एक्सप्लोरर

Ovary Cyst: क्या होता है ओवेरियन सिस्ट, जिससे पॉप गायक जस्टिन बीबर की वाइफ जूझ रही है

सिस्ट आमतौर पर खतरनाक नहीं होते हैं लेकिन यदि इनका साइज लगातार बढ़ता जा रहा है या बार बार ऑपरेशन कराने के बावजूद दोबारा बन रहे हैं तो स्थिति जानलेवा हो सकती हैं. सुपरमॉडल हेली बीबर को ओवेरियन सिस्ट है

Ovary Cyst Symptoms: बीमारी कब किस व्यक्ति को घेर ले, पता नहीं चलता. पिछले दो साल में कई बॉलीवुड स्टार की हार्ट अटैक से मौत हुई है. कई स्टार कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में भी आए हैं. अब मशहूर पॉप स्टार जस्टिन बीबर की पत्नी और सुपरमॉडल हेली बीबर भी एक बीमारी की चपेट में आ गई हैं. 
 
​ओवरी में सेब जितनी बड़ी हुई सिस्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हेली बीबर में सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी ओवरीज में सेब के आकार की सिस्ट है. यह स्थिति है और फैंस उनकी परेशानी को समझ सकते हैं कि वह किस दर्द से जूझ रही हैं. उन्हें एंडोमेट्रियोसिस या पीसीओएस नहीं है, बल्कि यह आम सिस्ट हैं. इस सिस्ट की वजह से जी मिलचाना, पेट फूलना, चिड़चिड़ापन हुआ है और इमोशनली रूप से बदलाव आए हैं. 

क्या होती है ​ओवेरियन सिस्ट
डॉक्टरों के अनुसार, दरअसल, सिस्ट एक तरह की गांठ होती है. अमूमन यह नॉन कैंसर्स होती हैं. लेकिन यदि ऑपरेशन कर इसे बार बाद छेडा जाए तो गांठ ​कैंसर भी हो सकती है. ओवेरियन सिस्ट ओवरीज में बनती हैं. यह छोटे आकार से इलाज न होने पर धीरे धीरे बहुत बड़ी होने लगती हैं. डॉक्टरों ने बताया कि आमतौर पर यह सिस्ट किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाती हैं. इनके कोई लक्षण नहीं दिखते. हालांकि कई बार यह बिना इलाज या सामान्य इलाज से ठीक हो जाती हैं. कई बार ऑपरेशन कर इन्हें बाहर निकाला जाता है. सिस्ट एक छोटी थैली के आकार का होता है. इसमें पानी या आधा ठोस मांस भरा हो सकता है. कई बार यह दोनों ओवरीज तक में हो जाती हैं. इलाज न मिलने पर कई बार यह जानलेवा हो जाती हैं.

क्या हैं लक्षण? 
ओवेरियन सिस्ट के लक्षणों की बात करें तो बार बार यूरिन आना, पेल्विक ​एरिया में ​हल्का पेन होना, शौच करने में परेशानी होना, पेट फूलना, भूख न लगना, चक्कर और उल्टी आना, पेट के आसपास सूजन, प्रेग्नेंट होने में परेशानी और डिलीवरी में परेशानी होना, ब्रेस्ट में पेन होना शामिल हैं. डॉक्टरों का कहना है कि सामान्य तौर पर सिस्ट होने से खतरा नहीं होता है. लेेकिन ऐसा भी नहीं है कि सिस्ट खतरनाक न हो. लंबे समय तक इलाज न मिलने पर कई बार यह जानलेवा भी हो जाती हैं. इसलिए कोई लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत इलाज कराएं.  

​ओवरी को भी जान लिजिए
ओवरी या अंडाश्य महिलाओं के प्रेग्नेंसी पार्ट का भाग होत है. यह गर्भाश्य में दोनों ओर पेट के निचले हिस्से में स्थित होते हैं. महिलाओं मेें दो ​ओवरी होती हैं. ओवरी का मुख्य कार्य अंडे एवं एस्ट्रोजन एवं प्रोजेस्ट्रोन हार्माेन का निर्माण करते हैं. इसी ​ओवरी में मांस और द्रव से भरी गांठें बन जाती हैं, जिन्हें सिस्ट कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: ​Diabetes In Children: बच्चों में बढ़ रहा है मीठे ​जहर का खतरा, ​जानें क्या है कम उम्र में हो रही डायबिटीज के कारण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर में सबसे ज्यादा गर्मी कब पड़ी थी, उस साल कब आई थी गुलाबी ठंड?
अक्टूबर में सबसे ज्यादा गर्मी कब पड़ी थी, उस साल कब आई थी गुलाबी ठंड?
दुनिया में कब-कब तबाही मचा चुका प्लेग, कितने लोगों ने गंवाई थी जान?
दुनिया में कब-कब तबाही मचा चुका प्लेग, कितने लोगों ने गंवाई थी जान?
US को हर साल कितनी दवाएं भेजता है भारत, यह कितना बड़ा कारोबार?
US को हर साल कितनी दवाएं भेजता है भारत, यह कितना बड़ा कारोबार?
क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है चुनाव आयोग, जानें ताकत?
क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है चुनाव आयोग, जानें ताकत?

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget