है.

इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है. पूरी दुनिया की इस पर नजर है. भारत भी इस युद्ध पर अपनी नजर बनाए हुए है. 7 अक्टूबर को हमास के लड़कों द्वारा इजरायल पर किए गए बर्बरता पूर्ण हमले का विरोध भारत ने भी जताया था. खुद पीएम मोदी ने इसकी निंदा की थी और इसे एक आतंकी हमला करार दिया था. हालांकि, भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर इसके बाद भी अभी तक हमास को आतंकी संगठन घोषित नहीं किया गया है. ऐसे में ये सवाल उठना लाज़मी है कि आखिर भारत सरकार द्वारा किसी ऑर्गेनाइजेशन को आतंकी संगठन घोषित करना कितना कठिन है. चलिए आज आपको इसी का जवाब देते हैं.

कितने देश हमास को आतंकी संगठन मानते हैं?

गाजा पट्टी पर अपना प्रभुत्व स्थापित करने वाला हमास 1987 में अस्तित्व में आया था. इजरायल के खिलाफ खड़ा हुआ ये संगठन आज कई देशों के लिए आतंकी संगठन बन गया है. इजरायल, अमेरिका, यूरोपियन यूनियन  और यहां तक कि कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने भी हमास को आतंकी संगठन घोषित कर चुका है. हालांकि, भारत आधिकारिक रूप से अभी तक इस आतंकी संगठन नहीं मानता और इजरायल इसी की मांग कर रहा है.

क्या कह रहा है इजरायल

भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन पत्रकारों से बात करते हुए कहते हैं, 'पीएम मोदी उन शुरुआती वैश्विक नेताओं में से एक थे, जिन्होंने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की. भारत इजरायल का एक करीबी सहयोगी है और जब बात आतंकवाद की आती है, तो भारत खुद को इसका पीड़ित पाता है. ऐसे में वो इसकी गंभीरता समझता है. इसलिए यही समय है कि भारत हमास को एक आतंकवादी संगठन घोषित करे.' जबकि, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची इसे एक कानूनी मसला मानते हैं वो कहते हैं कि हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल में जो किया वो हर तरह से आतंकी हमला था. लेकिन हमास को आतंकी संगठन घोषित करना एक कानूनी मामला है.

किसी ऑर्गेनाइजेशन को कैसे आतंकी संगठन घोषित करता है भारत 

बीबीसी के मुताबिक, अगर किसी संगठन को आतंकी संगठन घोषित करना है तो इसके दो तरीके हैं. पहला तरीका है घरेलू स्तर पर पॉलिसी बना कर, हर तरह के तथ्यों और वजहों को बताते हुए भारत सरकार किसी संगठन को आतंकी संगठन घोषित कर सकती है. जैसे भारत ने हाल ही में टीआरएफ को एक आतंकी संगठन घोषित किया था. इसके लिए सरकार ने यूएपीए का सहारा लिया था. गृहमंत्रालय ने इस संगठन को आतंकी संगठन घोषित करते हुए एक नॉटिफिकेशन जारी किया था और बताया था कि ये संगठन काफी समय से भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार था. जबकि, अगर किसी संगठन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकी संगठन घोषित करना है तो इसके लिए भारत सरकार को संयुक्त राष्ट्र का सहारा लेना होता है.

ये भी पढ़ें: नॉर्थ कोरिया में अपराध करने पर तीन पीढ़ियों को मिलती है सजा, दादा के साथ पोता भी जाता है जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे कैलकुलेट किया जाता है AQI, इसमें क्या-क्या होता है?
कैसे कैलकुलेट किया जाता है AQI, इसमें क्या-क्या होता है?
सऊदी अरब में कितने बांग्लादेशी रहते हैं, क्या करते हैं काम?
सऊदी अरब में कितने बांग्लादेशी रहते हैं, क्या करते हैं काम?
फ्रांस में फिर लौट रहा येलो वेस्ट आंदोलन, 2018 में आखिर क्या हुआ था?
फ्रांस में फिर लौट रहा येलो वेस्ट आंदोलन, 2018 में आखिर क्या हुआ था?
सोनिया गांधी से लालकृष्ण आडवाणी तक, विवादों में रह चुकी है इन नेताओं की किताबें
सोनिया गांधी से लालकृष्ण आडवाणी तक, विवादों में रह चुकी है इन नेताओं की किताबें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget